सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद के अंबेडकर नगर में शुक्रवार रात एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। हादसे का पता घर वालों को सुबह ही चला। सुबह जब आठ बजे तक युवक कमरे से बार-बार आवाज देने पर भी बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ अंदर प्रवेश किया। वहां युवक को फंदे से लटकते देखकर उनके पांव तले से जमीन खिसक गई। परिजनों की चीख चीत्कार सुनकर आसपास के घरों के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने महेश कुमार (32) को फंदे से लटकते देखा तो इसकी…
Read MoreCategory: Himachal News
कौशल भत्ते को खाने पड़ रहे दिनभर धक्के
सुंदरनगर (मंडी)। कौशल विकास भत्ते के लिए आयु सीमा कम करने के बाद नाम पंजीकरण को लेकर युवाओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुंदरनगर स्थित रोजगार कार्यालय में रोजाना भारी भीड़ उमड़ रही है। रोजगार कार्यालय में स्टाफ की कमी के कारण युवाओं को खासकर युवतियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। यहां हर रोज करीब दो सौ के करीब युवा अपने नाम पंजीकरण करवाने को पहुंच रहे हैं। लेकिन दिन भर केवल साठ का ही पंजीकरण हो रहा है। प्रदेश सरकार ने जैसे ही कौशल विकास…
Read Moreतार चोरी कर तांबा बेचता रंगे हाथ धरा
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएनएल की तार चोरी कर उसमें से तांबा निकाल कर कबाड़ी को बेचकर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार कांगू के सोरटू निवासी हरीश कुमार पर आरोप है कि उसने कांगू क्षेत्र में पिछले दिनों बीएसएनएल की करीब एक हजार मीटर तार को चोरी कर लिया। शनिवार को आरोपी तार से तांबा निकालकर उसे भोजपुर स्थित एक कबाड़ी को बेचने गया था। इसी दौरान सुंदरनगर पुलिस ने आरोपी को…
Read Moreकागजों में सीएचसी स्टाफ पीएचसी का
गोहर (मंडी)। मंडी जिले के सिराज विस क्षेत्र के बगस्याड में बना एफआरयू अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते लोग परेशान हैं। इस अस्पताल की धरातल की सच्चाई यह है कि कागजों में एफआरयू अस्पताल बगस्याड सीएचसी है और इसमें सरकार ने स्टाफ पीएचसी का तैनात कर रखा है। भवन एफआरयू के नाम से है। सरकार ने सिराज विस क्षेत्र में दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को हर तरह की स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए बगस्याड में एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) अस्पताल खोला था लेकिन अस्पताल का भवन…
Read Moreस्तुति की मौत के आरोपी बाइक चालक को पकड़ें
सरकाघाट (मंडी)। महाविद्यालय सरकाघाट के बाहर 23 दिसंबर को बाइक की टक्कर से हुई लार्डज कान्वेंट स्कूल की छात्रा स्तुति की मौत के मामले में आरोपी बाइक चालक को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इससे खफा स्कूली बच्चों ने शनिवार को बाजार में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। लार्डज कान्वेंट स्कूल के चेयरमैन कर्नल बलवंत बराड़ी के नेतृत्व में छात्राओं और स्कूल प्रशासन ने एसडीएम सरकाघाट रोहित राठौर को ज्ञापन सौंपकर आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग…
Read Moreअवैध रेत-बजरी लेकर जा रहे 5 वाहन पकड़े
सुंदरनगर (मंडी)। अवैध रेत-बजरी का कारोबार करने वालों के खिलाफ सुंदरनगर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को पुलिस ने हाइवे पर नाका लगाकर अवैध रेत-बजरी ले जा रहे तीन ट्रैक्टर और 2 टिप्परों को कब्जे में लिया है। इनके खिलाफ पुलिस ने खनन एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्यवाई आरंभ कर दी है। दूसरी ओर सुंदरनगर की बीएसएनएल थाना पुलिस ने थाना प्रभारी बिन्नी मिन्हास के नेतृत्व में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शनिवार को नाका लगाया। इस दौरान तेज रफ्तार और बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन…
Read Moreऑटो और टैक्सी यूनियन ने किया प्रदर्शन
मंडी। ऑटो रिक्शा एवं टैक्सी यूनियन ने मांगोें को लेकर शनिवार को मंडी शहर में काले झंडे लगाकर रैली निकाली। इस दौरान करीब 700 वाहनों जिनमें 354 ऑटो और 400 टैक्सियां भी रैली में शामिल रही। इस कारण ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई। प्रशासन ने रैली को विक्टोरिया पुल से गुजरने वाली ट्रैफिक को वाया पुरानी मंडी भ्यूली रवाना किया जिससे जाम की समस्या नहीं हुई। वहीं प्रशासन के रवैये के खिलाफ भामसं संघर्ष समिति की ओर से जारी क्रमिक अनशन शनिवार को 20वें दिन में प्रवेश कर गया। समिति…
Read Moreसिर पर डंडा मार किया घायल
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत सेराथाना निवासी ओम प्रकाश पर हमलावरों ने डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया है। शिकायत पर हमलावर रौखर निवासी सर्वजीत तथा लेखराज के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओें के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेराथाना के ओम प्रकाश, सर्वजीत तथा लेखराज के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सर्वजीत ने डंडे से ओम प्रकाश के सिर पर वार किया। जिसमें ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल…
Read Moreपेपर डांस में किरण-रेणु ने मारी बाजी
नूरपुर (कांगड़ा)। वीवीएम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग मलकवाल (नूरपुर) की ओर से शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षु छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शुभारंभ संस्थान की चेयरमैन वंदना पठानिया ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रबंध निदेशक राकेश पठानिया ने की। उन्होंने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों और अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में पीजीआई चंडीगढ़ की मोनिका संधू ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। थ्री लेग प्रतियोगिता में नेहा और रेणु ने प्रथम, वनीता और…
Read Moreकिशोरी लाल ने नवाजे कृष्णानगर के मेधावी
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कृष्णानगर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विधायक किशोरी लाल ने समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होेंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए स्कूल के एक भाग की मरम्मत के लिए एक लाख और स्कूली बच्चों को 3100 रुपये नकद दिए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश राणा ने बच्चों को 1100 रुपये दिए। इससे पूर्व स्कूल के प्रिंसिपल मनजीत राणा ने गणमान्य लोगों का स्वागत किया…
Read More