तीसा (चंबा)। राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ की बैठक शिव मंदिर भंजराडू में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संघ के इकाई प्रधान बसंत सिंह ने की। इस मौके पर सहायक अध्यापकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बसंत सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सहायक अध्यापकों पर जो दो वर्ष के प्रशिक्षण की शर्त थोपी है, संघ इसका कड़ा विरोध करता है। उन्होंने इस फैसले पर पुनर्विचार करने की सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह नीति सहायक अध्यापकों के भविष्य को अंधकार में धकेल…
Read MoreCategory: Himachal News
जिले की 283 पंचायतों में संचालित होंगे पुस्तकालय
चंबा। जिला चंबा को निरक्षर बनाने के लिए नई योजना बनाई गई है। साक्षर भारत मिशन के तहत जिला साक्षरता समिति की ओर से जिले की 283 पंचायतों में पुस्तकालय संचालित किए जाएंगे। ये पुस्कालय पंचायत की ओर से दिए गए कमरों में संचालित किए जाएंगे। इन पुस्कालयों में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से नव साक्षर साहित्य उपलब्ध करवाया जाएगा। ये किताबें नेशनल बुक ट्रस्ट आफ इंडिया राज्य संसाधन केंद्र शिमला से मंगवाई गई हैं। इन किताबों को जिला साक्षरता समिति की ओर से जिला चंबा की 283…
Read Moreप्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रेखा ने जीता प्रथम स्थान
चंबा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रिय प्रचार कार्यालय चंबा एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय सलूणी ने ब्लाक के गांव द्रब्बड़ में खाद्य सुरक्षा विधेयक पर एक विशेष जागरूकता का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी कुलदीप संधु ने की। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा विधेयक बहुत ही कारगर साबित हुआ है। ग्रामीण एवं शहरी लोग काफी उत्साहित है। इससे दोनो को सस्ती दरों पर अनाज मिलेगा। क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय चंबा के प्रचार सहायक दौलत राम ने बताया कि इस…
Read Moreसंसारी-किलाड़ मार्ग पर पिकअप लुढ़की, एक की मौत
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी स्थित संसारी-किलाड़ मार्ग पर मालू नाला के पास एक पिकअप अनियंत्रित हो गहरी खाई में गिर गई। इससे पिकअप में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई । इसके अलावा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद किश्तवाड़ अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। मंगलवार रात को एक पिकअप नंबर एचपी 45-0256 किलाड़ से मिंधल की ओर जा रही थी। रात आठ बजे के करीब जब मालू के पास पहुंची तो…
Read Moreनूरपुर स्टेडियम की विजिलेंस जांच से खलबली
नूरपुर (कांगड़ा)। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के बाद अब एचपीसीए के नूरपुर में प्रस्तावित स्टेडियम की जमीन लीज पर देने के मामले की जांच विजिलेंस को सौंपने से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इससे पहले एचपीसीए के धर्मशाला स्टेडियम की विजिलेंस जांच में लोनिवि के दो तत्कालीन अधिकारियों की गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। यही नहीं एचपीसीए के कुछ पदाधिकारियों ने अग्रिम जमानतें तक ले रखी हैं। अब नूरपुर स्टेडियम की फाइल विजिलेंस को सौंपने के बाद खेल विभाग और लोनिवि के अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। पूर्व…
Read Moreपति ने प्रेमी के सुपुर्द की पत्नी
जयसिंहपुर/पालमपुर (कांगड़ा)। तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना, चाहे मुझे पड़े सारा जग छोड़ना..नागिन फिल्म का यह गाना फिल्मी परदे पर तो सबने सुना होगा, लेकिन रील लाइफ के इस गाने की कहानी जयसिंहपुर में रीयल लाइफ में बदल गई। जब पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के हवाले कर दिया। बाकायदा इसका सबके सामने शपथ पत्र में समझौता भी हो गया। जानकारी के मुताबिक जयसिंहपुर क्षेत्र में एक लड़की की इसी साल शादी हुई थी, लेकिन लड़की किसी और लड़के से प्रेम करती थी और परिजनों ने लड़की की…
Read Moreतिब्बती महिलाओं के लिए मांगे अधिकार
मैकलोेेडगंज। तिब्बती महिला संस्था ने संयुक्त राष्ट्र से तिब्बत में मानवाधिकारों से वंचित तिब्बतियों की वास्तविकता से रूबरू होने का आग्रह किया है। संस्था की प्रेस अधिकारी तेंजिन डिकई ने बताया की विश्व मानवाधिकार दिवस पर तिब्बती महिला संस्था के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार संबंधी उच्च आयुक्त को अपील पत्र भेजकर तिब्बत में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के बारे में जानकारी जुटाने की गुहार लगाई हैं। 12 से 19 दिसंबर के बीच संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञाें का एक समूह चीन में अपनी पहली यात्रा के दौरान तिब्बत…
Read Moreचोरी के दोषियों को तीन-तीन साल की कैद
नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर के तहत राजा का तालाब और रैहन में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को नूरपुर की अदालत ने दोषी करार देते हुए तीन-तीन साल की कड़ी कैद और दस-दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नूरपुर संदीप सिहाग की अदालत ने बुधवार को चोरी के अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को सजा सुनाते हुए साफ किया कि जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषियों को छह-छह माह की अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी पड़ेगी। सहायक जिला…
Read Moreडंडों और दराट से दो पर हमला
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत कबाड़ी में तीन व्यक्तियों ने डंडों और दराट से हमला करके दो व्यक्तियों को घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिस्त्री का काम करने वाला कबाड़ी निवासी रंजीत कुमार वीरता गांव से अपना काम करके रात आठ बजे अपने घर पहुंचा तो आंगन के बाहर तीन व्यक्तियों ने पहले तो उसकी डंडाें से पिटाई कर दी, बाद में उस पर दराट से हमला करने की कोशिश की। नगरोटा बगवां पुलिस थाना में लिखाई…
Read Moreपत्थरों से पीट-पीटकर दोस्त की हत्या
बंजार (कुल्लू)। दो दोस्तों के बीच जाम छलकाने के बाद हुई कहासुनी एक की जान पर भारी पड़ गई। गुस्से में आकर एक दोस्त ने पत्थरों से पीट-पीटकर दूसरे की जान ले ली। बंजार में मंगलवार रात को रामू (37) और उसके दोस्त शेर सिंह (30) ने रामू के अस्थाई निवास पर पहले इकट्ठा बैठकर शराब पी। इसके बाद दोनों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसी बीच शेर सिंह निवासी वरड़ा ने तैश में आकर रामू के सिर पर पत्थर से कई वार कर दिए। इससे उसकी मौके…
Read More