रामपुर बुशहर/सांगला (किन्नौर)। प्रदेश भर में वीरवार शाम से हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते क्षेत्र में यातायात सेवा प्रभावित हुई है। रामपुर में जहां करीब दस रूटों पर आधे रास्ते तक बस सेवा भेजी गई, वहीं दो रूट पूर्ण रूप से बंद हैं। वहीं, किन्नौर जिला में सभी ग्रामीण रूटों पर बस सेवा बंद है। शिमला और दिल्ली के लिए बस सेवा टापरी से भेजी जा रही है, जबकि नारकंडा में एनएच बंद हो गया है। इसके चलते बसों को वाया बसंतपुर होकर भेजा जा रहा है। हालांकि…
Read MoreCategory: Himachal News
हिमखंड गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
रिकांगपिओ/सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला में हिमखंड गिरने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को भी युला में हिमखंड की चपेट में दो मकान और एक सेब का बागीचा आया है। हालांकि घरों को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन सेब का बागीचा नष्ट हो गया है। प्रशासन ने घरों को खाली करवा कर लोगों को दूसरे स्थानों में शिफ्ट कर दिया है। वहीं, प्रशासन ने जिला में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है और लोगों से अपील की है कि अपने घरों से बिना किसी काम के बाहर न निकले और न…
Read Moreकिन्नौर घाटी में चार फुट ताजा बर्फबारी
रामपुर बुशहर/सांगला/नारकंडा। क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। रामपुर और आसपास वाले क्षेत्रों में जहां लगातार बारिश हो रही है। वहीं, किन्नौर सहित रामपुर के सराहन,15/20, बहाली, दरकाली, नारकंडा और काशापाठ में भी बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा किन्नौर जिला में भारी बर्फबारी हो रही है। ताजा बर्फबारी के चलते क्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ गया है। लोगों ने पूरा दिन अपने घरों में ही बिताया। जबकि सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में…
Read Moreबजट पर कहीं खुशी तो कहीं मायूसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार की ओर से पेश वार्षिक बजट पर रामपुर में कहीं खुशी, तो कहीं मायूसी नजर आई। जहां कर्मचारियों ने बजट की सराहना की, तो वहीं मजदूर नेताओं ने बजट को लेकर सरकार को कोसा। सुबह से टीवी पर नजरें गढ़ाए बैठे लोग बजट में रामपुर के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रावधान न किए जाने पर नाराज दिखे। मजदूरों का कहना है कि घोषणा पत्र में सरकार ने मजदूरों की दिहाड़ी 250 रुपये करने का वायदा किया था पर सरकार वायदे को भी पूरा नहीं कर पाई…
Read Moreपालमपुर अस्पताल में महिलाएं मुश्किल में
पालमपुर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का दम भरने वाले उपमंडलीय सिविल अस्पताल पालमपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद खाली चल रहा है। इससे महिलाओं को उपचार करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अनुभव शर्मा का अब टांडा मेडिकल कॉलेज में तबादला हो गया है। इससे आए दिन लोगों को टांडा या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। इस समय जिला कांगड़ा के पालमपुर अस्पताल में छह से 700 तक ओपीडी है, जो…
Read More8 महिला जवानों की बिगड़ी तबीयत
धर्मशाला। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सकोह में प्रशिक्षण के दौरान आठ प्रशिक्षु महिला जवानों की तबीयत बिगड़ गई। महिला जवानों को यकायक चक्कर आने लगे। इसके बाद इन्हें क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया। जहां पर इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने महिला जवानों का चेकअप किया। तीन महिलाआें को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है। इनमें पांच का चेकअप कर दवाई देकर वापस ट्रेनिंग सेंटर सकोह भेज दिया गया है जबकि तीन महिला जवानों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। ये तमाम महिला जवान द्वितीय आईआरबीएन सकोह की…
Read Moreनाबालिग को भगाने का आरोपी युवक गिरफ्तार
थुरल (कांगड़ा)। उपमंडल के एक गांव में नाबालिग को भगाकर ले जाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार और छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक उपमंडल पालमपुर के तहत एक गांव से युवक नाबालिग लड़की को सुजानपुर में एक निजी कंपनी का खाता खुलवाने के बहाने शिमला ले गया था। वहां पर उसने लड़की के साथ अश्लील हरकतें कीं। घर लौटी पीड़ित लड़की ने अपने बयान में कहा कि दो फरवरी को आरोपी युवक अनिल भारद्वाज…
Read More200 के मुकाबले सिर्फ 22 को नौकरी
धर्मशाला। शिक्षा विभाग एलटी (भाषा अध्यापक) के सैकड़ों खाली पदों के मुकाबले महज 22 पद भरने जा रहा है। वहीं, जिले में हजारों बेरोजगार युवाओं में से महज 96 ही काउंसलिंग में भाग लेने को पात्र पाए गए हैं। विभाग वीरवार से प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय स्थित धर्मशाला में एलटी के 22 पदों के लिए काउंसलिंग शुरू करेगा। इसमें टेट और बैचवाइज आधार पर भर्ती होगी। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में ही करीब 200 एलटी के पद खाली चल रहे हैं। इनके मुकाबले महज 22 पद भरे जा रहे…
Read Moreराज्यपाल 11 को पहुंचेंगी धर्मशाला
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह कांगड़ा जिला के दो दिवसीय प्रवास पर 11 फरवरी को प्रात: 11.25 बजे धर्मशाला पहुंच रही हैं। वह इस दिन प्रात: नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन से धर्मशाला के लिए रवाना होंगी। राज्यपाल धर्मशाला के परिधि गृह में रात्रि विश्राम करेंगी। हिमाचल प्रदेश राज भवन शिमला के प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल 12 फरवरी को शाहपुर स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसर में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इस दिन प्रात: 11 बजे राष्ट्रपति की…
Read Moreकंदराल की महिला घर से लापता
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के कंदराल गांव के बंटू राम ने पुलिस में अपनी पत्नी 42 वर्षीय सुनीता देवी के लापता होने संबंधी मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में बंटू राम ने कहा कि चार सप्ताह पहले उसकी पत्नी सुनीता देवी अपने समस्त दस्तावेज और आधार कार्ड लेकर अचानक घर से लापता हो गई है। उसने समस्त परिजनों के यहां सुनीता देवी की तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई भी पता नहीं चल सका है। बंटू राम का कहना है कि उसकी पत्नी की दिमागी हालत कुछ…
Read More