हमीरपुर। सरकारी स्कूल के एक प्रिंसिपल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को एक शिकायत भेजी है। इसमें संघ के स्वयंसेवकों पर सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया है। यह प्रिंसिपल अध्यापक संघ के पदाधिकारी भी हैं। अमर उजाला के हाथ लगे शिकायत पत्र में मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा गया है कि एक मुख्य संसदीय सचिव को भी ये लोग मीडिया और कुछ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बदनाम कर रहे हैं। प्रिंसिपल ने लिखा है कि इसके बारे में वह पहले भी लिख चुके हैं। मसले को लेकर…
Read MoreCategory: Himachal News
अब अतिक्रमण पर चलेगा डंडा
नादौन (हमीरपुर)। शहर में अब अतिक्रमणकारियों की खैर नहीं। पुलिस ने सभी दुकानदारों और रेहड़ी फड़ी वालों को चेतावनी जारी कर दी है। इसके बावजूद कोई कदम नहीं उठाया तो पुलिस सामान को जब्त कर लेगी। पुलिस का कहना है कि दुकान के बाहर सामान न सजाया जाए। साथ ही तिरपाल को भी दुकान के दायरे में ही लगाया जाए अन्यथा कार्रवाई होगी। मंगलवार को थाना प्रभारी शेर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस अड्डा के निकट दुकानों और रेहड़ी फड़ी वालों का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा…
Read Moreनिगम के चयनित ढाबों लूट रहे यात्री
हमीरपुर। निगम के तय किए ढाबों में यात्रियों से लूट जारी है। निगम के चयनित ढाबों में खाने के दाम निगम प्रबंधन तय करता है लेकिन ढाबा संचालक मनमानी करते हैं। इससे यात्रियों में रोष है। यात्रियों में विजेंद्र कुमार, अनिल, मोहित कुमार, किरण बाला, सन्नी कुमार, लक्की और विवेक कुमार आदि का कहना है कि हमीरपुर से दिल्ली रूट पर चलने वाली साधारण बस जिन ढाबों पर रुकती है उनमें खाने के मनमाने दाम वसूल किए जा रहे हैं। माह दाल की प्लेट 80 रुपये, गोभी आलू सब्जी की…
Read Moreकस्तूरबा गांधी छात्रावास की वार्डन को पद से हटाया
शिलाई (सिरमौर)। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास शिलाई की वार्डन को अनियमितताओं के चलते वार्डन पद से हटा दिया गया है। वह अब केवल विद्यालय में बतौर अध्यापिका का कार्य करेंगे। उनके स्थान पर विद्यालय की एक अन्य अध्यापिका को हॉस्टल वार्डन का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। छात्रावास की सभी छात्राएं शिलाई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती हैं जो छात्रावास से अटैच है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित हिमाचल प्रदेश सर्व शिक्षा अभियान की देखरेख में चल रहे इस छात्रावास में बीपीएल, ओबीसी, अनुसूचित जाति एवं…
Read Moreकसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंग
शिमला। कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह कार्रवाई इस कमेटी की कमजोर परफॉरमेंस की रिपोर्ट पर की है। यह रिपोर्ट पर्यवेक्षक विजय पाल खाची ने दी है। कुछ माह पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कसुम्पटी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के रिश्तेदार वीर विक्रम सेन ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया था। उनके बाद बीते दिन कमेटी भंग करने से पूर्व तक अध्यक्ष रहे अतर सिंह ठाकुर भी वीरभद्र सिंह के खास समर्थक बताए जाते हैं। इस कमेटी…
Read Moreद्रंग स्कूल का वार्षिक समारोह आज
पधर (मंडी)। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर बुधवार सुबह 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल द्रंग में स्कूल के सालाना समारोह की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही राज्य स्तरीय पांच दिवसीय एनएसएस प्री आरडी कैंप के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी प्रधानाचार्य भूप सिंह ठाकुर ने दी। स्वास्थ्य मंत्री साइंस ब्लाक की आधारशिला भी रखेंगे। 12 दिसंबर सुबह 11 बजे पीएचसी थलौट का लोकार्पण करेंगे।
Read Moreएचआरटीसी चालक को तीन माह कारावास
मंडी। तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोपी चालक को अदालत ने दोषी करार देते हुए तीन माह के साधारण कारावास और एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय मेहता की अदालत ने सुंदरनगर तहसील के ठंडवाणी (डैहर) निवासी मनोहर लाल पुत्र रामधन के खिलाफ भादंस की धारा 279 और 337 के तहत अभियोग साबित होने पर यह सजा सुनाई। जुर्माना राशि निश्चित समय में अदा न करने पर सात-सात दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भी भुगतना होगा। सभी सजाएं एक…
Read Moreकिसानों को कम ब्याज पर मिलेगा ऋण : शिव
पंडोह (मंडी)। हिमाचल भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पंडित शिव लाल का पंचायत जागर, सयोग और पंडोह पहुंचने पर व्यापार मंडल तथा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बैंक को बुलंदियों तक ले जाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। किसानों के हितों की बैंक पूरी रक्षा करेगा। उन्होंने चिंता जताई किबैंक को बागवानों और किसानों से ऋण की राशि सही रूप से वापस नहीं आ रही। इसे वसूलने के भी प्रयास होंगे। इस अवसर पर पंडोह के लोगों ने पंडोह में बैंक की शाखा…
Read Moreफ्रेंड्स ने स्ट्राइकर को 46 रन से रौंदा
मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में खेली जा रही 26वीं सतगुरु प्रताप मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता अब रोमांचक दौर में प्रवेश कर गई है। नामधारी स्पोर्ट्स क्लब के महासचिव राजेंद्र सिंह राजा ने बताया कि प्री एवं क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू होने वाले हैं। बुधवार को मंडी की तीन मशहूर टीमें सिंह गारमेंटस, रतन ज्वैलर्स और यार्कशायर मैदान में उतरेंगी। मंगलवार को पहला मैच फ्रेंड्स एकादश और स्ट्राइकरस के बीच खेला गया। फ्रेंड्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 126 रन बनाए। इसमें हितेश ने 39 और वरुण…
Read Moreअलग से खुलेंगे माता-शिशु अस्पताल
नेरचौक (मंडी)। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मंगलवार को नेरचौक में निर्माणाधीन ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज परिसर में सतत विकास हेतु युवा संस्था के रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। साथ ही मेडिकल कॉलेज के कार्य का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर 700 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। इसका अस्सी फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। कॉलेज में 2014-15 सत्र से मेडिकल की कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी। इसमें प्रशिक्षु डाक्टरों की 100 सीटें होंगी। 40…
Read More