
नूरपुर (कांगड़ा)। वीवीएम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग मलकवाल (नूरपुर) की ओर से शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षु छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शुभारंभ संस्थान की चेयरमैन वंदना पठानिया ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रबंध निदेशक राकेश पठानिया ने की। उन्होंने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों और अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में पीजीआई चंडीगढ़ की मोनिका संधू ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
थ्री लेग प्रतियोगिता में नेहा और रेणु ने प्रथम, वनीता और अर्शी ने द्वितीय तथा अंजना व राशि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लेमन स्पून रेस में सपना ने प्रथम, अर्चना ने द्वितीय तथा शिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। सेसिक रेस में आशा ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्किटिंग रोप रेस में शबनम ने प्रथम व पूनम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वन लेग रेस में शिवानी ने प्रथम, रेणु ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जलेबी कलेक्शन रेस में दीक्षा प्रथम, अलका द्वितीय तथा शिवानी तृतीय स्थान पर रही। रसगुल्ला स्पून रेस में सावित्री ने प्रथम स्थान हासिल किया। सूई-धागा प्रतियोगिता में क ल्पना ने प्रथम व ज्योति ने द्वितीय स्थान हासिल किया। हास्य प्रतियोगिता में वनीता विजेता रही। रस्साकशी में अनीता व उसकी टीम विजेता रही, जबकि पेपर डांस में किरण और रेणु ने बाजी मारी। इस मौके पर संस्थान की प्रधानाचार्य जयश्री, सचिव भवानी पठानिया, कंचन ठाकुर, नेहा ठाकुर, भावना राणा, रीतिका धीमान, पल्लवी शर्मा, अधीक्षक जितेंद्र ठाकुर, भास्कर मिन्हास, नागनी पंचायत के पूर्व प्रधान कुलविंद्र सिंह तथा खैरिया पंचायत के उपप्रधान कुलदीश आदि मौजूद रहे।
