काईस के सोयल में तीन मकान राख

काईस (कुल्लू)। खराहल घाटी के काईस स्थित सोयल में शनिवार रात तीन ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से भड़की। प्रशासन ने प्रभावितों को पांच-पांच हजार रुपये, कंबल, खाद्य सामग्री फौरी राहत के रूप में दे दी है। अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। खराहल घाटी के सोयल में ढाई मंजिला तीन मकान जलकर आग की भेंट चढ़ गए। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब बुधराम, पूने राम और भाग चंद के मकान देखते ही देखते…

Read More

पहाड़ों सहित रिहायशी इलाके भी लकदक

कुल्लू। करीब दो माह के लंबे सूखे से परेशान घाटी के लोग बारिश की गुहार के लिए कई बार अपने आराध्य देवी-देवताओं की शरण में पहुंचे। लेकिन, शनिवार देर शाम को अचानक मेघ बरसने से हुई बारिश तथा बर्फबारी ने लोग झूम उठे। जिला की पहाड़ियाें पर गिरे बर्फ के फाहे के बाद देखते ही देखते कुल्लू घाटी के रिहायशी इलाके भी बर्फ की सफेद चादर में लिपट गए। बर्फ इतनी दूर तक जा गिरी कि दूर-दूर तक बर्फ ही बर्फ नजर आने लगी। बंजार घाटी की तीन कोठी पूरी…

Read More

बर्फ के फाहों में लिपटी पर्यटन नगरी

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में जाड़े का पहला हिमपात हुआ। रविवार दोपहर तक मनाली में करीब बारह इंच ताजा बर्फबारी रिकार्ड की गई। बर्फ की सफेद चादर से चमकी मनाली नगरी के व्यवसायियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। खास कर मंदी की मार झेल रहे मनाली के पर्यटन कारोबार के लिए सुखद संकेत है। ऐसे में मनाली में क्रिसमस और नए साल का जश्न दोगुणा हो गया है। रविवार सुबह पूरी मनाली बर्फ की चादर से लिपटी होने से यहां आए सैलानी भी हैरान रह गए और बर्फ…

Read More

लाहौल घाटी के लिए हेलीकाप्टर की मांग

केलांग। ताजा बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा बंद जाने से जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी का सड़क संपर्क शेष दुनिया से कट गया है। यातायात सुविधा ठप हो जाने के बाद अब हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। लाहौल पंचायत प्रधान संघ ने राज्य सरकार और विधायक एवं उपाध्यक्ष नेशनल एसटी कमीशन रवि ठाकुर को दूरभाष और ज्ञापन भेजकर लाहौल स्पीति के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की मांग की है। प्रधान संघ के अध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि शनिवार रात को हुई बर्फबारी के…

Read More

नहीं लगा लापता युवक का सुराग

नंगल (रूपनगर)। ऊना से लापता युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। नंगल बस स्टैंड के नजदीक हाइडल कैनाल चैनल नहर के निकट कुछ दिन पहले लावारिस कार मिली थी। इसमें से सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया था। लेकिन ऊना के युवक का कु छ पता न चल पाने के बाद आज तक पुलिस हवा में ही तीर चला रही है। करीब दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद नंगल से लापता हुए ऊना के पुलवाला बाजार निवासी 21 वर्षीय रमन कुमार का अभी तक सुराग…

Read More

शिकायत करने पर पीट डाला

अंब (ऊना)। सिध चलेहड़ इलाके में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई कर डाली। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की पिटाई हुई है, उसने पंचायत के कार्य पर सवाल उठाते हुए लोकपाल मनरेगा के पास कुछ दिन पहले इसकी शिकायत की थी। चर्चा है कि इसी कारण इस व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। मारपीट का शिकार व्यक्ति का नाम राजेंद्र कुमार निवासी सिधचलेड़ बताया जा रहा है। राजेंद्र ने पुलिस में घटना की शिकायत कर दी है। शिकायत के अनुसार बीती रात कुछ…

Read More

आत्महत्या को उकसाने पर तीन दोषी करार

नंगल (रूपनगर)। फरवरी माह में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नंगल पुलिस द्वारा दर्ज किए गए एक मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए जिला रूपनगर के सेशन जज ने तीन लोगों पर आरोप तय कर उन्हें जेल भेज दिया है। तहसील नंगल के गांव मेघपुर के रहने वाले युवक आकाशवीर को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में नामजद किए गए शारदा राणा पत्नी सुरिंद्र कुमार व संदीप राणा पुत्र सुरिंद्र कुमार के साथ-साथ सुरिंदर पाल सैंडी के खिलाफ नंगल पुलिस ने मामला दर्ज किया…

Read More

बूथ स्तर पर मजबूत होगी कांग्रेस

अंब (ऊना)। स्थानीय विधायक एवं चौथे वित्तायोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और क ार्यकर्ता कें द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाएं। इस तरह का अभियान चलाने से कार्यकर्ता और पदाधिकारी सीधे लोगों से जुडे़ंगे और लोग भी इनके जरिये अपनी समस्याएं प्रदेश सरकार तक पहुंचा सकेंगे। वह चिंतपूर्णी ब्लाक कांग्रेस की बैठक सोमवार को बेहड़ जसवां में हुई बैठक…

Read More

केसीसी बैंक की तीन नई शाखाएं खुलेंगी

ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथू, भदसाली व पूबोवाल में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की नई शाखाएं मंजूर की गई हैं। टाहलीवाल में बैंक का नया भवन बनाया जाएगा। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार शाम सर्किट हाउस में यह ऐलान किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में जिला ऊना में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति जानी और अधूरे पड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार ऊना जिला के विकास को तेजी से आगे बढ़ा रही है और जिला…

Read More

लोहे की रॉड से फोड़ा चालक का सिर

अंब (ऊना)। मुबारिकपुर चौक पर रविवार देर रात ओवरटेक के चक्कर में खूनी संघर्ष हो गया। वारदात में दो ट्रक चालकों ने मिलकर एचआरटीसी बस चालक के सिर पर रॉड से हमला कर दिया और बस के शीशे भी तोड़ डाले इसमें बस चालक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी चिकित्सा केंद्र में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में चालक का उपचार जारी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर केस दर्ज कर मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी…

Read More