
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर पंचायत जोगिंद्रनगर के भाजपा पार्षद अर्जुन, सविता शर्मा, सुकन्या शर्मा और पूर्व मनोनीत पार्षद अजय सूद, तेज सिंह तथा शंभू धरवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेसी जोगिंद्रनगर के विकास का श्रेय कांग्रेस सरकार को दे रहे हैं। यह हास्यप्रद है।
उन्होंने कहा कि जोगिंद्रनगर का विकास पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किया। नगर पंचायत के कांग्रेसी बेतुकी बयानबाजी करने से बाज आएं। पार्किंग के लिए जो धन उपलब्ध करवाया है वह भी पूर्व सरकार की देन है। करीब तीन सालों में धन नगर पंचायत की नाकामियों के कारण नहीं खर्चा गया। इसकी लागत इस समय में डेढ़ गुणा अधिक हो गई। जोगिंद्रनगर की सीवरेज के लिए 7 करोड़, मिनी सचिवालय के लिए 16 करोड़ और पार्किंग के लिए 30 लाख रुपये पूर्व भाजपा सरकार ने दिए थे। इसका श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और लोनिवि मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर को जाता है। भाजपा पार्षदों ने सवाल किया कि पूर्व में जब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ढेलू में पैराग्लाइडिंग सेंटर का शिलान्यास किया था, वह आज कहां है?।
