
बालीचौकी (मंडी)। ब्लॉक कांग्रेस सराज ने लोकसभा चुनाव 2014 के लिए ब्लॉक स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। सराज कांग्रेस के महासचिव टेक सिंह ने बताया कि उन्होंने जोन स्तर पर कमेटियों का गठन करने का मोरचा संभाल रखा है। टेक सिंह ने बताया कि पुष्पराज को थाची जोन का अध्यक्ष चुना है। इसके अतिरिक्त हरीराम उपाध्यक्ष, सरणपत महासचिव और चमन लाल सचिव तथा देवी कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। किरण कुमार ,चेतन कुमार, हुक्मराम, राम सिंह, हीरा लाल, यशवंत तथा कुंदन लाल कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। कमेटी में गुरदास देव और उत्तम राम मुख्य सलाहकार बनाए गए हैं। जोन स्तर पर सराज कांग्रेस की कमेटियां पंचायत थाची, भनवास, भूराह और सोमनाचनी में कमेटियां गठित कर ली गई हैं।
