इसी साल शुरू होगी आईटीआई

ऊना। जिले के हरोली हलके में नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का आगाज इसी सत्र से होगा। इसके लिए बीटन को फाइनल कर लिया गया है। इस संस्थान को चार ट्रेडों के साथ शुरू कर दिया गया है। इसके लिए दाखिला फार्म भरने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है। दाखिला फार्म चार सितंबर तक भरे जा सकेंगे। मामले की पुष्टि करते हुए ऊना स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य सीआर डांगी ने बताया कि बीटन में आरंभ किए गए नए संस्थान में इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एवं…

Read More

दो वाहनों से वसूला 6100 रुपये जुर्माना

संतोषगढ़ (ऊना)। खनन माफिया पर नकेल कसते हुए संतोषगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप पटियाल ने चैकिंग के दौरान संतोषगढ़ खानपुर एवं अजोली मार्ग पर रेत से भरे दो टिप्परों एवं दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को अवैध खनन के साथ-साथ वाहन अधिनियम की अवहेलना करने के जुर्म में जब्त किया है। पकड़े गए वाहनों में से दो टिप्पर एवं एक ट्रैक्टर-ट्राली को बिना कागजात के वाहन अधिनियम के तहत जब्त किया है। अवैध खनन में शामिल वाहनों की जांच की गई। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि संतोषगढ़ में नाके के दौरान अवैध…

Read More

छह मरीजों को लगाई नई ड्रिप

मैहतपुर (ऊना)। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के अप्पर देहलां गांव में फैली डायरिया की बीमारी पर अब पूरी तरह से काबू पाने का दावा किया है। पीएचसी देहलां में दौरा करने के बाद बीएमओ हरोली संजय मनकोटिया ने इस बात का दावा किया है कि अब डायरिया की बीमारी को पूरी तरह से काबू कर लिया गया है। इस बीमारी से पीड़ित कोई भी नया मामला सामने नहीं आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। मंगलवार को पीएचसी देहलां में हालात का जायजा लेने आए…

Read More

महिला ने निगला जहर, मौके पर तोड़ा दम

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की टकोली पंचायत के गांव बरोटा में एक महिला ने जहर निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, मृतक के भाई ने उसके पति के चाचा-चाची और दादी के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज करवाते हुए उसकी बहन को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप जड़ा है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के हवाले कर दिया है, जबकि ससुराल पक्ष के आरोपी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से…

Read More

बूणी में आधार कार्ड बनाने पर ठगी

नादौन (हमीरपुर)। पंचायत बूणी में आधार कार्ड के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। शातिर सौ-सौ रुपये की राशि लेकर आधार कार्ड बनाने का दावा कर ठग गया। लोगों को आधार कार्ड नहीं मिले तो ठगी का अहसास हुआ। लोगों की मानें तो दर्जनों लोग ठगी का शिकार हुए हैं। बूणी पंचायत के गांव गठरूं के ध्यान सिंह, वर्षा कुमारी, दीपक कुमार, राज कुमार, रोहित, प्रेम चंद, सावित्री देवी, शकुंतला देवी, सुरेंद्र कुमार, शीला देवी, पूजा देवी तथा गांव रलां दी बाहल से कविता देवी, मीना देवी ने…

Read More

कोहला में सर्पदंश से छात्र की मौत

नादौन (हमीरपुर)। शहर से सटे कोहला में दसवीं कक्षा के छात्र की सर्पदंश से मौत हो गई। शनिवार देर रात बिस्तर पर छात्र को सांप ने डस लिया था। छात्र दो बहनों का अकेला भाई था। नितिन रात को बिस्तर पर सोया ही था कि करीब 11 बजे उसे जहरीले सांप ने डस लिया। सांप पास में सो रही दोनों बहनों के ऊपर से निकलकर नितिन के पास पहुंचा और उसे डस लिया। एक बहन को कुछ अहसास हुआ तो उसने लाइट जलाई। उसने देखा कि सांप भाई के पास…

Read More

आंगन में युवती पर गिरा पेड़, मौत

नादौन (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत सनाही के भरयाल गांव में पेड़ की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। युवती घर के आंगन में कपड़े धो रही थी कि अचानक आम का पुराना पेड़ टूट कर उस पर आ गिरा। इस कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलने के पश्चात प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत राशि प्रदान की। एसडीएम ने घटना की विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार लगभग…

Read More

सामाजिक सेवा क्षेत्र के लिए 1371 करोड़

अर्की (सोलन)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि पिछड़े वर्गों और गरीब लोगों के उत्थान के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। सामाजिक सेवा क्षेत्र में इस वर्ष 1371 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं जो कुल बजट का 34 प्रतिशत है। वह अर्की तहसील के शावग में आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह आंगनबाड़ी केंद्र एक भव्य तथा बच्चों को आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और प्रदेश के लिए…

Read More

रूसा का विरोध करने वाले कामचोर : वीरभद्र

शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के सम्मान समारोह में कहा कि रूसा का विरोध करने वाले कामचोर हैं। इस सिस्टम को वर्षों पहले विदेशों ने लागू कर दिया था। हिमाचल में पढ़ाई का स्तर बेहतर बनाने के लिए अब लागू किया है। इस सिस्टम से छात्रों को ज्यादा पढ़ना होगा और शिक्षकों को ज्यादा पढ़ाना होगा। इसका विरोध वही कर रहे हैं, जो कामचोर हैं। उन्होंने दावा किया कि छह माह में परीक्षाएं होने से छात्रों को ज्यादा समय पढ़ाई पर देना होगा। युवाओं को इस…

Read More

एचपीसीए केस में जल्द नामजद होंगे आरोपी

शिमला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) मामले में शीघ्र ही कई आरोपी नामजद होंगे। एक अगस्त को एफआईआर दर्ज करने के 25 दिन बाद जांच में विजिलेंस को कई अहम सबूत हाथ लगे हैं, जो केस में आरोपियों को नामजद करने के लिए पर्याप्त हैं। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार इस मामले में कुछ दिनों में कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं। विजिलेंस ने एचपीसीए के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 120बी और पीसी एक्ट की धारा 13(2) के तहत मामला दर्ज किया है। एचपीसीए का कानपुर में जिस…

Read More