बहू ने पीट डाला ससुर

बहू ने पीट डाला ससुर चम्बा: एक बहू द्वारा अपने 80 वर्षीय ससुर को पीटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कर्म चंद पुत्र माधो राम निवासी गांव सैली ने अपनी बहू पवनी देवी पत्नी विजय कुमार के खिलाफ पुलिस को शिकायत पत्र सौंपते हुए बताया है कि उसके साथ उसकी बहू ने मारपीट की है, जिसके चलते उसे अंदरूनी चोटें आई हैं।   पुलिस ने कर्म चंद की शिकायत के आधार पर रपट डाल कर शनिवार को क्षेत्रीय चिकित्सालय में उसका मैडीकल करवाया है। जिला पुलिस प्रवक्ता वीर…

Read More

सरकारी क्वार्टर में चल रहा लग्गा स्कूल

साहो: सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था मुहैया करवाने के सरकार द्वारा बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन राजकीय माध्यमिक पाठशाला लग्गा में ये दावे धराशाई हो रहे हैं क्योंकि इस स्कूल को खुले हुए 4 वर्ष हो चुके हैं लेकिन अभी तक इस स्कूल को अपना भवन तक नसीब नहीं हो पाया है। इसे राजनीतिक दुर्भाग्य कहें या फिर इस क्षेत्र के बच्चों के साथ शिक्षा व्यवस्था के नाम पर किया गया भद्दा मजाक। इस स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने रहे करीब 65 बच्चों को स्वास्थ्य विभाग के 2 कमरों…

Read More

77 हजार रुपए के वजीफे बांटे

ऊना: गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल बढेड़ा राजपूतां में एन.आर.आई. एवं समाजसेवी राजेश शर्मा ने मेधावी बच्चों को 77 हजार रुपए के नकद वजीफे एवं करीब 33 हजार रुपए से अधिक की राशि के अग्रणी खिलाड़ियों को किटें बांटी। इस मौके पर प्रिंसीपल सुरेन्द्र सिंह मनकोटिया, पूर्व प्रिंसीपल आर.के. शर्मा, ब्रह्म सिंह व बृज पाल सिंह सहित गांव के कई गण्यमान्य अतिथि व स्कूल स्टाफ मौजूद था। शनिवार सुबह हुए सादे समारोह में अपने पिता स्व. पं. अमरनाथ शर्मा प्रसिद्ध समाजसेवी एवं दिल्ली के जाने-माने उद्योगपति के नाम पर छात्रवृत्तियां प्रदान कीं।…

Read More

निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही, मासूम की जान पर बनी

सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर स्थित एक निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसमें प्रथम कक्षा के 6 वर्षीय छात्र राघव चंदेल की जान पर बन आई है। दरअसल स्कूल प्रशासन द्वारा स्कूल टाईम में स्कूल के एक हिस्से का मुरम्मत कार्य करवाया जा रहा है और इसी दौरान वहां खड़ी की गई दरवाजे की एक चौखट बच्चे के सिर पर गिर गई। इस हादसे में बच्चे को गम्भीर चोट आई है जिसका फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर लापरवाही का…

Read More

ढालपुर मैदान से खदेड़े व्यापारी

कुल्लू: दशहरा उत्सव खत्म होने के बाद भी ढालपुर मैदान में डटे व्यापारियों पर नगर परिषद कुल्लू ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को दोपहर के समय नगर परिषद के कर्मचारियों ने ढालपुर मैदान में डटे व्यापारियों को खदेडऩा शुरू कर दिया और उन्हें अपना सामान उठाने की चेतावनी भी दी, वहीं कुछ व्यापारियों का सामान भी ट्रकों में भरकर ले जाया गया।   बता दें कि दशहरा उत्सव में व्यापार करने आए व्यापारियों को प्रशासन ने 20 दिन से भी अधिक की मोहलत दी थी लेकिन उसके बाद भी…

Read More

‘जरूरत पड़ी को कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे’

‘जरूरत पड़ी को कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे’ कुल्लू: प्रदेश में होने वाले पंचायती राज चुनावों में रोस्टर के लिए जब सॉफ्टवेयर तैयार किया गया था उस सिस्टम को लागू क्यों नहीं किया गया। इस कार्य में अगर कोई अधिकारी सत्तापक्ष को लाभ देने की कोशिश करता हुआ पाया गया तो भाजपा पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी और जरूरत पड़ी को कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। कुल्लू के परिधि गृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सराज के विधायक एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी जयराम ठाकुर ने…

Read More

4 लाख गरीबों के कोटे का प्रदेश को नहीं मिल रहा राशन

सोलन: प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। प्रदेश को केन्द्र से 4  लाख लोगों के राशन का कोटा ही नहीं मिल रहा है। प्रदेश को 26.78 लाख लोगों के राशन का कोटा मिल रहा है जबकि इस योजना में 30.90 लाख लोगों का चयन किया गया है। इसके कारण प्रदेश में इस योजना से लाभान्वित होने वाले 30.90 लाख लोगों को निर्धारित मात्रा से कम राशन मिल रहा है। इस योजना में हर माह 3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल प्रति व्यक्ति कोटा…

Read More

मां-बेटे के मिलन के साथ रेणुका मेला शुरू, देवताओं की पालकी उठाने पहुंचे CM वीरभद्र

मां-बेटे के मिलन के साथ रेणुका मेला शुरू, देवताओं की पालकी उठाने पहुंचे CM वीरभद्र सिरमौर: अध्यात्मिक व पारंपरिक मिलन के साथ मां रेणुका एवं भगवान परशुराम के अनोखे मिलन का यह मेला शुरू हो गया। वहीं मां-बेटे के मिलन का गवाह बनने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ आया है। जानकारी के मुताबिक इस रेणुका मेले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खुद देव पालकी को कंधा देने पहुंचे। रेणुका मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार दोपहर 1 बजे स्थानीय खेल मैदान में देवताओं की पालकी को कंधा देकर किया।…

Read More

बरठीं बस स्टॉप बना तालाब, सैंकड़ों लीटर बेकार बह रहा पानी

करलोटी: औरों को नसीहत खुद मियां फजीहत, वाली कहावत आई.पी.एच. विभाग की लचर कार्यप्रणाली पर बिल्कुल स्टीक बैठती है। विभाग द्वारा पानी के स्रोतों के नजदीक बोर्ड लगाकर लोगों को नसीहत तो बखूबी दी जा रही है कि पानी अनमोल है इसे बेकार न गवाएं, लेकिन लोगों को पानी की कीमत समझाने वाला आई.पी.एच. विभाग खुद पानी की कीमत को लेकर कितना जागरूक व सजग है, इसका जीता जागता उदाहरण विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बरठीं के बाजार में बस स्टॉप पर सरेआम देखा जा सकता है। कीचड़ से भरा…

Read More

मुझे निशाना बना रही केंद्र सरकार, मैं डरने वाला नहीं: वीरभद्र

मुझे निशाना बना रही केंद्र सरकार, मैं डरने वाला नहीं: वीरभद्र

रेणुका जी: केंद्र सरकार एक साजिश के तहत मुझे निशाना बना रही है और मेरे खिलाफ झूठे मामले दर्ज करवाकर डराया जा रहा है लेकिन मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं। प्रदेश की जनता का प्यार व आशीर्वाद मेरे साथ है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह देर शाम अंतर्राष्ट्रीय रेणुका मेले में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मेरे खिलाफ आय के एक मामले में 3-3 एजैंसियों से जांच करवा रही है जोकि देश में अपने आप में एक विचित्र मामला है। उन्होंने कहा कि यह काम केंद्र…

Read More