पुलिस आरक्षी पदों के लिए लिखित परीक्षा की मेरिट जारी

 मंडी पुलिस आरक्षी पद की लिखित परीक्षा की मेरिट सूची जिला पुलिस ने जारी कर दी है। मेरिट सूची में आए 390 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नौ से लेकर 15 अक्तूबर तक पुलिस लाइन मंडी में होगा। शारीरिक दक्षता की बाधा पूर्ण करने के बाद आठ सितंबर को मंडी में 7412 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी। जिले में कुल 152 पद भरे जाने हैं। इनमें 99 कांस्टेबल, 35 लेडी कांस्टेबल और 18 चालक के पद शामिल हैं। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि अभ्यर्थी जो योग्यता क्रम के अनुसार…

Read More

निजी भूमि की खरीद पर स्टांप शुल्क को इतने फीसदी घटाया, अधिसूचना जारी

 शिमला प्रतीकात्मक तस्वीर हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत किसी परियोजना को शुरू करने के लिए निजी भूमि की खरीद पर स्टांप शुल्क को तीन फीसदी घटा दिया है। इस बारे में प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने अधिसूचना जारी कर दी है। अब तक इस योजना के लाभार्थियों के लिए निजी भूमि की खरीद का स्टांप शुल्क छह प्रतिशत था। इसे तीन प्रतिशत घटाकर तीन फीसदी ही किया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बजट भाषण में भी यह घोषणा की थी। इसके बाद इसे मंत्रिमंडल…

Read More

अधिकारी और कर्मचारी,लोकायुक्त को बिना बताए पैसा उधार भी नहीं दे पाएंगे

शिमला अब अधिकारी और कर्मचारी लोकायुक्त को बिना बताए किसी दूसरे व्यक्ति को भी पैसा भी नहीं दे सकेंगे। अफसरों तथा कर्मचारियों को अब अगर कोई नया कार्य करना है तो इसकी सूचना लोकायुक्त को देना अनिवार्य किया गया है। आश्रितों की संपत्ति का ब्योरा और शेयर मार्केट में पैसा लगाने से लेकर फ्लैट, जमीन खरीदने की सूचना भी लोकायुक्त को देनी पड़ेगी। अगर अफसर और कर्मचारी यह जानकारी छुपाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। वर्ष 1983 के बाद पहली बार संशोधन कर लोकायुक्त के नए नियमों में यह प्रावधान…

Read More

जानिए क्यों रद्द हुआ बॉलीवुड डायरेक्टर चौकस का नामांकन, इसलिए लड़ना चाहते थे चुनाव

धर्मशाला बॉलीवुड आर्ट डायरेक्टर चौकस भारद्वाज महाभारत, महादेव धारावाहिक और हेलो ब्रदर, ब्लैकमेल जैसी फिल्मों में बॉलीवुड आर्ट डायरेक्टर की भूमिका निभाने वाले चौकस भारद्वाज का धर्मशाला उपचुनाव के लिए नामांकन रद्द हो गया है। बतौर आजाद प्रत्याशी नामांकन भरने वाले चौकस का पर्चा चुनाव आयोग ने एचपी आरपी एक्ट 1951 की धारा 5(सी) के तहत रद्द किया है। एक्ट के अनुसार चौकस का नाम हिमाचल की मतदाता सूची में होना चाहिए था लेकिन उनका वोट मुंबई में है। बॉलीवुड आर्ट डायरेक्टर चौकस भारद्वाज राष्ट्रीय स्तरीय मुक्केबाज, नार्थ जोन के…

Read More

बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने चार लोगों को रौंदा, दो की मौके पर मौत

 हमीरपुर हिमाचल के हमीरपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह भोटा के नजदीक झरालड़ी गांव के पास एक बेकाबू ट्रक ने पैदल चल रहे चार प्रवासी मजदूरों को टक्कर मार दी। जिससे उमेश कुमार यादव(26) पुत्र कुलानंद यादव गांव व डाकघर मिरदोल तहसील व थाना नरपतगंज जिला अररिया बिहार, राजीव कुमार(22) पुत्र योगधर गांव व डाकघर नाथपुर तहसील व थाना नरपतगंज जिला अररिया बिहार की मौका पर मौत हो गई है। सुरेंद्र यादव(35) पुत्र उदय चंद  और दीपक कुमार(23) पुत्र…

Read More

पटवारियों के 1156 पदों के लिए अब तक आए सवा दो लाख आवेदन

शिमला हिमाचल में भरे जाने वाले पटवारियों के 1156 पदों के लिए सवा दो लाख से ज्यादा आवेदन आ गए हैं। सोमवार आवेदन की आखिरी तारीख है। जिलों में डाक के माध्यम से आए कई आवेदन अभी खुले भी नहीं हैं। संभावित है कि संख्या ढाई लाख तक पहुंच जाए। आवेदन करने वालों में पीएचडी, एमएससी, एमबीए, एमसीए, बीडीएस, बीटेक, बीकॉम, बीएसई, एमए और बीए करने वाले भी शामिल हैं। जिला कांगड़ा में एक पद के लिए 400 और मंडी में 200 से ज्यादा के बीच मुकाबला है। कांगड़ा जिला…

Read More

दोबारा होगी डीजल घोटाले की जांच,विजिलेंस की सिफारिश खारिज

शिमला हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में पूर्व सरकार के कार्यकाल में कथित डीजल घोटाले में कुछ ठोस न होने का हवाला देकर जांच बंद करने की विजिलेंस सिफारिश को सरकार ने खारिज कर दिया है। रिपोर्ट में कमियों का हवाला देते हुए सरकार ने इसकी दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, सत्तारूढ़ भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए राज्यपाल को वीरभद्र सरकार के दौरान चार्जशीट सौंपते हुए कई मंत्रियों व अफसरों पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए थे। तत्कालीन सरकार ने तो मामले की जांच नहीं की लेकिन…

Read More

अकाउंट खोलने को पांच बैंकों के साथ एमओयू करेगी प्रदेश पुलिस

 शिमला प्रदेश पुलिस हर कर्मचारी को सैलरी अकाउंट मुहैया कराने के लिए सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्र के टॉप पांच बैंकों के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर (एमओयू) करेगी। समझौता होने के बाद सभी बैंक पुलिस कर्मियों को सैलरी अकाउंट खुलने पर दी जाने वाली सुविधाओं का ब्योरा उपलब्ध कराएंगे। इस जानकारी के आधार पर पुलिस कर्मी खुद अपने लिए बैंक तय कर अपना सैलरी अकाउंट खुलवाएंगे। पुलिस मुख्यालय अपने कर्मचारियों को 2010 से बैंक खाते में वेतन मुहैया करा रहा है, लेकिन हाल ही में कुछ मामलों की पड़ताल के दौरान…

Read More

दुल्हन की तरह सज गईं हिमाचल की शक्तिपीठ, ऐसे दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

चामुंडा/ज्वालामुखी/कांगड़ा हिमाचल की पांचों शक्तिपीठ शरद नवरात्र के लिए दुल्हन की तरह सज गई हैं। सुरक्षा-व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं, माता के सुविधापूर्वक दर्शन के इंतजाम प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने पूरे कर लिए हैं। देश-विदेश से लाए गए अलग-अलग किस्मों के फूलों से किया गया मां के भवनों का श्रंगार भक्तों को मन मोह रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरी चेकिंग के बाद ही यात्रियों को मंदिरों के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की भी पूरी नजर रहेगी।मां बज्रेश्वरी: सुबह पांच बजे माता बज्रेश्वरी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं…

Read More

भाजपा ने पच्छाद से रीना कश्यप और धर्मशाला से विशाल नेहरिया को बनाया प्रत्याशी

 शिमला हिमाचल में दो विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। हाईकमान ने पच्छाद से रीना कश्यप और धर्मशाला से विशाल नेहरिया को प्रत्याशी बनाया है। दोनों प्रत्याशी सोमवार को नामांकन भरेंगे। धर्मशाला से राजीव भारद्वाज प्रबल दावेदार माने जा रहे थे लेकिन संसदीय बोर्ड की बैठक में मंथन करने के बाद विशाल नेहरिया को प्रत्याशी बनाया गया। वहीं कांग्रेस ने बीते दिन पच्छाद से गंगूराम मुसाफिर और धर्मशाला से विजय इंद्र करण को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशियों के नाम तय करके…

Read More