बलग पंचायत में धांधली के आरोप!

सुंदरनगर: उपमंडल की दुर्गम पंचायत बलग पर मनरेगा व अन्य निर्माण कार्य में धांधली के आरोप लगे हैं। पंचायत घर के निर्माण व शलग से छंदोग तक ट्रैक्टर रोड निर्माण बारे बलग यूथ एसोसिएशन ने सवाल उठाए हैं। सदस्यों का आरोप है कि पंचायत घर पर 18 लाख खर्च दर्शाया गया तथा शलग से छंदोग के दायरे में पगडंडी पर अभी तक सड़क बनाई ही नहीं गई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमराज ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में बलग की मूलभूत समस्याओं व विकास खंड कार्यालय सुंदरनगर से ली गई…

Read More

सुरही में मकान राख

सुंदरनगर: उपमंडल के निहरी में दोमंजिला मकान राख हो गया। जानकारी के अनुसार निहरी के दुर्गम क्षेत्र बह सुरही पंचायत के सुरही गांव निवासी उत्तम चंद पुत्र केहर सिंह का 2 मंजिला मकान गत रात्रि जल गया। जिस समय आग का पता चला उस समय परिवार मकान की धरातल मंजिल में था। आग देखकर परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल आए व आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। निहरी पुलिस चौकी प्रभारी खलील अहमद ने…

Read More

कोटला गांव के अग्रिकांड पीड़ितों के स्वास्थ्य की होगी जांच

कुल्लू: कोटला गांव के अग्निकांड पीड़ितों को सभी विभागों ने अपनी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए कमर कस ली है। मंगलवार को डी.सी. कुल्लू राकेश कंवर ने जिला अधिकारियों के साथ जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अग्निकांड पीड़ितों के राहत एवं पुनर्वास के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 28 नवम्बर को कोटला गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में सभी प्रकार की बीमारियों की जांच विशेषज्ञों डाक्टरों द्वारा की जाएगी। शिविर के दौरान पशुपालन विभाग भी लोगों…

Read More

जल्द ही बर्फ के बीच एक्शन करते नजर आएंगे बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार

पतलीकूहल (कुल्लू): कुल्लू और मनाली की वादियां जल्द ही बॉलीवुड सितारों से जगमग होंगी। दरअसल बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार यहां जल्द ही बर्फ के बीच एक्शन करते नजर आएंगे। वहीं, रणबीर कपूर रोमांस करेंगे। खास बात तो यह है कि दोनों बॉलीवुड सितारे यहां की वादियों में शूटिंग के लिए पहुंचने वाले हैं। बस इंतजार है तो बर्फ के फाहे गिरने का। जानकारी के मुताबिक रणबीर कपूर राइजिंग स्टार प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माणाधीन फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली आएंगे। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार अपनी होम प्रोडक्शन की…

Read More

11 फर्जी फर्मों ने किया टैक्स फर्जीवाड़ा

सोलन: आबकारी एवं कराधान विभाग के दक्षिण रेंज के उडऩ दस्ते ने 11 फर्जी फर्मों का पर्दाफाश किया है। इन फर्मों ने करोड़ों रुपए के टैक्स का फर्जीवाड़ा किया है। हैरानी की बात है कि ये फर्में दिए गए पते पर मौजूद ही नहीं हैं। इसके बावजूद प्रदेश के बहुत से व्यापारी (डीलर) इन फर्मों का शिकार बन गए हैं।   आबकारी एवं कराधान विभाग ने 2 फर्मों के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया है। इन फर्मों ने प्रदेश स्थानीय खरीद को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई…

Read More

कॉलेज में शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने उठाया ऐसा कदम

बद्दी: सोलन के बद्दी जिले में नर्सिंग संस्थान की एक छात्रा ने अपनी 4 सहपाठियों पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के संगीन आरोप लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक छात्रा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले कुछ छात्राओं ने उप प्रधानाचार्य को हटाने की मांग को लेकर हड़ताल की, लेकिन उसने इस हड़ताल में भाग नहीं लिया। उसके बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। सोमवार शाम को जब वह अपने कमरे में थी तो उसे बाहर से बंद कर दिया गया। कई घंटे वह कमरे में ही बंद रही। उसके…

Read More

राज्यपाल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

नाहन: महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत की अचानक तबीयत खराब हो जाने के बाद उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल नाहन में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी के समापन समारोह में सर्किट हाऊस से रवाना होने के बाद शिमला हाईवे पर महामहिम को अचानक उल्टियां लगनी शुरू हुईं।   सीएमओ सिरमौर डा. संजय शर्मा ने बताया कि राज्यपाल को अचानक उल्टियां लगने के बाद घुटन भी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल नाहन में भर्ती करवाया गया। राज्यपाल खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा…

Read More

हरिद्वार जा रहे भारतीय सिख कांफ्रैंस के अध्यक्ष को सीमा पर रोका

पांवटा साहिब: पांवटा के रास्ते हरिद्वार जा रहे अखिल भारतीय सिख कांफ्रैंस के अध्यक्ष गुरुशरण सिंह बबर को उत्तराखंड पुलिस ने हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर कुल्हाल के पास रोक लिया। पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर उनको हरिद्वार न जाने की सलाह दी, जिसके बाद बबर अपने वाहन को पुल पर खड़ा कर पूरा दिन बैरियर हटाने का इंतजार करते रहे लेकिन पुलिस ने बैरियर नहीं हटाया और उनको रोके रखा। पुलिस ने उनके खिलाफ  एनएच जाम करने के आरोप में मुकद्दमा दर्ज किया है। वहीं गुरुशरण सिंह बबर ने उत्तराखंड…

Read More

बद्दी में सड़क हादसा, बिलासपुर के छात्र की मौत

मानपुरा: बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर भुड्ड गांव के समीप बुधवार दोपहर 12 बजे एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि बस सवार मौके से फरार हो गया है। युवक बिलासपुर के निजी इंस्टीच्यूट में बी.टैक क ा तृतीय वर्ष का छात्र था। पुलिस के अनुसार बिलासपुर सैक्टर 2 का निवासी दीक्षांत शर्मा (22) पुत्र दिनेश शर्मा बाइक पर सवार हो कर नालागढ़ की ओर जा रहा था कि अचानक निजी बस की चपेट में आ गया, जिससे वह घायल हो गया जिसे बेहोशी की हालत में बद्दी सीएचसी पहुंचाया…

Read More

सोलन के 2 युवक चरस सहित धरे

कुल्लू: जिला के निरमंड में चरस ले जा रहे 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवकों की पहचान सोलन निवासी कुवेर पाठक व विपन कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी अपने वाहन (एचआर 10 एफ-0124) में यहां आए थे और वापस जाते समय 310 ग्राम चरस साथ ले जा रहे थे।   पुलिस ने जब नाकाबंदी के दौरान देव ढांक में वाहन रोक कर चैकिंग की तो युवकों के पास यह चरस बरामद हुई। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर…

Read More