प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रेखा ने जीता प्रथम स्थान

चंबा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रिय प्रचार कार्यालय चंबा एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय सलूणी ने ब्लाक के गांव द्रब्बड़ में खाद्य सुरक्षा विधेयक पर एक विशेष जागरूकता का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी कुलदीप संधु ने की। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा विधेयक बहुत ही कारगर साबित हुआ है। ग्रामीण एवं शहरी लोग काफी उत्साहित है। इससे दोनो को सस्ती दरों पर अनाज मिलेगा। क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय चंबा के प्रचार सहायक दौलत राम ने बताया कि इस खाद्य सुरक्षा विधेयक से हमारे देश में कोई भी भूखा नहीं रहेगा। इससे हमारे देश को कुपोषण एवं भुखमरी की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। इस मौके पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें रेखा ने पहला, सीमा ने दूसरा और सत्या देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर आशा देवी, बासु देवी, अनीता, पुष्पा, इंद्रो, कमला, अंजू देवी, ममता और बिमला देवी उपस्थित रहे।

Related posts