सांगला (किन्नौर)। विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में बिजली की बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी सोमवार को राज्य सहकारी बैंक के एटीएम उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भावानगर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि सीएचसी में लोगों को बेहतर उपचार सुविधा मिले, इसके लिए यहां चिकित्सकों समेत तमाम सुविधाएं जुटाई जाएगी। उन्होंने सीएचसी में…
Read MoreCategory: Himachal News
किदे चाले बांकी छोरिए… पर थिरके
रामपुर बुशहर। हिम स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल खनेरी (रामपुर) में सोमवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम में मुख्य संसदीय सचिव नंदलाल बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। उन्होंने द्वीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिक समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया। फिर शुरू हुआ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला, जो काफी देर तक चला। इस कड़ी में विद्यार्थियों ने पहाड़ी, फिल्मी, किन्नौरी, पंजाबी और राजस्थानी नृत्य पेश कर खूब वाहवाही लूटी।…
Read Moreक्रिसमस और न्यू ईयर पर चखें पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद
सोलन। यदि आप क्रि समस एवं नववर्ष को पर्यटक स्थलों पर मनाने की सोच रहे हैं तो आपको खास तोहफा मिलेगा। एचपीटीडीसी के होटलों में इस बार पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। यह व्यवस्था सोलन एवं सिरमौर के होटलों में रहेगी। यहां खास तौर पर पहाड़ी व्यंजनों को तैयार किया जाएगा। इन व्यंजनों में प्रदेश के विभिन्न जिला के खास डिशें तैयार की जाएंगी। इनमें खास तौर पर एक पहाड़ी सब्जी और एक हिमाचल में बनाई जाने वाली स्वीट डिश होगी। इन व्यंजनों से जहां सैलानियों को अलग…
Read Moreकॉफी में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा
सोलन। विदेश में नौकरी देने के नाम पर झांसा देकर गुजरात के चार लोगों को हिमाचल बुलाकर लूटने का मामला सामने आया है। शातिर ने शनिवार रात को सोलन के एक निजी होटल में कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर एटीएम से दो लाख रुपये उड़ा लिए। आरोपी फरार है जबकि बेहोशी में हालत में चार लोगों को सोलन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सोलन अस्पताल में होश में आने के बाद पीडि़त लोगों ने बताया कि शातिर ने बड़ी चतुराई से गुजरात के एक अखबार में विज्ञापन देकर उन्हें…
Read Moreधर्मपुर से 2.50 लाख के सोर वाटर सिस्टम चुराए
धर्मपुर (सोलन)। खराब मौसम का फायदा उठाकर अज्ञात शातिर चोर शनिवार रात को धर्मपुर सुबाथू रोड़ स्थित एक निजी नर्सिगिं होम की छत से सोलर वाटर सिस्टम ले उडे़। सिस्टम की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबाथू रोड़ स्थित डॉ. वीरेंद्र मोहन नर्सिगिं होम की छत पर लगे दस सोलर वाटर सिस्टम उखाड़ कर ले गए। इसका पता रविवार सुबह करीब सात बजे चला जब नर्सिगिं होम का एक कर्मचारी छत पर गया। उसने देखा की छत से सारे सिस्टम…
Read Moreगायब फौजी का नहीं मिला सुराग
पंचकूला। सेना के अस्पताल में उपचाराधीन हिमाचल प्रदेश के स्पाटू स्थिति 14 जीटीसी का हवलदार अचानक लापता हो गया। हैरत की बात यह है कि उसे गायब हुए करीब एक माह बीत गया है, लेकिन उसकी आज तक न तो गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज हुई और न ही उसका सुराग लगा है। जबकि वह कमांड अस्पताल में पांच दिन तक भर्ती रहा। इसके बाद भी किसी को तत्काल खबर तक नहीं लगी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के स्पाटू स्थित 14 जीटीसी में हवलदार के पद पर तैनात सिरमौर के…
Read Moreपुष्पराज थाची जोन के अध्यक्ष नियुक्त
बालीचौकी (मंडी)। ब्लॉक कांग्रेस सराज ने लोकसभा चुनाव 2014 के लिए ब्लॉक स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। सराज कांग्रेस के महासचिव टेक सिंह ने बताया कि उन्होंने जोन स्तर पर कमेटियों का गठन करने का मोरचा संभाल रखा है। टेक सिंह ने बताया कि पुष्पराज को थाची जोन का अध्यक्ष चुना है। इसके अतिरिक्त हरीराम उपाध्यक्ष, सरणपत महासचिव और चमन लाल सचिव तथा देवी कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। किरण कुमार ,चेतन कुमार, हुक्मराम, राम सिंह, हीरा लाल, यशवंत तथा…
Read Moreअवैध शराब की 48 बोतलें बरामद
गोहर (मंडी)। पुलिस ने जंजैहली के पास केऊली नाला में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ढाबे से 36 बोतलें देसी और 12 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद की है। आरोपी की शिनाख्त पुलिस ने छवांग रिगजिन के रूप में की है। पुलिस थाना प्रभारी गोहर नवीन झालटा ने बताया कि जंजैहली पुलिस को इस बाबत सूचना मिली थी। पुलिस ने ढाबा मालिक हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी नवीन झालटा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Read Moreयातायात ठप, बत्ती गुल
बरोट/पांगणा (मंडी)। मौसम की पहली बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चौहारघाटी के ऊपरी इलाकों में 30 से 60 इंच बर्फ बारी की सूचना है। यहां यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। बिजली ठप हो गई है। कई सड़कें बंद हो गई हैं। वाहन फंसे हैं। चौहारघाटी तथा छोटा भंगाल क्षेत्र में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। समूची घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बरोट डिविजन मुख्यालय में भी आठ से दस सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है। दोनों क्षेत्र यातायात से कट गए हैं। बिजली…
Read Moreचेक बाउंस पर 6 माह की कैद
मंडी। चेक बाउंस का अभियोग साबित होने पर अदालत ने आरोपी को छह माह के साधारण कारावास की सजा का फैसला सुनाया। 80 हजार रुपये हर्जाना भी अदा करना होगा। विशेष न्यायिक दंडाधिकारी रघुबीर सिंह के न्यायालय ने जेल रोड निवासी मनोज कुमार पुत्र राज कुमार की ओर से दायर की गई निगोशिएबल इस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 की शिकायत का फैसला सुनाया। शिकायत के जरिये चलाए गए अभियोग के साबित होने पर अदालत ने दर्शन सिंह पुत्र कृष्ण सिंह के खिलाफ उक्त सजा दी। अधिवक्ता विकास शर्मा के माध्यम…
Read More