जिले की 283 पंचायतों में संचालित होंगे पुस्तकालय

चंबा। जिला चंबा को निरक्षर बनाने के लिए नई योजना बनाई गई है। साक्षर भारत मिशन के तहत जिला साक्षरता समिति की ओर से जिले की 283 पंचायतों में पुस्तकालय संचालित किए जाएंगे। ये पुस्कालय पंचायत की ओर से दिए गए कमरों में संचालित किए जाएंगे। इन पुस्कालयों में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से नव साक्षर साहित्य उपलब्ध करवाया जाएगा। ये किताबें नेशनल बुक ट्रस्ट आफ इंडिया राज्य संसाधन केंद्र शिमला से मंगवाई गई हैं। इन किताबों को जिला साक्षरता समिति की ओर से जिला चंबा की 283 पंचायतों में चल रहे लोक शिक्षा केंद्रों में वितरित किया जाएगा। प्रत्येक लोक शिक्षा केंद्र को लगभग 800 किताबें मुहैया करवाई जाएंगी। ये कि ताबें नव साक्षर महिलाओं व बच्चों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगी। इसमें कृषि, बागवानी, कानून व महिलाओं के अधिकारों से संबंधित पाठ्य सामग्री उपलब्ध होगी। साक्षर भारत मिशन की ओर से पंचायतों में रखे गए पंचायत प्रेरक नव साक्षरों को ये पुस्तकें पढ़ाएंगे। इसके लिए पहले प्रेरकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और नवसाक्षरों में पाठ्य सामग्री वितरित कर उन्हें पढ़ाया जाएगा। उधर, जिला साक्षरता समिति के समन्वयक एवं सदस्य सचिव सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि जिला की सभी पंचायतों में पुस्तकालय संचालित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन पुस्तकालयों के लिए लगभग 50 लाख रुपये की किताबों की डिमांड भेजी गई है। ये नव साक्षर साहित्य ब्लाक कार्डिनेटर व सदस्य सचिव की ओर से लोक शिक्षा केंद्रों को वितरित किया जाएगा।

Related posts