करसोग (मंडी)। भाजपा मंडल करसोग की बैठक में अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति से करवाया गया। इसमें महेंद्र सत्या को मंडल भाजपा की कमान सौंपी गई। चुनाव प्रभारी प्रवीण शर्मा की देखरेख में मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न करवाए गए। बैठक की अध्यक्षता पीतांबर लाल गुप्ता ने की। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र सत्या का नाम पर सर्वसम्मति बनी। इससे चुनाव प्रभारी ने महेंद्र को मंडल अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। बैठक में पूर्व विधायक हीरा लाल, जोगिंद्र पाल, केसर सिंह ठाकुर, भीखम राम शर्मा, कमल ठाकुर,…
Read MoreCategory: Mandi
दो पदाधिकारियों को निष्कासित करने की सिफारिश
मंडी। विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी कार्य करने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। सदर कांग्रेस कमेटी ने दो पदाधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए छह साल के लिए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की सिफारिश की है। गांधी भवन में आयोजित सदर कांग्रेस कमेटी की बैठक अध्यक्ष नारायण सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा की गई। जिन लोगों ने चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी काम किया है, उन्हें पार्टी से बाहर करने पर विचार किया…
Read Moreआज शादी और दूल्हे का कोई अता-पता नहीं
सरकाघाट/टिहरा (मंडी)। टिहरा पंचायत के चढवालका गांव निवासी राजन सुशांत पठानिया का चौथे दिन भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। रविवार को युवक की शादी तय थी लेकिन दूल्हा बनने जा रहे युवक के घर न पहुंचने से परिजनों की शादी समारोह की तैयारी धरी की धरी रह गईं। युवक के परिजन व ससुराल पक्ष के लोग चिंतित हैं। पुलिस युवक की तलाश के लिए छानबीन में जुटी है। चढवालका गांव निवासी राजन सुशांत पठानिया चंडीगढ़ में नौकरी करता है। 29 जनवरी को वह चंडीगढ़ बस स्टैंड से सरकाघाट…
Read More72 उप स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेंगे भवन : कौल
मंडी। प्रदेश में निजी भवनों में चल रहे 72 उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का निर्माण किया जाएगा। इन पर 11 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। जहां डाक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की आवश्यकता होगी, वहां पर इन पदों को भरा जा रहा है। उन्होंने कमांद में आईआईटी स्थापित की जा रही है। नेरचौक में यूपीए सरकार द्वारा मेडिकल कालेज की स्थापना की जा रही…
Read Moreबाबा ने कैद कर रखी है मेरी पत्नी
करसोग (मंडी)। एक पति अपनी गुमशुदा पत्नी की तलाश के लिए भटक रहा है। महिला करीब एक माह बाद भी ढूंढी नहीं जा सकी है। अब पति ने मुख्य न्यायाधीश शिमला को लिखित शिकायत की है। गुमशुदगी का मामला 9 जनवरी का है। पुलिस थाने में एफआईआर 16 जनवरी की दर्ज है। पद्म सिंह निवासी लोअर करसोग गुमशुदा पत्नी की तलाश के लिए कारगर कदम उठाने की मांग को लेकर शनिवार को भी करसोग पुलिस से मिला। पद्म सिंह के अनुसार शनिवार को वह फिर करसोग थाना गया क्याेंकि उसे…
Read Moreमनरेगा में मंडी को राष्ट्रीय अवार्ड
मंडी। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जिला मंडी को वर्ष 2011-12 में मनरेगा योजना के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शनिवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उपायुक्त देवेश कुमार को सम्मान प्रदान किया। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना के कार्यान्वयन में महिलाओं की उत्कृष्ट सहभागिता सुनिश्चित करने तथा इस योजना के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण करने के लिए जिला मंडी को राष्ट्रीय अवार्ड प्रदान किया गया। मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2011-12 में मंडी…
Read Moreपांच हजार युवाओं को देंगे गाइड का प्रशिक्षण
पधर (मंडी)। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार द्वारा बंद किए गए 149 स्कूलों को प्रदेश सरकार ने दोबारा आरंभ करने का निर्णय लिया। इन स्कूलों में द्रंग विधानसभा क्षेत्र के 25 स्कूल भी शामिल हैं, जिनमें दो वरिष्ठ माध्यमिक, चार उच्च, आठ मिडल तथा अन्य प्राथमिक पाठशालाएं हैं। यह बात शुक्रवार को कौल सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। इससे पहले उन्होंने सात लाख 30 हजार रुपये की लागत से निर्मित…
Read Moreशादी के लिए घर लौट रहा युवक लापता
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल के अंतर्गत टिहरा पंचायत का एक युवक लापता हो गया। युवक चंडीगढ़ में नौकरी करता है और रविवार को उसकी शादी तय हुई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरा पंचायत निवासी 30 वर्षीय राजन सुशांत पठानिया रविवार को अपनी शादी के लिए चंडीगढ़ से घर लौटा रहा था। 29 जनवरी को रात साढ़े दस बजे सरकाघाट के लिए बस में बैठा। राजन सुशांत पठानिया को चंडीगढ़ बस स्टैंड तक छोड़ने के लिए…
Read Moreमंडी शहर में बिजली पर खर्च होंगे 19 करोड़
मंडी। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने अधिकारियों का आह्वान किया कि वे सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को लागू करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। वह शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय मंडी में जिलाधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। विभागीय कार्योें की समीक्षा करते हुए प्रकाश चौधरी ने कहा कि पेयजल योजनाओं के तहत जिला मंडी में सुंदरनगर वृत्त के तहत 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि विद्युत विभाग द्वारा मंडी शहर में 19 करोड़ 34 लाख रुपये विभिन्न कार्यों पर व्यय किए…
Read Moreनेरचौक और भंगरोटू को देंगे नपं का दर्जा
नेरचौक (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत पर उपस्थित लोगों को खूब मनोरंजन किया। समारोह में आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे मन लगाकर मेहनत के साथ अपनी शिक्षा ग्रहण करें ताकि भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो सकें। विद्यार्थियों को नशे के सेवन से…
Read More