रामपुर बुशहर। पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित छात्राओं की अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया है। समापन अवसर पर सीपीएस एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पोर्टमोर स्कूल को ओवरऑल चैंपियन चुना गया। बास्केटबॉल में मत्याना स्कूल की छात्राओं ने पोर्टमोर स्कूल को हराकर विजेता के खिताब पर कब्जा जमाया। वॉलीबाल में छवारा जोन ने रोहडू को हराकर पहला स्थान हासिल किया। खो-खो में ठियोग स्कूल की छात्राओं ने नेरवा को हराकर पहले स्थान…
Read MoreCategory: Himachal News
खतरे से खाली नहीं सेब बहुल क्षेत्र की लाइफ लाइन पर सफर
रोहडू। सेब बहुल क्षेत्र की लाइफ लाइन ठियोग-हाटकोटी रोहडू मुख्य सड़क पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। हालत यह है कि मार्ग पूरी तरह से दलदल और गड्ढों में बदल गया है। कई स्थानों पर तो सड़क पानी के तालाब में बदल गई है। सेब से लदे ट्रक और छोटे वाहन मार्ग पर जगह-जगह फंस रहे हैं। वहीं, सेब सीजन से पहले सड़क की हालत सुधारने के सभी सरकारी दावे खोखले साबित हुए हैं। कीचड़ और पानी से भरी सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। मरम्मत…
Read Moreदेश भक्ति का जज्बा और नौकरी पाने का जुनून
जिला चंबा में चल रही सेना की भर्ती के पहले दिन करीब पांच हजार युवाओं ने किस्मत आजमाई। देश भक्ति का जज्बा और नौकरी पाने के जनून को लेकर जिले के विभिन्न स्थानों से युवा भर्ती के लिए पहुंचे थे। इन पांच हजार युवाओं में से मात्र 279 युवा ही ग्राउंड पास कर पाए। ग्राउंड में केवल 3200 युवा ही दौड़ के� लिए उतर पाए। करीब 1800 युवाओं को हाइट और डाक्यूमेंटेशन में ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। कुछ युवाओं के शैक्षणिक और अन्य प्रमाण पत्र पूरे नहीं…
Read Moreहजारों युवाओं ने फु टपाथ पर गुजारी रात
चंबा। चंबा में चल रही सेना की भर्ती के लिए पहुंचे युवाओं ने खुले आसमान तले फुटपाथ पर पूरी रात गुजारी। युवाओं के ठहरने के लिए प्रशासन की ओर से कोई प्रबंध नहीं किए गए। इसके चलते हजारों युवा रात भर फुटपाथ पर पड़े रहे। यही नहीं दूरदराज क्षेत्रों से आए कुछ युवा, तो पूरी रात यहां-वहां भटकते रहे। जब युवा किसी होटल या सराय में कमरा लेने पहुंचे, तो वे भी बुक हो चुके थे। ऐसे में अंत में उन्होंने चौगान में ही डेरा डाल दिया। कई ऐसे भी…
Read Moreपहले पति पीटा फिर एएसआई की वर्दी फाड़ी!
धर्मशाला। पुलिस चौकी योल में वीरवार देर रात दो महिलाओं पर हंगामा करने का आरोप है। आरोप है कि महिलाओं ने पुलिस चौकी इंजार्ज एएसआई की वर्दी तक फाड़ दी। बाद में महिलाओं ने अपने कपड़े भी फाड़ लिए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने उनके कपड़े फाड़े। हालांकि, पुलिस महिलाओं के आरोपों को नकार रही है। सारा विवाद एक महिला के पति का पुलिस चौकी में पहुंचने पर हुआ। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी एक व्यक्ति पुलिस चौकी योल में अपनी पत्नी के खिलाफ उसके साथ झगड़ा…
Read Moreब्रेकिंगः वोल्वो-कार में टक्कर, बच्ची समेत 5 की मौत
धर्मशाला से दिल्ली जा रही एक वोल्वो बस की चंडीगढ़ के पास एक कार से जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में अब तक एक बच्ची समेत पांच लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें भयानक आग लग गई। आग लगने से तीन लोग जिंदा जल गए हैं। इसके अलावा एक बच्ची समेत दो अन्य की गंभीर चोटें लगने से मौत हो गई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार इस हादसे में बस में सवार 16 अन्य लोग भी…
Read Moreदो हजार में बिका गया ये फॉरेस्ट गार्ड
स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने वन रक्षक को दो हजार रुपये रिश्वत लेते रंग हाथों गिरफ्तार किया है। वन रक्षक लकड़ी के एक कारोबारी से राहदारी की पर्ची लेने के बदले रिश्वत मांग रहा था। विजिसेंस ने आरोपी वन रक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एएसपी विजिलेंस ऊना विजय सकलानी ने इसकी पुष्टि की है। एएसपी ने बताया कि विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर ओम प्रकाश के नेतृत्व में इंस्पेक्टर…
Read Moreइस मां से पूछो, क्या होता है बेसहारा होने का दुख?
किन्नौर सड़क हादसे में एक साथ मारे गए दो सगे भाई अपने पीछे बूढ़ी मां को रोता छोड़ गए। हालांकि एक भाई की शादी हो चुकी है, लेकिन उसका परिवार कुल्लू में रहता है। इस कारण दोनों भाई अपनी बूढ़ी मां हीरा पति के साथ कल्पा में रहते थे। बस की कमाई से ही दोनों भाइयों की जीवन यापन चल रहा था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि गुरुवार को सांगला में उनकी मौत उनका इंतजार कर रही है। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही कल्पा में शोक लहर दौड़…
Read Moreपरीक्षा परिणाम में देरी पर एसएफआई ने बोला हल्ला
रामपुर बुशहर। प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से बीए द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित न करने और सीएससीए चुनावों की तिथि घोषित न पर एसएफआई ने रामपुर कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने विवि प्रशासन से जल्द छात्राें के परीक्षा परिणाम और चुनावों की तिथि घोषित करने की मांग की। पूर्व कैंपस सचिव चिंटू ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन जिस प्रकार छात्रों के अधिकारों पर हमला कर रहा है वह छात्रहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएससीए चुनाव जो अभी तक हो जाने चाहिए थे, विवि द्वारा उसकी तिथि…
Read Moreभूकंप से कांपा हिमाचल, 5.1 तीव्रता के झटके
कांगड़ा-चंबा जिलों में वीरवार को भूंकप के जोरदार झटके आए। सात घंटों के भीतर धरती तीन बार हिली। इससे लोग सहम गए। हालांकि कहीं से जानी नुकसान की खबर नहीं है। इन झटकों से रिहायशी मकानों में दरारें जरूर आई हैं। भूकंप का केंद्र कांगड़ा-चंबा जिलों की सीमा पर धौलाधार रेंज में था और ये जमीन से 10 किलोमीटर भीतर था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 आंकी गई है। सबसे पहला झटका वीरवार सुबह 6:49 बजे आया। इसके बाद सबसे तेज झटका दोपहर को 1:41 बजे लगा। इसके बाद…
Read More