लड़कियों को भगाने के आरोप में युवती गिरफ्तार

पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके से लड़कियों को भगाने वाली एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह युवती पालमपुर व आसपास के इलाकों से लड़कियों को घुमाने के बहाने ले जाती थी। इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस ने इस युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पालमपुर पुलिस ने इलाके से लड़कियों को बाहरी राज्यों में घुमाने के बहाने भगाने वाली एक युवती को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि वहां पर इन लड़कियों से क्या होता है। पुलिस इसकी तफ्तीश करने में जुटी हुई है। पालमपुर की रहने वाली एक युवती पिछले दिनों दो लड़कियों को घुमाने के बहाने गुजरात ले गई थी। जबकि यह लड़कियां बाद में घर लौट आई थीं। दोनों लड़कियां नाबालिग बताई गई हैं। लड़कियों के घर वापस आते ही इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी गई। पुलिस ने इस युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी छानबीन शुरू कर दी थी। युवती को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताया जाता है कि इस युवती की गिरफ्तारी से लड़कियों को भगाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश भी हो सकता है। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस के पास इस युवती की शिकायत आई थी। पुलिस ने छानबीन के बाद इसे मंगलवार को गिरफ्तार किया है।

Related posts