कार्ड धारक को हर माह मिले 35 किलो राशन

मंडी। हिमाचल किसान सभा मंडी इकाई की बैठक में जंगली व आवारा पशुओं की समस्याओं व किसानों से जुड़े मुद्दों पर चरचा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नौ फरवरी को मंडी में किसानों की समस्याओं को लेकर राज्य स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसमें पूरे प्रदेश से सौ से अधिक किसान प्रतिनिधि भाग लेंगे। रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता जगदीश ठाकुर ने की। बैठक की जानकारी देते हुए जिला सचिव कुशाल भारद्वाज ने बताया कि जंगली जानवरों व आवारा पशुओं से किसानों को आ रही समस्याओं…

Read More

प्रेस क्लब मंडी और विलेजर्स जीते

मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में खेली जा रही शिवा कप क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को प्रेस क्लब मंडी और विलेजर ने अपने-अपने मैच जीत लिए। प्रेस क्लब के कप्तान मुरारी शर्मा ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज अजय ने शानदार अर्धशतक जमाया, वहीं हिमांशु ने 28 और जितेंद्र के 18 रनों की उपयोगी पारियों की बदौलत प्रेस क्लब मंडी की टीम ने निर्धारित पंद्रह ओवरों मे तीन विकेट के नुकसान पर 120 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। वहीं मंडी एकादश की ओर से…

Read More

बैंक पर धोखाधड़ी का केस

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की भांवला पंचायत में एक क्रशर मालिक ने उसके साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इसकी उसने पुलिस थाना सरकाघाट में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने 2,22,000 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए इसकेलिए राज्य सहकारी बैंक की भांवला शाखा को कसूरवार ठहराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 420, 477ए, 201, 120बी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भांवला निवासी अमरदीप क्रशर मालिक है। उसको एक सरकारी ठेकेदार ने उससे…

Read More

ढाई किलो चरस की खेप सहित एक को धरा

मंडी। मंडी जिला पुलिस ने दो किलो 573 ग्राम चरस की खेप सहित एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता अर्जित की है। पकड़ा गया चरस तस्कर जिला हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई बृज लाल की अगुवाई में सदर पुलिस थाना का एक दल शहर से करीब चार किमी दूर एनएच-21 पर क्वारी के पास गश्त पर तैनात था। इस दौरान आरोपी को जब तलाशी के लिए रोका…

Read More

महिला से मारपीट का मामला दर्ज

जोगिंद्रनगर (मंडी)। यहां आईटीआई के समीप रहने वाली नवविवाहिता से मारपीट करने और घरेलू हिंसा पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित महिला को पुलिस ने चिकित्सा जांच करवा कर घर भेज दिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस में आरोप लगाया है कि उसका पति नवीन कुमार उससे मारपीट करता है। पीड़ित महिला ने अपनी सास, ससुर, ननद पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस दी अपनी प्राथमिकी में कहा है कि इससे पहली भी दिसंबर माह में उसके पति ने उससे…

Read More

चरस तस्करी के आरोपी को किया बरी

मंडी। चरस तस्करी का अभियोग साबित न होने पर अदालत ने एक आरोपी को बरी करने का फैसला सुनाया। अदालत ने आरोपी के खिलाफ संदेह की छाया से दूर अभियोग साबित न होने पर यह आदेश दिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट के पीठासीन अधिकारी आरके शर्मा के न्यायालय ने जिला कुल्लू की बंजार तहसील के बरनाली गांव निवासी गंगा राम के खिलाफ मादक एवं नशीले पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत अभियोग साबित न होने पर उसे बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष के अनुसार 17 जनवरी 2009 को औट थाना…

Read More

दिल्ली गैंगरेप के विरोध में मनाया काला दिवस

नगवाईं/मंडी। दिल्ली गैंगरेप के विरोध में मंडी के कालेज रोड के व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। उधर इंडिया अगेंस्ट क्रप्शन संस्था के कार्यकर्ताओं ने काला दिवस के रूप में मंडी शहर में रैली निकाल कर चौहट्टा बाजार में पुतला जला कर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने दरिंदगी के दोषियों को फांसी की सजा देने व महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग की है। बाजार बंद को लेकर मंडी के व्यापारी भी एकजुट नहीं दिखाई दिए। उधर, नगवाईं में व्यापारियों ने पूरी तरह से बाजार…

Read More

कड़ाके की ठंड से कई पेयजल स्कीमें प्रभावित

धर्मपुर (मंडी)। पिछले कुछ दिनों से शुष्क ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह-शाम कंपकपाती ठंड के कारण लोग अपने-अपने घरों में बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इस बार की ठंड ने पिछले कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ते हुए जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। ठंड से आईपीएच विभाग की करीब बीस स्कीमों में पानी की मात्रा 25 से 50 फीसदी तक घट गई है। वयोवृद्ध चनन सिंह, गंगा राम, सोता राम, आशाराम, हेतराम, निका राम, जगदीश कौंडल, भीम सिंह, प्रेम सिंह, पंछु देवी, बर्फी देवी,…

Read More

मंडी में खैनी से भरी गाड़ी पकड़ी

आरटीओ मंडी द्वारा लगाए गए नाके के दौरान वीरवार देर शाम प्रतिबंधित खैनी की भारी खेप बरामद की गई। बिंद्रावणी के पास चैकिंग के दौरान पकड़ी गई इस खेप की कीमत 10 लाख रुपए के आसपास आंकी गई है। नाके के दौरान पकड़ी प्रतिबंधित खैनी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी जांच-पड़ताल के बाद अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक देर शाम आरटीओ मंडी ने बिंद्रावणी के पास रोड सेफ्टी सप्ताह के तहत वाहनों की चैकिंग के लिए नाका लगा रखा था। इस दौरान बिलासपुर से…

Read More

अनिल शर्मा को मंत्री बनाने को हरी झंडी!

मंडी। सदर के विधायक अनिल शर्मा को प्रदेश मंत्रिमंडल में लिए जाने को हाईकमान की हरी झंडी मिल गई है। धर्मशाला में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन अधिवेशन के बाद उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है। इधर, सदर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात कर उनका आभार जताया। अनिल शर्मा को पहले ही दौर मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी, मगर प्रथम चरण में मंत्रिमंडल में शामिल न किए जाने से सदर के मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को…

Read More