शिकायत करने पर पीट डाला

अंब (ऊना)। सिध चलेहड़ इलाके में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई कर डाली। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की पिटाई हुई है, उसने पंचायत के कार्य पर सवाल उठाते हुए लोकपाल मनरेगा के पास कुछ दिन पहले इसकी शिकायत की थी। चर्चा है कि इसी कारण इस व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। मारपीट का शिकार व्यक्ति का नाम राजेंद्र कुमार निवासी सिधचलेड़ बताया जा रहा है। राजेंद्र ने पुलिस में घटना की शिकायत कर दी है। शिकायत के अनुसार बीती रात कुछ लोग लाठियां लेकर उसके घर में घुस गए और उस पर हमला कर दिया। डीएसपी अंब मदन कौशल ने राजेंद्र की ओर से शिकायत पत्र मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts