किसानों और दुग्ध उत्पादकों का अधिवेशन 9 को

मंडी। हिमाचल प्रदेश में जंगली जानवरों से त्रस्त किसानों की समस्याओं और दुग्ध उत्पादक किसानों की मांगों को लेकर हिमाचल किसान सभा की राज्य कमेटी की ओर से 9 फरवरी को मंडी के विश्वकर्मा हाल में राज्य स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। हिमाचल किसान सभा के मंडी जिला सचिव कुशाल भारद्वाज ने कहा कि अधिवेशन की मेजबानी मंडी जिला कमेटी करेगी और इसमें प्रदेश भर से जंगली जानवरों के प्रकोप से प्रभावित किसान एवं दुग्ध उत्पादक हिस्सा लेंगे। अधिवेशन में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय नेताओं के अलावा हिमाचल…

Read More

सड़क का निर्माण कार्य लटकने से लोगों में रोष

चौंतड़ा (मंडी)। टिक्करी मुशैहरा पंचायत में चौंतड़ा से टिक्करी हरिजन बस्ती के लिए बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटकने से लोगों में लोक निर्माण एवं राजस्व विभाग के प्रति रोष है। संपर्क सड़क को लेकर विवाद हल न होने से दर्जनों परिवारों को सुविधा से महरूम होना पड़ रहा है। इस सड़क का निर्माण दो पक्षों के टकराव के कारण बार-बार टलता जा रहा है । इससे पहले विभाग ने निशानदेही करने बाद सड़क का कार्य शुरू किया था, लेकिन एक पक्ष की ओर से निशानदेही को…

Read More

करसोग से हजारों रुपये की केबल चोरी

मंडी। करसोग क्षेत्र में केबल चोर गिरोह सक्रिय है। क्षेत्र में केबल चोरी के दो ताजा मामलों में चोर हजारों की केबल चुरा ले गए हैं। जूनियर टेलीकॉम आफिसर करसोग ने पुलिस में केबल चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चोरों ने दो जगह से केबल चोरी की है। पहले मामले में चोर सैंज एक्सचेंज के नांज क्षेत्र के दतेहा से त्रिमड़ी तक बिछाई केबल चुरा ले गए हैं। यहां चोरी हुई केबल की कीमत जेटीओ ने…

Read More

बस दुर्घटनाग्रस्त, 27 यात्री घायल

मंडी। सरकाघाट-दुर्गापुर-मंडी मार्ग पर मंगलवार को एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कुल 27 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे क्षेत्रीय अस्पताल मंडी से चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर किया है, जबकि अन्य घायलाें का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सरकाघाट-दुर्गापुर-मंडी मार्ग पर दरव्यास में घटी। दुर्घटनाग्रस्त निजी बस दुर्गापुर से मंडी की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही बस दुर्गापुर से चार किलोमीटर आगे…

Read More

हि 0प्र सी0 एण्ड वी0 अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

शिमला (वीरेन्द्र खागटा) प्रदेश सी0 एंड वी0 अध्यापक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने संघ के अध्यक्ष चमन लाल शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की । संघ ने मुख्यमंत्री को टोपी व शाल भेंट कर सम्मानित किया । साथ ही संघ ने सरकार के समक्ष 01-01-1986से चली आ रही भाषायी एवं गैर भाषायी वेतन विसंगति को पंजाब के तर्ज पर दूर करना , स्नातकोतर शिक्षा प्राप्त सी0 एंड वी0 अध्यापको को बिना बी0 एड0 प्रवक्ता पद पर पदोन्नति देना , माध्यमिक स्कूलों में भाषा,कला,शारीरिक अध्यापक पदों…

Read More

मोबाइल टावर से उड़ाए दो एसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। झटींगरी गांव के नजदीक फुलाधार में दूरसंचार निगम के टावर से गत रात्रि चोरों ने सेंध लगा कर लगभग साठ हजार रुपये के दो एसी चुरा लिए। उपमंडल सहायक अभियंता जोगिंद्रनगर जगदीश ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि फुलाधार टावर से विभाग के दो एसी लगभग साठ हजार रुपये के चोरी हो गए हैं। विभाग ने द्रंग पुलिस थाने में चोरी की एफआईआर शुक्रवार को दर्ज करवा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दूरसंचार विभाग के फुलाधार स्थित बीटीएस मोबाइल टावर में कुछ शिकायत आई थी। इसके…

Read More

स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलें

नेरचौक/सरकाघाट/ मंडी। स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती जिला मंडी में धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह शोभायात्रा निकाल कर विवेकानंद को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। स्वामी विवेकानंद सार्धसती समिति के सहयोग से भारती पब्लिक स्कूल नलसर के बच्चों ने धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली। इस अवसर पर समिति के संयोजक सूरज सिंह ने स्कूली बच्चों को स्वामी विवेकानंद का संदेश देते हुए बताया कि यह वर्ष विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य पर सार्ध सती समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत…

Read More

रेल किराये में बढ़ोतरी का विरोध किया

मंडी। भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ सदर मंडी की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चरचा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के संयोजक इंद्रजीत शर्मा ने की। बैठक में प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पाकिस्तान सेना की ओर से सीज फायर का उल्लंघन कर दो भारतीय सैनिकों की बर्बरता पूर्ण हत्या करने की कड़ी निंदा की। शनिवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से मांग की गई कि पाकिस्तानी सेना के अमानवीय व्यवहार का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए ताकि भविष्य में पाक सैनिक इस प्रकार…

Read More

स्कूल की जमीन पर निकाल दी सड़क

गोहर (मंडी)। विभाग को बिना सूचना के ही चैलचौक कस्बे में शिक्षा विभाग की जमीन पर से सड़क निकाल दी गई। स्कूलों में चल रही छुट्टियाें का इस तरह फायदा उठाया गया कि गुपचुप तरीके से विभाग के नाम जमीन पर जेसीबी चला दी गई तथा अवैध रूप से सड़क भी निकाल दी गई। पता चलने पर स्कूल प्रधानाचार्य ने कार्य रुकवाकर एसडीएम को लिखित शिकायत भेज दी है। अब प्रशासन इस मामले पर अपने स्तर पर सख्त कार्रवाई की बात कर रहा है। विभाग को बिना सूचित किए इस…

Read More

मंडी में छिटपुट बूंदाबांदी से किसान मायूस

उरला (मंडी)। आसमान में घनघोर बादलों के बावजूद बारिश न होना जहां किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है, वहीं आम लोग भी खुश्क सर्दी से परेशान हैं। शनिवार को आसमान में घने बादल आने से किसान बारिश की पूरी आस लगाए हुए थे, लेकिन छिटपुट बूंदाबादी के साथ ही मौसम साफ हो जाने से किसानों को एक बार फिर मायूस होना पड़ा। ऐसे में बारिश के लगातार बढ़ रहे इंतजार ने किसानों को चिंता में डुबो दिया है। किसानों की मानें तो पिछले चार पांच साल से…

Read More