मंडी। जोगिंद्रनगर के अलमारा गांव में दरवाजा तोड़कर चोर 1900 रुपये नकद और घरेलू सामान ले उड़े। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोराें ने अलमारा निवासी अरुण शर्मा पुत्र रत्न शर्मा के घर बीती रात वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कमरे का दरवाजा ही तोड़ दिया। मकान में घुसकर चोर अंदर से 1900 रुपये की नकदी समेत अन्य कीमती घरेलू सामान ले उड़े। चोरी की कुल कीमत 15,800 रुपये…
Read MoreCategory: Mandi
मंडी में सड़कों पर उतरे एसएसबी गुरिल्ला
मंडी। एसएसबी प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्ला संगठन जिला मंडी ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जिला स्तरीय रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसएसबी गुरिल्लाओं ने जमकर नारेबाजी की। बारिश के दौरान भी गुरिल्लाओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार व सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित किया। एसएसबी प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्ला संगठन ने पूर्व निधारित कार्यक्रम के तहत भ्यूली स्थित भीमा काली मंदिर परिसर में एकत्रित होकर रैली निकाली। रैली बस स्टैंड, सुकेती पुल…
Read Moreअस्सी लाख से संवरेगा चैलचौक कस्बा
चैलचौक (मंडी)। चैलचौक कस्बा अस्सी लाख की लागत से संवरेगा। इसके लिए लोनिवि ने कवायद शुरू कर दी है। विभाग ने अवैध कब्जाें को गिराने के बाद जगह को संवारने एवं अन्य कार्याें के लिए अस्सी लाख के बजट का प्राक्कलन तैयार कर नाचन के प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया है। इसी बीच विभाग ने हाईकोर्ट के आदेशाें के मुताबिक कब्जे पूर्ण रूप से हटाने के लिए द्वितीय चरण की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। विभाग की इस कार्रवाई के तहत अब मकानों के छज्जों पर…
Read Moreभौर में निजी बस सड़क में पलटी, 15 घायल
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर यहां भौर के निकट सोमवर सुबह सुंदरनगर से मंडी जा रही एक तेज रफ्तार बस के सड़क में अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार 15 लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भरती करवाया गया है। जहां पर कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे को अंजाम देने वाला बस चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच…
Read Moreनौजवान सभा ने बालीचौकी में किया चक्का जाम
बालीचौकी (मंडी)। मंडी-डीडर रूट पर बस न चलाने से गुस्साए जनवादी नौजवान सभा के बैनर तले स्थानीय लोगों ने सोमवार को बालीचौक में चक्का जाम किया। परिवहन निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम गोहर डीआर धीमान ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह लोगों को शांत किया और मंगलवार को उपायुक्त के साथ इस मांग पर वार्ता करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने चक्का जाम खोल दिया। जनवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ता मंडी-डीडर सड़क पर बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर पिछले 27 दिनों से…
Read Moreबैहना में नहीं बनेगी जेल : प्रकाश चौधरी
मंडी। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि मंडी से स्थानांतरित होने वाली सब जेल बल्ह विधान सभा क्षेत्र के बैहना में स्थापित नहीं होगी। इसके अलावा बल्ह विस में कहीं भी सब जेल बनाई जा सकती है। यहां पत्रकारों से बात करते हुए चौधरी ने कहा कि वे बल्ह में जेल स्थानांतरित करने के विरोध में नहीं है। मगर बैहना में जिस जगह पर जेल बनाने की बात कही जा रही है। वहां पर पहले ही स्टील प्रोसेसिंग प्लांट प्रस्तावित है। राजा वीरभद्र सिंह जब केंद्रीय स्टील…
Read Moreभितरघात को लेकर कांग्रेस में मची हलचल
सरकाघाट (मंडी)। विधानसभा चुनाव में भितरघात को लेकर सरकाघाट कांग्रेस में हलचल पैदा हो गई है। एक ओर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने वाले कार्यकर्ताआें को निष्कासित करने की मांग पुरजोर उठने लगी है। कार्यकर्ताआें ने जिलाध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं। बाकायदा कार्यकर्ताआें ने भितरघात करने वाले नेताओं को इंगित कर पार्टी से निष्कासित करने की मांग को लेकर प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह को एक प्रस्ताव भेज दिया है। बीते रोज ग्राम पंचायत मसेरन तथा बाग के कार्यकर्ताआें की सामूहिक बैठक अध्यक्ष दूनी चंद डोगरा…
Read Moreकरूणामूलक नियुक्ति में हटे आय सीमा की शर्त
मंडी। इंटक जिला इकाई मंडी ओर से रविवार को प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बावा हरदीप सिंह का मंडी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर गांधी भवन में आयोजित बैठक में जिला इंटक की तरफ से लोक निर्माण विभाग, आईपीएच में कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर बाबा हरदीप सिंह को 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इंटक ने मांग की है कि करूणामूलक आधार पर नियुक्तियों के लिए आय सीमा की शर्त को समाप्त किया जाए। बैठक में कामगार कल्याण बोर्ड…
Read Moreतेजधार हथियार से किया लहूलुहान
सुंदरनगर (मंडी)। शनिवार देर शाम यहां के रेस्ट हाउस चौक के निकट करीब एक दर्जन युवकों ने कार में जा रहे एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर तौर पर घायल कर दिया है। घायल युवक को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भरती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। इधर, एक अन्य मामले में रेस्ट हाउस चौक पर चार लोगों द्वारा एक और व्यक्ति की पिटाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भोजपुर निवासी जतिन…
Read Moreचौहारघाटी के सुधार में बनेगा हैलीपैड
उरला (मंडी)। द्रंग क्षेत्र की चौहारघाटी के सुधार में हैलीपैड का निर्माण किया जाएगा, जिससे जिले की जनता को हवाई सेवाएं उपलब्ध होंगी, वहीं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और बेरोजगारों युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। यह बात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने रविवार को चौहारघाटी के सुधार में 35 लाख की लागत से नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करने बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भूभू जोत टनल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। इस पर प्रदेश सरकार…
Read More