राज्यपाल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

नाहन: महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत की अचानक तबीयत खराब हो जाने के बाद उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल नाहन में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी के समापन समारोह में सर्किट हाऊस से रवाना होने के बाद शिमला हाईवे पर महामहिम को अचानक उल्टियां लगनी शुरू हुईं।   सीएमओ सिरमौर डा. संजय शर्मा ने बताया कि राज्यपाल को अचानक उल्टियां लगने के बाद घुटन भी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल नाहन में भर्ती करवाया गया। राज्यपाल खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा…

Read More

हरिद्वार जा रहे भारतीय सिख कांफ्रैंस के अध्यक्ष को सीमा पर रोका

पांवटा साहिब: पांवटा के रास्ते हरिद्वार जा रहे अखिल भारतीय सिख कांफ्रैंस के अध्यक्ष गुरुशरण सिंह बबर को उत्तराखंड पुलिस ने हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर कुल्हाल के पास रोक लिया। पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर उनको हरिद्वार न जाने की सलाह दी, जिसके बाद बबर अपने वाहन को पुल पर खड़ा कर पूरा दिन बैरियर हटाने का इंतजार करते रहे लेकिन पुलिस ने बैरियर नहीं हटाया और उनको रोके रखा। पुलिस ने उनके खिलाफ  एनएच जाम करने के आरोप में मुकद्दमा दर्ज किया है। वहीं गुरुशरण सिंह बबर ने उत्तराखंड…

Read More

बद्दी में सड़क हादसा, बिलासपुर के छात्र की मौत

मानपुरा: बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर भुड्ड गांव के समीप बुधवार दोपहर 12 बजे एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि बस सवार मौके से फरार हो गया है। युवक बिलासपुर के निजी इंस्टीच्यूट में बी.टैक क ा तृतीय वर्ष का छात्र था। पुलिस के अनुसार बिलासपुर सैक्टर 2 का निवासी दीक्षांत शर्मा (22) पुत्र दिनेश शर्मा बाइक पर सवार हो कर नालागढ़ की ओर जा रहा था कि अचानक निजी बस की चपेट में आ गया, जिससे वह घायल हो गया जिसे बेहोशी की हालत में बद्दी सीएचसी पहुंचाया…

Read More

सोलन के 2 युवक चरस सहित धरे

कुल्लू: जिला के निरमंड में चरस ले जा रहे 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवकों की पहचान सोलन निवासी कुवेर पाठक व विपन कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी अपने वाहन (एचआर 10 एफ-0124) में यहां आए थे और वापस जाते समय 310 ग्राम चरस साथ ले जा रहे थे।   पुलिस ने जब नाकाबंदी के दौरान देव ढांक में वाहन रोक कर चैकिंग की तो युवकों के पास यह चरस बरामद हुई। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर…

Read More

एक ही रोलनंबर पर 2 को एडमिट कार्ड

धर्मशाला: सैटलमैंट विभाग द्वारा बुधवार को ली गई पटवारियों की लिखित परीक्षा में कई खामियां देखने को मिलीं जिनका नतीजा परीक्षा देने पहुंचे कई अभ्यर्भियों को भुगतना पड़ा। इस दौरान विभाग द्वारा एक ही रोलनंबर 2 विभिन्न लोगों को जारी कर दिए गए थे। इसके अलावा कई लोगों को रोलनंबर स्लिप ही नहीं पहुंची थी जबकि कई रोलनंबर स्लिपों से परीक्षा देने का सैंटर ही गायब था। कुछ लोगों ने इंटरनैट के माध्यम से अपने परीक्षा केंद्रों को देखा जिस कारण वह परीक्षा देने के काबिल बन सके।   बुधवार को…

Read More

प्रदेश में खोली जाएगी साइबर लैब: डीजीपी

 ऊना प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने कहा कि प्रदेश में साइबर लैब के साथ साइबर पुलिस थाना खोलना प्रस्तावित है। वह बुधवार को ऊना जिले के जोल में नई पुलिस चौकी के शुभारंभ पर बोल रहे थे। प्रदेश में महिला पुलिस थानों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। बच्चों की सुरक्षा के प्रति भी अहम कदम उठाए गए हैं। शहरों में सुरक्षा के लिए क्यूआरटी टीम का गठन किया है। कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता के करीब जाकर अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाना है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि…

Read More

गिले-शिकवे दूर कर बंद कमरे में वीरभद्र-धूमल ने की मंत्रणा

शिमला पिछले दिनों से एक-दूसरे के खिलाफ तीखे जुबानी हमले कर रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने बंद कमरे में लंबी मुलाकात की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री के उस बयान के ठीक बाद हुई जिसमें उन्होंने दावा किया था कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की नजर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर है। सीएम के सरकारी आवास ओकओवर में बुधवार को करीब एक घंटे तक दोनों नेताओं में मंत्रणा हुई। प्रदेश की राजनीति के इन दो ध्रुवों के इस मिलन से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।…

Read More

चुनाव को पड़ोसी राज्य से आएगी ईवीएम

शिमला: प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पड़ोसी राज्यों से ईवीएम मशीन को मंगवाया जाएगा यानी नगर पंचायत व नगर परिषद चुनाव में ईवीएम का ही प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर का प्रयोग होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बारे संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।   ईवीएम को पड़ोसी राज्य से लाने और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी को उठानी होगी जबकि बजट का प्रावधान निर्वाचन आयोग की तरफ से किया जाएगा। आयोग के इन आदेशों के बाद…

Read More

कोर्ट की अवमानना करने पर HPU रजिस्ट्रार निलंबित

शिमला: प्रदेश हाईकोर्ट ने कोर्ट के आदेशों की अक्षरश: अनुपालना न करने पर हि.प्र. विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा. पंकज ललित को निलंबित करने के आदेश जारी किए। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे से ही उक्त अधिकारी रजिस्ट्रार का कार्य करना बंद करें। न्यायाधीश राजीव शर्मा व न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने अदालती आदेशों की हो रही अवमानना पर कड़ा संज्ञान लते हुए उपरोक्त आदेश पारित किए। अपने आदेश में कोर्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार सहित सरकार के अधीन…

Read More

BJP विधायक ने राणा पर कसा तंज, बोले- जिसे जूतों की चिंता वह लोगों के बारे में क्या सोचेगा

हमीरपुर: सुजानपुर से भाजपा के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि गत बरसात में मंडी के धर्मपुर में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान वहां पर अपने जूतों को पानी से भीगने से बचाने के लिए दूसरों के कंधों पर चढ़ गए थे। आज ऐसे हारे व नकारे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ झूठी और अनाप-शनाप बयानबाजी कर अपने अस्तित्व की झूठी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि जिनको अपने जूते भीगने का डर है, वह लोगों…

Read More