बनाना रेस में अंकिश ने मारी बाजी

कुल्लू। बचपन प्ले स्कूल शमशी में स्पोर्ट्स डे धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इसमें कांगरो रेस, दौड़, फरॉग रेस, एक टांग रेस, साइकिल रेस, बनाना रेस, जलेबी रेस, लेमन स्पून, हॉपिंग रेस आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कांगरो रेस में वरधान प्रथम, शरभ दूसरे और श्रेय तीसरे स्थान पर रहे। दौड़ में अवानी प्रथम, अराध्या दूसरे और गरवित तीसरे स्थान पर रहे। मेंढक रेस में रोहित प्रथम, अंश दूसरे और कव्यांश ने तीसरा स्थान हासिल किया। एक टांग रेस में उमैर प्रथम,…

Read More

लोस चुनाव में प्रतिभा को टिकट देने की वकालत

मनाली। मनाली विधानसभा कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट देने की वकालत की। प्रीणी गांव में मनाली विधानसभा कांग्रेस की मासिक बैठक में सभी कांग्रेस पदाधिकारियों तथा पदाधिकारियों ने एक स्वर में प्रतिभा सिंह को आगामी चुनाव में टिकट देने का प्रस्ताव मनाली विधानसभा अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में पारित कर प्रदेश कार्यकारिणी और कांग्रेस हाईकमान को भेज दिया है। मनाली विधानसभा कांग्रेस के महासचिव हीरा लाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार का एक…

Read More

पर्यटन विकास को बनाई विजन डाक्यूमेंटरी

पलचान (मनाली)। पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से बुधवार को प्रदेश के मीडिया के साथ घाटी तथा प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पर्यटन विषय पर हुई संगोष्ठी में एक विजन डाक्यूमेंट्री को भी तैयार किया गया। इसे सरकार के समक्ष पेश किया जाएगा। संगोष्ठी में खास कर प्रदेश के पर्यटन के विकास पर क्या किया जा सकता है, इस पर गंभीरता से मंथन किया गया। हिमाचल प्रदेश जर्नलिस्ट यूनियन की ओर से आयोजित इस एक दिवसीय संगोष्ठी में शामिल वक्ताओं…

Read More

पंचायत सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

ठियोग (शिमला)। कुठाल पंचायत में धोखाधड़ी और गबन का मामला प्रकाश में आया है। पंचायत प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने पंचायत सचिव के खिलाफ भादंसं की धारा 409, 420, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पंचायत सचिव पर आरोप है कि उसने पंचायत के खाते से 3.50 लाख रुपये निकाले हैं। मामले की पुष्टि एसपी शिमला अभिषेक दुल्लर ने की है। पुलिस को दिए अपने बयान में पंचायत प्रधान प्रकाश काल्टा ने कहा है कि पंचायत सचिव नरेंद्र लाल ने अपने कार्यकाल…

Read More

चौपाल में कार गिरी, चार व्यक्ति घायल

चौपाल(शिमला)। चौपाल बाजार में मंगलवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में चार व्यक्ति घायल हुए हैं, जिसमें से गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने घायलों को फौरी राहत दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे आल्टो कार नंबर एचपी 08ए 1497 चौपाल बाजार से 200 मीटर आगे पेट्रोल पंप के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।…

Read More

मैहतपुर में टायरों की दुकान में भड़की आग

मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के निकट मंगलवार रात टायरों की एक दुकान में अचानक आग लग जाने से दुकान के अंदर बिक्री के लिए रखे कई टायर जलकर राख हो गए। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया गया है। आग लगने का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने दुकान के मालिक तथा दमकल विभाग ऊना और नंगल को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने ही दमकल विभाग ऊना तथा नंगल से दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, इससे पहले दुकान के अंदर रखा सामान…

Read More

पुराने रेट पर मुआवजा मंजूर नहीं

दौलतपुर (ऊना)। अंब से तलवाड़ा रेलवे लाइन का काम केंद्र सरकार के सुस्त रवैये के चलते पहले से ही खटाई में पड़ा हुआ है। अब स्थानीय भू-मालिकाें ने पुराने रेट पर मुआवजा लेने से साफ इनकार कर दिया है। इससे विवाद और बढ़ गया है। बुधवार को क्षेत्र के गोंदपुर बनेहड़ा, मवां कोहला, डंगोह के ग्रामीण गोंदपुर बनेहड़ा में एकत्रित हुए और वहां पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान इन लोगों ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि वे पुराने रेटों पर भूमि का मुआवजा कतई नहीं…

Read More

ढाबों-टी स्टालों पर ताबड़तोड़ छापे

अंब (ऊना)। पुलिस ने बीती रात अंब तथा आसपास के इलाकों के ढाबों और टी स्टालों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। पुलिस को शिकायतें मिली थी कि शाम ढलते ही कई ढाबे और टी स्टाल मयखाने बन रहे हैं। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान अंदौरा में एक टी स्टाल में अवैध रूप से रखी हुई देसी शराब की 48 बोतलें बरामद र्हुइं। पुलिस ने दुकानदार दिनेश कुमार निवासी आदर्श नगर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रदेश के नंबर वन समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ ने एक दिसंबर…

Read More

चार साल में पूरी होगा स्वां तटीकरण प्रोजेक्ट

ऊना। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को स्वां तटीकरण परियोजना के वृत्त कार्यालय का शुभारंभ किया। कहा कि महत्वाकांक्षी स्वां नदी बाढ़ प्रबंधन परियोजना के अंतर्गत आगामी चार वर्षों के दौरान 922 करोड़ 49 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस वृत्त के अंतर्गत मौजूदा ढांचे के अलावा एक डिवीजन तथा दो सब-डिवीजन खोले जाएंगे। इस परियोजना को चार वर्षों के भीतर पूरा किया जाएगा, जो विभाग के इंजीनियरों के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी। इस वृत्त के लिए इसी माह से फंडिंग शुरू कर दी जाएगी…

Read More

छोटे हाथों ने दिया बड़ी चोरी को अंजाम

मैहतपुर (ऊना)। मैहतपुर पुलिस ने 30 मोबाइल और 12 हजार की नकदी चुराने के मामले में दो बच्चों सहित चार लोगों को काबू किया है। एसपी अनुपम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूर दंपति मुन्नी तथा राम चंद्रा सहित दो लड़कों को चोरी के आरोप में काबू किया है। एसपी के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल भी बरामद किए हैं, जो 10 अक्तूबर को मैहतपुर के मुख्य बाजार की एक दुकान से चुराए गए थे। बताया गया है कि दुकान के शटर के…

Read More