दो वर्ष प्रशिक्षण की शर्त मंजूर नहीं

तीसा (चंबा)। राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ की बैठक शिव मंदिर भंजराडू में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संघ के इकाई प्रधान बसंत सिंह ने की। इस मौके पर सहायक अध्यापकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बसंत सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सहायक अध्यापकों पर जो दो वर्ष के प्रशिक्षण की शर्त थोपी है, संघ इसका कड़ा विरोध करता है। उन्होंने इस फैसले पर पुनर्विचार करने की सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह नीति सहायक अध्यापकों के भविष्य को अंधकार में धकेल देगी। उन्होंने कहा इससे पहले सरकार की ओर से सहायक अध्यापकों के लिए शिक्षा विभाग को एनआईओएस के माध्यम से दो वर्ष का प्रशिक्षण करने का फरमान जारी कर दिया है। 104 दिनों में से 98 दिन का डाइट के माध्यम से प्रशिक्षण कर चुके हैं तथा छह दिन का प्रशिक्षण बचा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की है कि छह दिन का प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें नियमित किया जाए। इस अवसर कुलदीप सिंह, दीवान सिंह, कुलवंत सिंह, कुलदीप सिंह, कर्म चंद, दूनी चंद मौजूद रहे।

Related posts