अवैध रेत-बजरी लेकर जा रहे 5 वाहन पकड़े

सुंदरनगर (मंडी)। अवैध रेत-बजरी का कारोबार करने वालों के खिलाफ सुंदरनगर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को पुलिस ने हाइवे पर नाका लगाकर अवैध रेत-बजरी ले जा रहे तीन ट्रैक्टर और 2 टिप्परों को कब्जे में लिया है। इनके खिलाफ पुलिस ने खनन एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्यवाई आरंभ कर दी है। दूसरी ओर सुंदरनगर की बीएसएनएल थाना पुलिस ने थाना प्रभारी बिन्नी मिन्हास के नेतृत्व में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शनिवार को नाका लगाया। इस दौरान तेज रफ्तार और बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले खास तौर पर पुलिस के निशाने पर रहे। पुलिस ने इस दौरान 28 चालान काटे। पुलिस की इस कार्यवाई से दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य खनन का अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ करना और तेज रफ्तार वाहन चालकों पर शिकंजा कसना है। बताया पुलिस वाहन चालकों के चालान करने के साथ उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर अपने सामाजिक दायित्व निभा रही है।

Related posts