गोली दागने वाला पुलिस रिमांड पर

गोहर (मंडी)। मौवीसेरी के दरासी गांव में पत्नी पर गोलियां दागने के आरोप में गिरफ्तार हुकम चंद को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसएचओ नवीन झालटा ने पुलिस रिमांड मिलने की पुष्टि की है। तीन नवंबर की रात को दरासी गांव के हुकम चंद ने खोया बेचने को लेकर उपजे विवाद के बाद तीन फायर करके गांव में सनसनी फैला दी थी।

Read More

बेतुकी बयानबाजी से बाज आएं कांग्रेस नेता

जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर पंचायत जोगिंद्रनगर के भाजपा पार्षद अर्जुन, सविता शर्मा, सुकन्या शर्मा और पूर्व मनोनीत पार्षद अजय सूद, तेज सिंह तथा शंभू धरवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेसी जोगिंद्रनगर के विकास का श्रेय कांग्रेस सरकार को दे रहे हैं। यह हास्यप्रद है। उन्होंने कहा कि जोगिंद्रनगर का विकास पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किया। नगर पंचायत के कांग्रेसी बेतुकी बयानबाजी करने से बाज आएं। पार्किंग के लिए जो धन उपलब्ध करवाया है वह भी पूर्व सरकार की देन है। करीब तीन…

Read More

कर्मचारी दिल्ली में 18 को करेंगे प्रदर्शन

मंडी। प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री एनआर ठाकुर ने कहा कि 18 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली में देश के विभिन्न कर्मचारी संगठन प्रदर्शन करेंगे। धरने में सभी राज्यों के हजारों कर्मचारी भाग लेंगे। प्रदेश से 500 से अधिक कर्मचारी अपनी मांगों के अलावा कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। यह धरना केंद्र सरकार की कर्मचारी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ होगा। केंद्र सरकार पर इन नीतियों को बंद करने का दबाव बनाया जाएगा। धरने में जिन मुद्दों को मुख्य रूप से उठाया जाएगा, उनमें 50…

Read More

पेंशन न मिलने से पेंशनर खफा

गोहर (मंडी)। हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ चच्योट की मासिक बैठक वन विश्राम गृह बिजाही में प्रधान रणजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष केसी आर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बैठक में प्रधान रणजीत सिंह ने चच्योट खंड के तीन सदस्यों नारायण दस त्यागी, राम सिंह और चूड़ामणी गुप्ता के देहांत के बारे में जानकारी दी। इस पर सभी ने शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा। बैठक में पेंशनरों ने समय पर पेंशन का भुगतान न होने से…

Read More

अंजू और सुरेंद्र को बेस्ट स्टूडेंट पुरस्कार

पधर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल द्र्रंग में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। बेस्ट छात्रा का पुरस्कार अंजू और बेस्ट छात्र का खिताब सुरेंद्र ठाकुर को मिला। शैक्षणिक गतिविधियों में छठी कक्षा की श्रुति शर्मा, समीक्षा, दीपिका शर्मा, सातवीं के आशीष शर्मा, आशीष कटोच, ईशा ठाकुर, अतुल, अनीता कुमारी, आठवीं की सलोनी, नवीन, समीर सिंह, निकिता और नौवीं कक्षा से कनिका,…

Read More

ऊटपुर में मिले बेहतर उपचार

लडभड़ोल (मंडी)। ऊटपुर पंचायत के लोगों ने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं को लेकर आपत्ति जताई है। स्थानीय निवासी राजेश कुमार, मेहर सिंह, दिनेश कुमार, नरेश कुमार, जगदीश चंद और विधि चंद ने कहा कि आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को आधुनिक सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। राजेश कुमार के मुताबिक उन्होंने टांडा मेडिकल कालेज में हर्निया रोग का आपरेशन करवाया था। ड्रेसिंग करवाने के लिए जब वह उटपुर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां तैनात डाक्टर ने सामान न होने की बात कहकर उन्हें साथ लगते उप स्वास्थ्य केंद्र…

Read More

शरारती तत्वों ने जला डाला पुल

करसोग (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय करसोग से करीब आठ किलोमीटर दूर कामाक्षा में शरारती तत्वों ने इमला खड्ड के ऊपर बने लकड़ी के पैदल पुल को आग लगा दी। यह पुल करीब 30 साल पुराना था। आग लगने से पुल का कुछ हिस्सा जल कर क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे अब पुल पैदल चलने योग्य नहीं रहा है। करसोग पुलिस थाना में शरारती तत्वों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बुधवार तड़के पैदल पुल पर आग लगने का पता चलते ही आसपास के लोगों कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। पुल…

Read More

बिलासपुर में भी दो रुपये महंगा हुआ दूध

बिलासपुर। दूध के कारोबार से जुड़ी कई नामी कंपनियों की ओर से दाम बढ़ाने के बाद अब बिलासपुर जिले की कामधेनु संस्था ने भी उपभोक्ताओं को झटका दे दिया है। महंगाई के चलते लागत बढ़ने और पशुपालकों को लाभान्वित करने का हवाला देते हुए संस्था ने दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का निर्णय लिया है। बढ़ी हुई कीमतें 16 दिसंबर से लागू होंगी। हालांकि 8-9 माह की अवधि में कामधेनु संस्था के दूध के दामों में चार रुपये की वृद्धि हुई है, लेकिन इसके बावजूद अन्य कंपनियाें…

Read More

स्पष्टीकरण नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन

बरमाणा (बिलासपुर)। बीडीटीएस बरमाणा में ट्रक ऑपरेटरों ने बीडीटीएस पर भेदभाव का आरोप लगाया है। ऑपरेटरों का कहना है कि बीडीटीएस अन्य ट्रक ऑपरेटरों के हितों को सुरक्षित रखने में असमर्थ रही है। इसके चलते बीडीटीएस के खिलाफ ऑपरेटरों में रोष पनप चुका है। बीडीटीएस प्रबंधन समिति सदस्य एवं पूर्व उपप्रधान नंदलाल ठाकुर, वरिष्ठ ऑपरेटर ध्यान सिंह ठाकुर ने बीडीटीएस प्रधान लेखराम वर्मा को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रधान से शुक्रवार तक इस बारे स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। बरमाणा पुकार हॉल में उक्त ऑपरेटरों ने…

Read More

आधा दर्जन हैंडपंप ठीक नहीं किए, तो आंदोलन

स्वारघाट (बिलासपुर)। आईपीएच महकमे की लेटलतीफी लोगों पर भारी पड़ रही है। स्वारघाट कस्बे में लगभग आधा दर्जन हैंडपंप लंबे समय से खराब पडे़ हुए हैं। वर्षों पहले लगे इन हैंडपंपों में अब पानी नहीं आ रहा, जिस वजह से लोगों को पेयजल के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मुसाफिर यहां पहुंचते ही पानी के लिए हर रोज भटकते हुए देखे जा सकते हैं। आईपीएच की इस लापरवाही पर इलाके के लोगों ने तल्खी जताई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द हैंडपंप ठीक नहीं…

Read More