अभिभावकों का शोषण, स्कूलों का पोषण

धर्मशाला/जोगिंद्रनगर : स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी एक ही किताब को पढ़ाने के लिए निजी स्कूलों में बच्चों से अलग-अलग दाम वसूले जा रहे हैं। निजी स्कूल अपने रसूख व तामझाम के हिसाब से बच्चों के अभिभावकों को लूट रहे हैं लेकिन सरकार द्वारा किसी प्रकार की लगाम इन स्कूलों पर नहीं कसी जा रही है। निजी स्कूलों के लिए कोई फीस स्ट्रक्चर न होने के चलते मनमाने दामों पर बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है। फीस को लेकर निजी स्कूल खुद भी एकमत नहीं हैं। एक स्कूल…

Read More

कार ने टक्कर मार दंपति को घायल किया

सुंदरनगर (मंडी)। यहां के बीएसए जलाशय के निकट एक तेज रफ्तार कार द्वारा एक राहगीर दंपति को टक्कर मार कर घायल करने का मामला सामने आया है। घायलों को उपचार के लिए यहां के अस्पताल में भरती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। बीएसएल थाना पुलिस में दर्ज अपनी प्राथमिकी में बरेली के सुजानपुर निवासी राम प्यारी ने कहा है कि वह वीरवार रात करीब आठ बजे वह अपने पति के साथ भोजपुर स्थित…

Read More

भोजपुर में सिलेंडर में आग से अफरा तफरी

सुंदरनगर (मंडी)। भोजपुर में सिनेमा चौक पर शुक्रवार दोपहर बाद घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से रसोईघर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। दमकल विभाग की मुस्तैदी से यहां एक बड़ा हादसा टल गया। समय रहते दमकल विभाग ने आग की चपेट में आए सिलेंडर व आग पर काबू नहीं पाया होता तो सिनेमा चौक बाजार पूरी तरह से जलकर खाक हो सकता था। सिनेमा चौक निवासी मनशेर हसन उर्फ पिंटू के परिजन…

Read More

निकाय कर्मियों को वेतन, पेशन और ग्रेच्युटी फंड बने

मंडी। स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने वेतन, पेंशन एवं ग्रेच्युटी फंड स्थापित करने की मांग की है। संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा एवं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। इसमें विभिन्न नगर परिषदों, नगर पंचायतों एवं नगर निगम शिमला के कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल थे। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने शहरी विकास मंत्री एवं मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंप कर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। इसमें इन कर्मचारियों के वेतन, पेंशन एवं ग्रेच्युटी के लिए कोई फंड और हैड न होने से कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना…

Read More

क्वाल गांव में भांजे ने मामा पर चलाई गोली

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल के अंतर्गत गत वीरवार को क्वाल गांव में कहासुनी को लेकर भांजे ने अपने ही मामा के ऊपर गोली चला दी। लाइसेंसी बंदूक से चलाई गई गोली बगल से निकल जाने से मामा बाल-बाल बच गया। पुलिस ने बंदूक कब्जे में लेकर आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत वीरवार को भद्रवाड़ी गांव निवासी इंद्र सिंह अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर क्वाल गांव गया हुआ था।…

Read More

रविंद्र सिंह राणा बने नाचन मंडल अध्यक्ष

चैलचौक (मंडी)। नाचन भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की जारी प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को म्याहमाता मंदिर परिसर में मंडल चुनाव शुरू हो गए। आखिर में रविंद्र सिंह राणा को मंडल अध्यक्ष पद की कमान सौंपने की सहमति बन गई। मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव पर सर्व सहमति बिठाने के लिए समस्त 101 पोलिंग बूथों के अध्यक्षों की पहले एक बैठक हुई। करीब पांच घंटे की कार्रवाई के बाद छह कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए अपने नामांकन चुनाव अधिकारी लाल सिंह देशबंधु को सौंपे। इनमें किलिंग पंचायत के उपप्रधान…

Read More

तीन बच्चों की मां रहस्यमयी ढंग से लापता

सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के कनैड़ निवासी तीन बच्चों की मां घर से 11 तोले सोने सहित बच्चों के साथ रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला घर से मायके के लिए गई थी, परंतु वहां नहीं पहुंची। वहीं स्थानीय ग्रामीण के अनुसार महिला सुंदरनगर से दिल्ली बस में सवार होकर अंबाला में उतरी थी। सुंदरनगर पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। महिला के पति ने उसके गायब होने के पीछे प्रवासी मजदूरों का हाथ होने का शक जताया है।…

Read More

सरकाघाट की आकृति शर्मा जिले में प्रथम

नेरचौक (मंडी)। हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद जिला मंडी के वरिष्ठ उप प्रधान एवं छात्रवृत्ति परीक्षा संयोजक विनोद कुमार जसवाल ने बताया कि हिमोत्कर्ष गुणवत्ता एवं निर्धनता छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा गत वर्ष नवंबर माह में आयोजित की गई थी। छात्रवृत्ति परीक्षा में सरकाघाट स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा आकृति शर्मा ने पहला स्थान स्थान किया, जबकि क्रिसेंट पब्लिक स्कूल रती के अभिषेक कुमार ने दूसरा तथा भारतीय पब्लिक स्कूल नलसर की सैजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गुणवत्ता एवं…

Read More

मंडी जिले में यूरिया खाद का संकट

उरला (मंडी)। सूबे में देरी से हुई बारिश के कारण किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लंबे अंतराल के बाद हुई बारिश के बाद अब किसानों के लिए खाद का संकट गहरा गया है। मंडी जिले में हिमफेड के विभिन्न गोदामों में यूरिया खाद न मिलने के कारण किसान दूर-दूर की सोसायटियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कहीं भी खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। ऐसे में खाद मिलने से किसान खासे मायूस हैं। किसानों के अनुसार इस बार लंबे समय तक सूखा रहने…

Read More

पुलिस ने शराब सप्लायर,108 बोतलें बरामद

करसोग (मंडी)। जिला पुलिस अवैध शराब के कारोबारियों पर अपनी पैनी नजर रखे हुए है। सोमवार को करसोग ने अवैध शराब की 108 बोतलाें के जखीरे को कब्जे में लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। करसोग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा क्वार्टर लेकर शराब की अवैध तरीके से सप्लाई की जा रही थी। इस कारोबार में पुलिस ने चुन्नी लाल ठाकुर निवासी धनियारा डाकघर काओ तहसील करसोग को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार चुन्नी लाल ने जोहड़…

Read More