
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद के अंबेडकर नगर में शुक्रवार रात एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। हादसे का पता घर वालों को सुबह ही चला। सुबह जब आठ बजे तक युवक कमरे से बार-बार आवाज देने पर भी बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ अंदर प्रवेश किया। वहां युवक को फंदे से लटकते देखकर उनके पांव तले से जमीन खिसक गई। परिजनों की चीख चीत्कार सुनकर आसपास के घरों के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने महेश कुमार (32) को फंदे से लटकते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक मानसिक तौर पर कुछ समय से बीमार बताया जा रहा है। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है
