बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल की हरेड़ पंचायत के तहत स्वास्थ्य विभाग की पीएचसी मैगजीन में तैनात एक चिकित्सा अधिकारी पर स्वास्थ्य कर्मी ने कथित रूप से थप्पड़ जड़ने का आरोप लगाया। एमओ डा. अरुण शर्मा पर उनके विभाग में ही तैनात स्वास्थ्य कार्यकर्ता बृज लाल ने मारपीट करने और उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग करने की शिकायत पुलिस में कर दी है। शिकायत में बृज लाल ने कहा है कि सोमवार को वह हरेड़ के स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी दे रहे थे कि वहां पर मौजूद डा. अरुण ने पत्र पढ़ते…
Read MoreCategory: Himachal News
कई सवाल खड़े कर गई अभिषेक की मौत
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। एक मां ने अपने ही अंश को कैसे मार दिया? बारह वर्षीय बेटे अभिषेक को मारते वक्त क्या उस मां के हाथ नहीं कांपे होंगे? मां के दिल में एक बार भी यह ख्याल नहीं आया कि वह अपने जिगर के टुकड़े को कैसे मार सकती है? यह सवाल हरेक शख्स के जहन में घूम रहा है, जिसने भी इस वारदात के बारे में सुना और घटनास्थल पर देखा। वारदात के बाद से ही परिवार सदमे में है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। जिस मां का…
Read Moreलड़कियों को भगाने के आरोप में युवती गिरफ्तार
पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके से लड़कियों को भगाने वाली एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह युवती पालमपुर व आसपास के इलाकों से लड़कियों को घुमाने के बहाने ले जाती थी। इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस ने इस युवती को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पालमपुर पुलिस ने इलाके से लड़कियों को बाहरी राज्यों में घुमाने के बहाने भगाने वाली एक युवती को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि वहां पर इन लड़कियों से क्या होता है। पुलिस इसकी तफ्तीश करने में जुटी हुई है।…
Read Moreआभूषण धोने के बहाने ठगी करता एक गिरफ्तार
कुल्लू। बजौरा क्षेत्र में सोना धोने के नाम पर ठगी करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बजौरा क्षेत्र की महिला ने एफआईआर में कहा है कि मंगलवार को उसके घर एक व्यक्ति ने सोने के आभूषणों को साफ करने की बात कर बहू के कानों के कांटों को साथ लाए केमिकल में डाल दिया। बाद में देखा तो उनका वजन कुछ कम लगा। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को ठगी करने…
Read Moreबच्चों को फिर कैसे मिलेगी बेहतर शिक्षा
बंजार (कुल्लू)। बंजार उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बठाहड़ में शिक्षकों की कमी से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना कि इस स्कूल को 2012 में अपग्रेड किया था। तब से लेकर आज तक इस स्कूल की सुध लेने वाला कोई नहीं। स्कूल में शिक्षकों की कमी तो है ही प्रधानाचार्य का पद भी रिक्त पड़ा है। लोगों का कहना है कि अगर स्कूल में पर्याप्त स्टाफ और शिक्षक ही नहीं है तो वे अपने बच्चों को किस तरह से शिक्षित कर पाएंगे। स्कूल में छात्रों की संख्या…
Read Moreडबल टैक्स पर सेब बागवानों में आक्रोश
खराहल (कुल्लू)। कुल्लू जिले के सेब बागवानों को दोहरे टैक्स की मार झेलनी पड़ रही है। सब्जी मंडियों में नापतोल से लेकर सड़कें क्रास करने तक बागवानों को दो बार टैक्स चुकाना पड़ रहा है। बजौरा चेक पोस्ट पर पांच रुपये प्रति कार्टन और चार रुपये प्रति पेटी के हिसाब से फीस वसूली जाती है। इसके बाद स्वारघाट बैरियर पर एक फिर बागवानों से प्रति जीप 150 रुपये के हिसाब से टैक्स वसूला जा रहा है। बागवानों का कहना है कि पहले ही सेब का मूल्य कम मिल रहा है।…
Read Moreजिले में आठ सड़कें होंगी चकाचक
काईस (कुल्लू)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का सफर अब और सुहाना होगा। लोक निर्माण विभाग ने सालों से कच्ची पड़ी सड़कों को पक्का करने की कवायद शुरू कर दी है। सरकार ने कुल्लू डिविजन नंबर एक की आठ सड़कों को पक्का करने के लिए 24 करोड़ 37 लाख 75 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। डिवीजन नंबर एक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत वर्षों पूर्व निर्मित सड़कें अभी तक पक्की नहीं हो पाई हैं। बजट के अभाव में विभाग इन सड़कों को पक्का करवाने में असमर्थ है। लोक निर्माण…
Read Moreकाईस में पेयजल किल्लत से लोग परेशान
काईस (कुल्लू)। खराहल घाटी की काईस पंचायत में बरसात के मौसम में भी पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। एक माह से क्षेत्र में पेयजल किल्लत चल रही है। लोगों की शिकायत के बावजूद आईपीएच पानी की सप्लाई दुरुस्त नहीं कर पाया है। पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीण अब सड़काें पर उतरने की तैयारी में है। पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग के कार्यालय के घेराव की धमकी भी दी है। वार्ड पंच शशि देवी, अमर चंद, गंगा राम, रमेश, वेद राम, हरफा, राम लाल,…
Read Moreतो रुकवा देंगे परियोजना का कार्य
कुल्लू। रैला पंचायत के लोगों ने बैठक में प्रस्ताव पारित कर पार्वती जल विद्युत परियोजना के प्रबंधन से लंबित पड़ी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की गई। साथ ही धमकी दी कि अगर मांगों पर गौर नहीं किया गया तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। रैला पंचायत के लोगों ने प्रस्ताव पारित कर प्रबंधन को भेज दिया है। लोगों ने कहा कि लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो ग्रामीण परियोजना का कार्य ठप कर देंगे। इसकी जिम्मेवारी ग्रामीणों की नहीं प्रबंधकों की होगी। प्रस्ताव में मुआवजे देने…
Read Moreपार्क की हालत पर व्यापार मंडल भड़का
पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल चौक पर स्थित पार्क की दुर्दशा को लेकर व्यापार मंडल तल्ख हो गया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन में भी यह मुद्दा जोरशोर से उठा। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों का कहना है कि करीब एक साल पहले इस पार्क को कटराईं पंचायत को हस्तांतरित किया था। इस दौरान पंचायत ने पार्क के विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन अब पार्क की हालत दिनप्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। यह पार्क वाहनों की पार्किंग बनकर रह गया है। व्यापार मंडल…
Read More