बालीचौकी में नौजवान सभा ने किया चक्का जाम

बालीचौकी (मंडी)। सराजघाटी के डिडर क्षेत्र के लिए बस सेवा बहाल करने को लेकर जारी आंदोलन अब तेज होने लगा है। सोमवार को नौजवान सभा की ओर से स्थानीय जीरो चौक पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक चले इस धरना के दौरान इस रोड़ पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। जनवादी नौजवान सभा की ओर से जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, महेंद्र राणा और वीरचंद ने कहा कि पिछले कई दिनों से मंडी-डिडर बस सेवा चलाने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग और जनवादी नौजवान सभा…

Read More

देव सदन निर्माण की औपचारिकताएं पूरी करें : डीसी

मंडी। उपायुक्त देवेश कुमार ने नगर परिषद, नगर पंचायतों तथा पंचायतों के अधिकारियों तथा प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वह कुत्तों की नसबंदी के लिए चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाएं। पिछले एक वर्ष से चलाए जा रहे इस अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस अभियान के तहत कुत्तों को नसबंदी के लिए मंडी लाने के लिए वैन का खर्चा संबंधित क्षेत्र की नगर पंचायतें या पंचायतें ही वहन करेगी। सोमवार को आयोजित बैठक में उपायुक्त ने नगर परिषद मंडी तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों को…

Read More

शराब तस्करी पर दो को छह माह की सजा

गोहर (मंडी)। अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त पाए गए दो लोगों के खिलाफ अदालत में दोष साबित होने पर सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी गोहर मोहित बंसल ने दोनों को छह माह की सजा और एक हजार रुपए जुर्माना देने के आदेश जारी किए हैं। जुर्माना न देने पर दोषी लोगों को दस दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जिला सहायक न्यायवादी गोहर जितेंद्र गोस्वामी ने सजा की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जनवरी, 2009 को रात 12 बजे पुलिस के मुख्य आरक्षी खेम चंद…

Read More

नागरिक अधिकार मंच ने उठाई शहर की समस्याएं

मंडी। मंडी शहर की समस्याओं को प्रशासन व सरकार के समक्ष उठाने तथा समाधान के लिए नागरिक अधिकार मंच ने संगठित मंडी-विकसित मंडी का नारा दिया है। इसके तहत राजनीति से ऊपर उठकर सभी नागरिकों को एक मंच पर संगठित करके कार्य किया जाएगा। सोमवार को मंच की ओर से शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर जिला उपायुक्त व नगर परिषद को मांग पत्र सौंपा गया। मंच के संयोजक अजय वैद्य ने बताया कि उपायुक्त व नगर परिषद को सौंपे गए मांग पत्र में सुकेती खड्ड पर बने दोनों पुलों…

Read More

बर्फबारी से अभी भी 18 विद्युत स्टेशन बंद

बरोट/करसोग/ मंडी। जिला मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के चार दिन भी जनजीवन अस्त-व्यस्त है। एक दर्जन से अधिक सड़कें बर्फबारी के कारण अवरुद्ध पड़ी है। रोहांडा के पास अवरूद्ध मंडी-शिमला वाया करसोग मार्ग को सोमवार शाम तक खोल दिया गया। चौहारघाटी के अंतर्गत बरोट के 75 विद्युत सब स्टेशनों में से 18 स्टेशन अभी तक बंद पड़ हैं। सोमवार को मौसम साफ रहा। सुबह से धूप खिली रही। अभी तक जिले भर में दर्जनों मार्ग बर्फबारी के कारण बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों…

Read More

निशुल्क वरदी खरीद पर रोक से भड़की भाजपा

मंडी। जिला भाजपा ने अटल स्कूल यूनिफार्म योजना के तहत निशुल्क वरदी की खरीद पर रोक लगाने का कड़ा विरोध किया है। जिला भाजपा का कहना है कि कांग्रेस सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। इसका भाजपा कार्यकर्ता मुंहतोड़ जवाब देंगे। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी पंकज वालिया ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही बदले की भावना से कार्य कर रही है। जोकि प्रदेश की जनता के हित में नहीं है। प्रेम कुमार धूमल की दूरदर्शी सोच के कारण अटल स्कूल वरदी योजना के तहत प्रदेश…

Read More

धर्मपुर में वीरभद्र व कौल समर्थक सामने सामने

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर ब्लाक कांग्रेस में गुटबाजी के चलते वीरभद्र व कौल सिंह समर्थक आमने सामने हो गए हैं। गत दिनों ब्लाक प्रधान रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कौल सिंह ठाकुर के समर्थकों पर पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगा कर उन्हें पार्टी से बाहर की सिफारिश करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के समर्थित रहे पूर्व मंत्री ठाकुर नत्था सिंह सहित कांग्रेस जिला पंचायती राज के महासचिव व पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष नानक चंद भारद्वाज, पूर्व जिला…

Read More

नाचन में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया का प्रथम चरण पूरा

चैलचौक (मंडी)। नाचन भाजपा में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया का पहला दौर संपन्न हो गया। पार्टी द्वारा नियुक्त बूथ सह प्रभारियों ने अपने-अपने बूथों में चयनित अध्यक्षों की रिपोर्ट नाचन भाजपा प्रभारी लाल सिंह देशबंधु को सौंप दी है। पहले चरण में नाचन के समस्त 101 पोलिंग बूथों पर अध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न हो गए हैं। इसमें कोट प्रथम बूथ से श्याम लाल को अध्यक्ष चुना गया। कोट द्वितीय महेंद्र, दाण धर्मेंद्र, मगर पाधरू कश्मीर सिंह, बग्गी प्रथम दयाराम, बग्गी द्वितीय चमन लाल, चौकड़ी राजेश, बृखमणी यादविंद्र, रजवाड़ी खीमा राम,…

Read More

सुंदरनगर भाजपा की कमान मास्टर बैरागी राम को

सुंदननगर/ महादेव (मंडी)। सुंदरनगर भाजपा मंडल के अध्यक्ष पद पर बैरागी राम की ताजपोशी कर दी गई। बैरागी राम ही चुनावी दौर में मंडल में कार्यकारी अध्यक्ष पद पर तैनात थे। इसके अलावा 45 नए भाजपा कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए हैं। मंडल में अन्य पदों पर नियुक्तियां करने का अधिकार अध्यक्ष को दिया है। सुंदरनगर भाजपा के मीडिया प्रभारी सुभाष जगोता ने बताया कि सुंदरनगर भाजपा मंडल के चुनाव की दो दिन चली प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी एवं विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के पद की…

Read More

गोहर में विवाहिता की हत्या

गोहर(मंडी)। उपमंडल की बस्सी पंचायत के धाराबीड गांव में एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की खून से लथपथ लाश अर्द्धनग्न अवस्था में खेत से बरामद हुई है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर लाश को कब्जे में ले लिया है। वहीं धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतका की शिनाख्त दुर्गा देवी (42) पत्नी हंस राज निवासी धाराबीड के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार लाश को देखने से लगता…

Read More