चंबा चंबा गर्ल्स स्कूल की दो छात्राओं ने तैयार किया मॉडल गर्ल्स स्कूल चंबा की जमा एक की दो छात्राओं ने एक ऐसा मॉडल तैयार किया है, जिसे अगर गाड़ी में लगाते हैं तो रात को होने वाले हादसों पर रोक लग सकती है। इस उपकरण से रात को जैसे ही आमने-सामने दो गाड़ियां आती हैं तो दोनों की हेडलाइट की रोशनी खुद कम हो जाएगी। जैसे ही दोनों गाडि़यां गुजर जाएंगी, हेडलाइट की रोशनी सामान्य हो जाएगी। 27वें खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा…
Read MoreCategory: Himachal News
इन्वेस्टर मीट में लघु-मध्यम उद्योगों को देंगे प्रोत्साहन
शिमला धर्मशाला में 7 और 8 नवंबर को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में लघु-मध्यम उद्योगों को विशेष रूप से प्रोत्साहन दिया जाएगा। केंद्र सरकार भी लघु और मध्यम उद्योगों को स्थापित करने पर बल दे रही है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योगों के विस्तार के साथ कच्चे माल का इस्तेमाल भी होगा। रोजगार के अवसर भी जुटाए जाएंगे। राज्य में मौजूद कच्चे माल का इस्तेमाल उद्योगों में करने से किसानों और बागवानों को वित्तीय लाभ भी मिलेगा। सरकार चाहती है कि प्रदेश के जिन जिलों में जो कच्चे…
Read Moreसचिव के न होने पर अब नहीं अटकेगी पदोन्नति
शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार अब किसी भी सरकारी महकमे में विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक विभाग के सचिव की गैरमौजूदगी की वजह से नहीं टलेगी। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में नए आदेश जारी कर दिए हैं। नए आदेशों के तहत अब डीपीसी की बैठक के दिन सचिव के टूर या छुट्टी पर होने की सूरत में विभाग के विशेष सचिव, अतिरिक्त सचिव या संयुक्त सचिव उपस्थित हो सकेंगे। यह व्यवस्था द्वितीय और तृतीय श्रेणी से प्रथम श्रेणी की सेलेक्शन पोस्ट पर पदोन्नति के लिए होने वाली विभागीय प्रमोशन कमेटी की…
Read Moreसस्ता पावर टिलर, कीमत 33 हजार
हमीरपुर दिल में कुछ करने का जुनून हो तो मंजिल मिल ही जाती है। ऐसा ही कर दिखाया है जिला मुख्यालय से सटी पंचायत झनियारा के रहने वाले राजेश कुमार पुत्र अमी चंद ने। मैट्रिक पास राजेश ने कड़ी मेहनत और लग्न के दम पर सस्ता पॉवर टिलर तैयार किया है। डेढ़ हॉर्स पॉवर इंजन के इस टिलर की बाजार कीमत महज 33 हजार रुपये है। जबकि पांच एचपी इंजन वाले पॉवर टिलर की कीमत 45 हजार रुपये है। यह पॉवर टिलर हमीरपुर जिला मुख्यालय से सटी पंचायत झनियारा के…
Read Moreडिपुओं में घट सकते हैं खाद्य तेल के रेट
शिमला प्रदेश के डिपुओं में मिलने वाले सस्ते खाद्य तेल के रेट घट सकते हैं। खाद्य आपूर्ति निगम रेट घटने के दो कारण बता रहा है। एक तो मार्केट में तेल के रेट कम होना और दूसरा पांच कंपनियों के एक साथ टेंडर में भाग लेना है। प्रतिस्पर्धा के चलते इसका फायदा आम जनता को हो सकता है। हालांकि, खाद्य आपूर्ति निगम कार्यालय में 9 अक्तूबर को टेंडर खुलेंगे। इसके बाद फाइनेंशियल बिड खोलने के बाद रेट तकरीबन फाइनल हो जाएगा। वर्तमान में राशनकार्ड धारक परिवार को प्रति कार्ड दो…
Read Moreकिसी भी डिपो से सस्ता राशन ले सकेंगे 18.5 लाख उपभोक्ता
शिमला फाइल फोटो देवभूमि के 18.5 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को राज्य सरकार जल्द ही बड़ी सुविधा देगी। सरकार स्मार्ट राशन कार्डों को सॉफ्टवेयर से जोड़ रही है ताकि लोग अपने राशनकार्ड का इस्तेमाल एटीएम कार्ड की तरह कर सकें। सुविधा शुरू होने के बाद उपभोक्ता प्रदेश के किसी भी डिपो में जाकर सामान ले सकेंगे। इस व्यवस्था से न केवल उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी बल्कि कालाबाजारी और बेईमानी पर अंकुश लगाना भी आसान हो जाएगा। खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव अमिताभ अवस्थी कहते हैं कि लोग किसी भी एटीएम से…
Read Moreबिंदल चुनाव प्रचार कर घटा रहे पद की गरिमा: राठौर
धर्मशाला फाइल फोटो कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने धर्मशाला में जयराम सरकार पर तीखा हमला बोला है। आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल पच्छाद में चुनाव प्रचार में भाग लेकर अपने पद की गरिमा को घटा रहे हैं। पच्छाद में बिंदल जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप कर रहे हैं। भाजपा के चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। वे विधानसभा अध्यक्ष की चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। विस अध्यक्ष अगर चुनाव प्रचार करते हुए दिखे तो उनका घेराव किया जाएगा। बिंदल को चुनाव प्रचार करना है तो पहले वह…
Read Moreपुलिस ने भंडारी से पूछा- कौन सा टॉप सीक्रेट लीक हुआ
शिमला बहुचर्चित हाई प्रोफाइल फोन टैपिंग केस में शिमला पुलिस ने पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी को तीन सवालों की प्रश्नावली भेजकर जवाब मांगा है। पुलिस ने पूछा है कि आखिर कौन सा वह टॉप सीक्रेट है, जो सीआईडी मुख्यालय पर छापामारी के बाद बाहर आ गया। इसके अलावा स्टैंडिंग ऑर्डर और अन्य बिंदुओं पर भी जवाब मांगा गया है। डेढ़ साल पहले भंडारी ने थाना छोटा शिमला में करीब 10 वरिष्ठ अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इनमें से कुछ अब सेवानिवृत्त हैं तो कुछ अहम पदों पर हैं। भंडारी…
Read Moreपांच करोड़ तक ऋण अब 59 मिनट में मंजूर
शिमला प्रतीकात्मक तस्वीर एक से पांच करोड़ तक ऋण अब 59 मिनट में मंजूर किए जाएंगे। ऋण से संबंधित सभी दस्तावेजों की पड़ताल करने और केस को सैद्धांतिक मंजूरी देने के लिए बैंकों ने समय सीमा तय कर दी है। गुरुवार को त्योहारी सीजन के दौरान आर्थिक मंदी से उबरने को हिमाचल के दो दर्जन से अधिक बैंकों ने एक मंच पर आकर ग्राहकों को जागरूक करने के लिए हुए कार्यक्रम में यह जानकारी दी। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को…
Read Moreहिमाचल में गांधी जयंती पर राज्यपाल और सीएम ने लगाया झाड़ू, कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा
शिमला महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर बुधवार राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों की धूम रही। नगर निगम शिमला की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के रिज मैदान, मालरोड समेत कई वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम स्वच्छता प्रहरी प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत 13 लोगों को नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। शहर के हजारों लोगों ने शपथ फार्म भरकर नगर निगम में जमा करवाए हैं। लक्की ड्रॉ के जरिये विजेताओं का चयन किया गया। सीएम जयराम ठाकुर इन…
Read More