धर्मपुर से 2.50 लाख के सोर वाटर सिस्टम चुराए

धर्मपुर (सोलन)। खराब मौसम का फायदा उठाकर अज्ञात शातिर चोर शनिवार रात को धर्मपुर सुबाथू रोड़ स्थित एक निजी नर्सिगिं होम की छत से सोलर वाटर सिस्टम ले उडे़। सिस्टम की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबाथू रोड़ स्थित डॉ. वीरेंद्र मोहन नर्सिगिं होम की छत पर लगे दस सोलर वाटर सिस्टम उखाड़ कर ले गए। इसका पता रविवार सुबह करीब सात बजे चला जब नर्सिगिं होम का एक कर्मचारी छत पर गया। उसने देखा की छत से सारे सिस्टम गायब हैं, उसने इसकी सूचना तुरंत अपने कार्यालय एवं पुलिस को दी। मामले की पुष्टि थाना धर्मपुर प्रभारी पीएस पंवार ने की। उन्होंने कहा कि मामले दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

Related posts