
अंब (ऊना)। स्थानीय विधायक एवं चौथे वित्तायोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और क ार्यकर्ता कें द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाएं। इस तरह का अभियान चलाने से कार्यकर्ता और पदाधिकारी सीधे लोगों से जुडे़ंगे और लोग भी इनके जरिये अपनी समस्याएं प्रदेश सरकार तक पहुंचा सकेंगे। वह चिंतपूर्णी ब्लाक कांग्रेस की बैठक सोमवार को बेहड़ जसवां में हुई बैठक में को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता चिंतपूर्णी की प्रभारी उर्मिला शर्मा ने की।
इस मौके पर उर्मिला शर्मा ने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मिलकर प्रयास करें। उर्मिला शर्मा ने कहा कि 25 दिसंबर को हमीरपुर में होने वाली कांग्रेस की रैली को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हमीरपुर के लिए रवाना होंगे। उर्मिला ने बताया कि इस बैठक के दौरान बेहड़ जसवां की प्रधान कांग्रेस में शामिल हुई हैं। पार्टी में उन्हें मानजसम्मान मिलेगा और उनकी हर बात को तथा उनके द्वारा रखी गई जनसमस्या को पार्टी में गंभीरता से लिया जाएगा।
इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस चिंतपूर्णी के अध्यक्ष प्रीतम चंद, डा. रविंद्र, नरेश बरोटिया, राजेश गौतम, उपप्रधान प्रमोद कुमार, शिव देव, दलीप चंद, राजपाल शर्मा, स्वर्ण सिंह, निर्मला देवी, सोनू कुमारी, रघु दत्त, बलवीर सिंह, मास्टर प्रीतम चंद समेत अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
