फ्लाइंग स्क्वायड ने चैलचौक और गोहर में दी दबिश

गोहर (मंडी)। उपमंडल के गोहर और चैलचौक में कोटपा के नियमों का उल्लंघन करने वाले सात लोगों पर प्रशासन द्वारा गठित की गई फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने कार्रवाई कर चालान किया। एसडीएम गोहर हरि सिंह राणा के नेतृत्व में करीब आधा दर्जन अधिकारियों की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने कोटपा को लेकर क्षेत्र में पहली मर्तबा कार्रवाई अमल में लाई। फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने सर्व प्रथम चैलचौक कस्बे में दबिश दी, जहां तीन होटल और ढाबा मालिकों द्वारा कोटपा का सूचना बोर्ड न लगाने पर फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने उनके चालान…

Read More

एसएसबी गुरिल्लाओं ने रैली निकाल किया प्रदर्शन

मंडी। एसएसबी प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्लाओं ने मांगों को लेकर एक बार फिर विशाल आंदोलन की ताल ठोंक दी है। इस कड़ी में मंगलवार को मंडी में विशाल जुलूस रैली निकाली गई। रैली में जिला भर के महिला-पुरुष एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर संगठन ने मांगाें को लेकर जमकर नारेबाजी की। संगठन ने राज्य अध्यक्ष एमआर भारद्वाज की अगुवाई में विचाराधीन मांगों को लेकर उपायुक्त मंडी के माध्यम से गृह मंत्री तथा गृह राज्य मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए। मांग की गई कि संगठन की चार…

Read More

कमांद में मजदूरों ने किया धरना प्रदर्शन

मंडी। सीटू के बैनर तले आईआईटी कमांद में कार्यरत मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर दोपहर भोजनावकाश के दौरान धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश भवन निर्माण एवं सड़क निर्माण यूनियन संबंधित सीटू के करीब दो सौ से अधिक मजदूरों ने न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर नारेबाजी की। वहीं कंपनी और सीपीडब्ल्यूडी विभाग को 14 दिन नोटिस दिया है। इसमें कहा गया है कि श्रम कानूनों के अनुरूप न्यूनतम वेतन देने के अलावा मजदूरों की मांगों पर गौर नहीं किया तो 14 दिन बाद मजदूर संघर्ष का रास्ता…

Read More

कैंटर खाई में लुढ़का, चालक ने लगाई छलांग

बरोट (मंडी)। बरोट-लोहारड़ी सड़क पर थूजी लाहसा के पास मंगलवार को कैंटर अनियंत्रित होकर ऊहल नदी के किनारे जा गिरा। चालक ने छलांग लगा कर अपनी जान बचा ली। कैंटर चालक श्याम सिंह ने बताया कि वह बरोट-लोहारड़ी सड़क पर हैदराबाद से मुलथान में हाइड्रो प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए मिट्टी निकालने की ट्राली ले जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे सड़क पर ठंड के कारण पानी जमने से कैंटर अनियंत्रित हो गया। खाई में लुढ़कने से पहले ही श्याम सिंह से छलांग लगा दी। कैंटर करीब तीन मीटर…

Read More

बस ठहराव का स्थान बदलने पर लामबंद

मंडी। बस ठहराव की जगह बदलने पर सात पंचायतों के बाशिंदे लामबंद हो गए हैं। प्रभावित पंचायतों के लोगों ने बस ठहराव को पूर्ववत करने की मांग की है। इसको लेकर सोमवार को सभी सातों पंचायतों के बाशिंदों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मंडी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को हस्ताक्षरित मांग पत्र सौंपते हुए बस ठहराव को पुन: सेरी मंच पर करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों हरीश शर्मा, केएल वर्मा, राजेंद्र, राघवीर, संतराम, किशन सिंह, जगदीश चंद व रवि आदि का कहना है कि सेरी मंच से…

Read More

पधर में बनेगा मिनी सचिवालय : कौल

पधर मंडी। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र के मुख्य केंद्र पधर में मिनी सचिवालय का निर्माण किया जाएगा। इसमें उपमंडल स्तर के सभी विभागों के कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। पधर में आयोजित जनसभा में स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ने कहा कि मिनी सचिवालय में उपमंडल स्तर के सभी विभागों के कार्यालय होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने कार्यों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा तथा एक ही छत के नीचे सभी कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में…

Read More

महिला को निकाला पंचायत घर से बाहर

महादेव (मंडी)। सुंदरनगर की जरल पंचायत में महिला प्रधान के पति ने एक महिला को पंचायत घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने पंचायत प्रधान के पति पर उसे धौंस जमाकर पंचायत घर से बाहर निकालने का आरोप जड़ा है। इस पर महिला ने एडीएम मंडी को भी घटना की लिखित शिकायत कर दी है। जरल पंचायत वासी निर्मला देवी के अनुसार बीते रविवार को वह पंचायत घर में जरूरी काम के लिए आई थी। उसका आरोप है कि उसे महिला पंचायत प्रधान के पति ने पंचायत घर से बाहर…

Read More

संधोल में भाजपा की बैठक में हंगामा

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संधोल में सोमवार को आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ भितरघात करने के मुद्दे पर काफी हंगामा हुआ। इस बार संधोल से भाजपा को लीड न मिलने पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन में ऊंचे पदों पर बैठे कुछ पदाधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया, जिससे बैठक में हंगामा शुरू हो गया। सोमवार को विधानसभा सत्र के लिए धर्मशाला जाते समय धर्मपुर के विधायक एवं पूर्व परिवहन मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने संधोल विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक…

Read More

मनोनीत नपं सदस्याें को लेकर घमासान

रिवालसर (मंडी)। रिवालसर नगर पंचायत में मनोनीत सदस्यों के चयन को लेकर कांग्रेसी नेताआें में रस्साकस्सी तेज हो गई है। प्रदेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व सरकार द्वारा नपं में मनोनीत किए गए तीनों सदस्याें ने एक साथ त्यागपत्र दे दिया था। उनके त्यागपत्र देने के बाद सतारूढ़ कांग्रेस पार्टी से तीन सदस्याें का चयन होना है, लेकिन इसके लिए कांग्रेसी सदस्यों की होड़ लग गई है। कांग्रेसी नेता अपनी-अपनी गोटियां भिड़ाने की जुगत में हैं। बल्ह से तीन नामों के चयन के लिए खासी माथापच्ची चल रही…

Read More

एक माह से जाम्बला में नहीं आया पानी

सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत जाम्बला में पिछले करीब एक माह से पानी की नियमित आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार विभाग को सूचित करने पर भी उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है, जिसके कारण उनमें भारी रोष है। पंचायत के बाशिंदों के अनुसार जाम्बला पंचायत को पेयजल की आपूर्ति करने वाले पंप हाउस की मोटरें करीब एक माह से खराब पड़ी हैं। इसके कारण उन्हें पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मजबूरन ग्रामीणों को…

Read More