बंजार पंस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पदभार मुक्त

बंजार (कुल्लू)। सत्ता परिवर्तन के चलते पंचायत समिति बंजार का सिंहासन डोलता नजर आ रहा है। पंचायतीराज अधिनियम नियम के तहत जिला पंचायत अधिकारी ने शुक्रवार को पंचायत समिति हाल में सभी पंचायत समिति सदस्यों को बुलाया। बैठक में कांग्रेस समर्थित 10 सदस्यों ने एकमत से जिला पंचायत अधिकारी के समक्ष अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ मतदान किया। भाजपा समर्थित पांचों सदस्य ने अपनी हाजिरी नहीं भरी। इसके चलते जिला पंचायत अधिकारी ने वर्तमान में भाजपा समर्थित अध्यक्ष किरणा देवी और उपाध्यक्ष खेम परमार को पदमुक्त कर दिया। इससे कांग्रेस…

Read More

महिला मंडल के गठन पर बवाल

कुल्लू। पंचायत दनोगी की वार्ड सदस्य कांता देवी ने छाशणी गांव की कुछ महिलाओं पर पंचायत से नकली कापी हासिल कर गैर तरीके से महिला मंडल का पंजीकरण करवाने का आरोप लगवाया है। उन्होंने बताया कि महिला मंडल के गठन को लेकर पहले से ही गांव की 18 महिलाओं ने पंचायत में आवेदन कर रखा था। इसको लेकर पंचायत ने प्रस्ताव भी जारी कर दिया था। लेकिन इस बीच गांव की कुछ अन्य विरोधी पक्ष की महिलाओं ने 6 जनवरी को प्रस्ताव की नकल हासिल कर 16 जनवरी को महिला…

Read More

कमेटी ने किया प्रोजेक्ट स्थल का निरीक्षण

आनी (कुल्लू)। यहां बन रहे 1.5 मेगावाट के शशी हाइड्रो प्रोजेक्ट द्वारा नियमों को ताक पर रख कर प्रोजेक्ट निर्माण करने के आरोप में हाईकोर्ट के आदेशों से बनाई गई कमेटी ने प्रोजेक्ट स्थल का दौरा किया। इस प्रोजेक्ट को लेकर क्षेत्र के 42 लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उपायुक्त कुल्लू की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था। 42 प्रोजेक्ट प्रभावितों ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा था कि कंपनी नियमों को ताक पर रख कर निर्माण…

Read More

शारीरिक शिक्षकों के रिक्त पद भरे सरकार

कुल्लू। प्रदेश प्रशिक्षित बेरोजगार अध्यापक टीजीटी और पीजीटी संघ की बैठक में सरकार से संघ की लंबित पड़ी मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव ज्ञान चंद धीमान ने की। बैठक में बेरोजगार अध्यापकों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया। धीमान ने बताया कि प्रदेश में शारीरिक अध्यापकों के 4500 पद रिक्त पड़े हैं। संघ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से रिक्त पदों को जल्द भरने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार ने पांच वर्ष में मात्र 50 पद ही भरें…

Read More

यहां स्कूलों में हेडमास्टर लगाते हैं झाड़ू

उदयपुर। लाहौल के शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की कमी का खामियाजा स्कूल के मुख्य शिक्षकों और बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। बच्चों की जहां पढ़ाई प्रभावित हो रही है वहीं मुख्य शिक्षकों को स्कूल में झाड़ू तक का काम निपटाना पड़ रहा है। आधा दर्जन स्कूलों में चपरासियों के पद रिक्त पड़े हैं। यही नहीं कई स्कूलों में शिक्षकों की भी भारी कमी चल रही है। भारी ठंड के चलते स्कूल में तंदूर की भी व्यवस्था है। लिहाजा सर्दी के इस मौसम में हेडमास्टर को स्कूल में पहुंचने पर…

Read More

आईटी कर्मचारियों की बैठक 16 को

कुल्लू। आगामी रणनीति को लेकर आईटी आउट सोर्सिंग कर्मचारी संघ कुल्लू इकाई की बैठक 16 फरवरी को होगी। संघ के जिला अध्यक्ष ठाकुर दास ने बताया कि बैठक में लंबित मांगों को चरचा की जाएगी। ठाकुर दास ने कहा कि यह बैठक ढालपुर स्थित कला केंद्र में बुलाई गई है। बैठक में आईटी आउट सोर्सिंग के जरिये सरकारी विभागों में नियुक्त सभी कंप्यूटर आपरेटर और डाटा आपरेटर के संदर्भ में राज्य सरकार से कोई ठोस नीति बनाने की मांग की जाएगी। उन्होंने संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से अपील…

Read More

एटीएम में ही अपडेट होगी पासबुक

कुल्लू। जिला मुख्यालय के अखाड़ा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा ने कुल्लू शहर के सैकड़ों उपभोक्ताओं को एक और तोहफा दे दिया है। ग्राहकों की पासबुक भी अब मशीन में ही अपडेट हो जाएगी। यह मशीन एटीएम के साथ ही लगी है। ग्राहक अपनी पासबुक अब खुद अपडेट कर सकेंगे। बैंक की इस सुविधा से उपभोक्ता अपनी पासबुक पर खाता नंबर का बारकोड शाखा से लगवाने के बाद इस सुविधा को प्राप्त कर सकते हैं। मशीन में पासबुक डालने के बाद जैसे ही वारकोड फीड होगा तमाम कैश और…

Read More

हवाई सेवा बंद होने से करोड़ों की चपत

खराहल (कुल्लू)। आठ माह से बंद पड़ी हवाई सेवा के चलते अब तक करोड़ों रुपये की चपत पर्यटन उद्योग को लग चुकी है। हवाई सेवा न मिलने से देश विदेश से आने वाले हाई प्रोफाइल पर्यटक प्रदेश में नहीं पहुंच रहे। इन पर्यटकों की संख्या न के बराबर है। विंटर कार्निवाल में हर साल भारी संख्या में हाई प्रोफाइल पर्यटक मनाली पहुंचते थे लेकिन इस बार कई बड़ी हस्तियां यहां नहीं आई। पर्यटन कारोबारी इसका कारण हवाई सेवाएं बंद होना बता रहे हैं। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों को करोड़ों रुपये…

Read More

प्रोजेक्ट के विरोध में केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन

आनी (कुल्लू)। एसजेवीएन के 775 मेगावाट के लूहरी प्रोजेक्ट का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष दयाल वर्मा ने बताया कि ज्ञापन की प्रतियां प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपायुक्त कुल्लू को भी भेजी गई हैं। ज्ञापन में समिति ने दो टूक कहा है कि उन्हें प्रोजेक्ट का प्रारूप मंजूर नहीं है। इस प्रारूप में प्रोजेक्ट की दो सुरंग बननी हैं, जिससे जहां सतलुज नदी का अस्तित्व मिट जाएगा। वहीं, इससे कई गांवों के लोगों…

Read More

रोहतांग सुरंग के निर्माण कार्य में तेजी लाएं

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में विंटर कार्निवाल के उद्घाटन पर पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न संगठनों ने जोरदार स्वागत किया। लाहौल स्पीति कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह का लाहौली अंदाज में स्वागत किया। लाहौल स्पीति कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक रवि ठाकुर के नेतृत्व में सीएम से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मई-जून में लाहौल आने का निमंत्रण दिया तथा कई मांगें भी रखी। मुख्यमंत्री के समक्ष कांग्रेस ने नियमित हेलीकाप्टर सेवा जारी रखने, रोहतांग टनल के निर्माण कार्य में और तेजी…

Read More