उरला (मंडी)। पधर क्षेत्र में केबल चोरी होने से लगभग चार दर्जन से भी ज्यादा उपभोक्ताओं के लैंडलाइन फोन ठप हो गए हैं। ऐसे में जहां उपभोक्ताओं को परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है, वहीं लोकमित्र संचालकों सहित अन्य कई लोग इंटरनेट सेवा से महरूम हो गए हैं। उपभोक्ताओं के अनुसार दूरभाष केंद्र उरला के अधीन कोटरोपी, मसवावहण तथा सास्ती गांव, दूरभाष केंद्र गुम्मा के सिल्हसवाड़ तथा झटींगरी और दूरभाष केंद्र नौहली के पहलून, बसेहड़, बटेहड़, मनारू, टिक्कर तथा द्रमण गांव सहित लगभग चार दर्जन से भी ज्यादा…
Read MoreCategory: Mandi
सरकारी स्कूलों में शुरू हो संगीत विषय
मंडी। बेरोजगार संगीत अध्यापक एवं प्राध्यापक संघ की बैठक में विभिन्न मांगों पर चरचा की गई। बैठक की अध्यक्षता शैला संगीत कला केंद्र के संचालक एवं संघ के प्रधान रजनीश गौतम ने की। संघ ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में संगीत विषय को अनिवार्य किया जाए। बुधवार को आयोजित बैठक में बेरोजगार संगीत अध्यापक एवं प्राध्यापक संघ ने एनसीईआरटी के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें संगीत विषय को स्कूलों में अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में…
Read Moreनैहल नाले के पास कार गिरी, एक की मौत
मंडी। करसोग स्थित नैहल नाला के पास बीती रात एक नैनो कार दुर्घटना में तीस वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें की हालत भी नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना मंगलवार देर सायं की है। नैनो कार में सवार होकर चाराें युवक कोटलू से पौखी की ओर जा रहे थे कि अचानक बीच रास्ते में नैहल नाला नामक स्थान…
Read Moreचौहारघाटी में ल्हासा गिरने से मकान ढहा
बरोट (मंडी)। तीन दिन से लगातार जारी बारिश और बर्फबारी अब लोगों की जान की आफत बन गई है। चौहारघाटी की लपास पंचायत के सचाण गांव में भारी बर्फबारी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक मकान ढह गया है। इससे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि एक अन्य चार कमरों के मकान में दरारें आ गईं, जिससे मकान के ढहने का खतरा उत्पन्न हो गया है। स्थानीय निवासी बीरी सिंह पुत्र दयालु राम ने बताया कि उसका मकान भारी ल्हासा गिरने से दब गया…
Read Moreबर्फबारी से निगम की 28 बसें फंसीं
मंडी। जिला मंडी में खराब मौसम ने जिंदगी की रफ्तार धीमी कर दी है। पिछले तीन दिन से जारी बर्फबारी और बारिश से जनजीवन खासा प्रभावित चल रहा है। रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में यातायात पर बारिश और बर्फबारी की खासी मार पड़ी है। दर्जनों मार्ग बारिश के चलते ल्हासे गिरने और बर्फबारी से अवरुद्ध चल रहे हैं। इस बीच बाधित रूटों पर निगम की कई बसें भी फंसी हैं, जिससे निगम को भारी घाटा उठाना पड़ रहा है।…
Read Moreअंजू शर्मा और राजेंद्र भुट्टो महासचिव
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में मंडल अध्यक्ष चुने रूप लाल रत्न ने विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर के साथ कार्यकारिणी के बारे में चरचा करने के बाद मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि विधायक इंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सरकाघाट भाजपा एकजुट है। भाजपा मंडल सरकाघाट की नई टीम में महासचिव की कमान अंजू शर्मा व राजेंद्र भुट्टों को सौंपी गई। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर रखोटा से पवन कुमार, बतैल से रत्न चंद वर्मा, बुसातर से प्रोमिला देवी व…
Read Moreपंजाब तर्ज पर मांगा स्केल और ग्रेड पे
मंडी। अखिल भारतीय स्वास्थ्य विभाग प्रयोगशाला टेक्नोलाजिस्ट संघ मंडी इकाई ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर से आग्रह किया कि प्रदेश में कार्यरत सीनियर लैब टेक्नीशियनों को पंजाब की तर्ज पर स्केल व ग्रेड पे का लाभ दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग प्रयोगशाला टेक्नोलाजिस्ट संघ के महासचिव एवं स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी महासंघ के प्रधान अमरजीत शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कार्यरत सीनियर लैब टेक्नीशियनों को अभी तक पंजाब सरकार द्वारा लागू स्केल व ग्रेड पे का लाभ नहीं दिया गया, जबकि प्रदेश के कर्मचारियों को पंजाब…
Read Moreरिवालसर में उत्तराखंड निवासी की मौत
रिवालसर (मंडी)। त्रिवेणी धर्म स्थली रिवालसर में राज्यस्तरीय मेले में झूला लगाने आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कई साल से मेलाें में झूले लगाकर आजीविका कमाता था। बीती रात धर्म त्रिवेणी रिवालसर में एक होटल के कमरे में ठहरा था। मृतक की पहचान उत्तराखंड के टिहरी निवासी रमेश चंद पुत्र खेम चंद के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके साथियों के हवाले कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी केअनुसार मृतक कई सालाें…
Read Moreजिले में डेढ़ दर्जन मार्ग अवरुद्ध
मंडी। दो दिन से जिले में जारी भारी वर्षा तथा बर्फबारी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से जिलो भर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे लोग अपने घरों में दुबक गए हैं। वहीं मंगलवार को खत्म हो रही स्कूलों की छुट्टियां जिला प्रशासन ने मौसम की खराबी के चलते आठ फरवरी तक बढ़ा दी हैं। खराब मौसम के चलते अनेक मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। सराज, चौहारघाटी और करसोग क्षेत्र…
Read Moreस्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें
सुंदरनगर (मंडी)। विधायक सोहन लाल ठाकुर ने नगर परिषद के कर्मियों को शहर में बिगड़े साफ-सफाई व्यवस्था के ढांचे को चाकचौबंद करने को कहा है। ये निर्देश उन्होंने मंगलवार को नगर परिषद के पदाधिकारियों व पार्षदों के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे दिए। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त न होने से शहर के लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के आग्रह को नजरअंदाज किया जा रहा है। नालियों व रास्तों की हालत दयनीय है। स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने…
Read More