वाहन दुर्घटना में जीप आपरेटर की मौत

कुल्लू/पतलीकूहल। नग्गर-जाणा संपर्क मार्ग पर महेंद्रा जीप अनियंत्रित होकर चार सौ फुट गहरी खाई में लुढ़क गई। शुक्रवार देर रात को हुए इस हादसे में वाहन के परखचे उड़ गए। चालक वाहन से छिटककर एक ओर गिर गया। गंभीर रूप से घायल चालक को कराहता देख वहां लोगों का जमघट लग गया। उन्हें तत्काल गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक नथान सेरी निवासी रूपलाल (55)…

Read More

हिमपात से 22.76 करोड़ की चपत

कुल्लू। जाड़े का बर्फ भले ही किसानों और बागवानों को बड़ी सौगात देने वाला हो लेकिन बर्फ की इस चांदी से सरकारी महकमों को करोड़ों की चपत भी लगी है। मौसम खुलते ही सिमटी बर्फ की चादर तले नुकसान की तस्वीर अब उबरकर सामने आ चुकी है। कुल्लू जिला में बर्फबारी से 22.76 करोड़ का नुकसान हुआ है। नुकसान का यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले दोगुना है। सरकारी महकमों ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेज दी है। कुल पौने 23 करोड़ के इस नुकसान में सबसे…

Read More

मनाली-लेह मार्ग पर वन वे ट्रैफिक

कुल्लू। रोहतांग की वादियों की सैर करने वाले पर्यटकों को अब जाम की समस्या से दोचार नहीं होना पड़ेगा। रोहतांग के लिए प्रशासन ने ट्रैफिक वन वे कर दिया है। लिहाजा मनाली-लेह मार्ग पर अब जाम लगने के आसार बेहद कम हैं। पर्यटन सीजन शुरू होते ही जिला पुलिस ने रोहतांग, लेह और लद्दाख जाने के लिए वाहनों का समय भी तय कर दिया है। पर्यटकों के वाहन निर्धारित समय पर ही रोहतांग आ और जा सकेंगे। इससे रोहतांग के दीदार करने वालों को सुविधा होगी। अब सभी वाहन लेह…

Read More

अपना हक हासिल करके रहेंगे

सैंज (कुल्लू)। स्थायी नौकरी को लेकर हड़ताल पर बैठे पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण तीन के विस्थापितों ने प्रबंधन से जल्द इस मुद्दे का समाधान करने का आग्रह किया है। विस्थापितों का कहना है कि वह यह लड़ाई सात सालों से लड़ रहे हैं। लेकिन प्रबंधन ने अभी तक नौकरी नहीं दी। विस्थापितों के अध्यक्ष अनंत राम ने शुक्रवार को दो टूक कहा कि जब तक परियोजना से प्रभावित हुए 70 परिवारों को स्थायी नौकरी की व्यवस्था नहीं की जाती उनका संघर्ष जारी रहेगा। परियोजना स्थलों पर निर्माण कार्य ठप…

Read More

लाहौल घाटी को हेलीकाप्टर की नियमित उड़ानें आरंभ

केलांग। दो सप्ताह बाद बीस सीटर हेलीकाप्टर की उड़ानें शुरू होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली है। राज्य सरकार ने हेलीकाप्टर में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त कर शुक्रवार से जनजातीय क्षेत्रों के लिए नियमित उड़ानें शुरू कर दीं। शुक्रवार को हेलीकाप्टर ने लाहौल के तांदी डाइट हेलीपेड के लिए चार उड़ानें भरी। इन उड़ानों से करीब 160 यात्रियों को रोहतांग दर्रा के आरपार किया गया। बीस सीटर हेलीकाप्टर की उड़ानें शुरू करने पर यात्रियों समेत कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और स्थानीय विधायक रवि ठाकुर का आभार…

Read More

ये चोर तो बड़ा ही ढीठ निकला

मनाली। शिरघन नाग के मंदिर में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी का मुंह पुलिस अभी तक नहीं खुलवा पाई है। हालांकि माना यह भी जा रहा है कि यह पुलिस जांच की रणनीति का भी एक हिस्सा हो सकता है। पुलिस नहीं चाहती हो कि जब तक पुख्ता सुबूत हाथ नहीं आ जाते तब तक आरोपी के उगले राज को राज ही रहने दो। गौरतलब है कि जिला के कई मंदिरों से चोर करोड़ों रुपये बटोर चुके हैं। शिरघन नाग मंदिर से ही पूर्व में करीब पैंतीस लाख…

Read More

लाहौल घाटी को हेलीकाप्टर की नियमित उड़ानें आरंभ

केलांग। दो सप्ताह बाद बीस सीटर हेलीकाप्टर की उड़ानें शुरू होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली है। राज्य सरकार ने हेलीकाप्टर में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त कर शुक्रवार से जनजातीय क्षेत्रों के लिए नियमित उड़ानें शुरू कर दीं। शुक्रवार को हेलीकाप्टर ने लाहौल के तांदी डाइट हेलीपेड के लिए चार उड़ानें भरी। इन उड़ानों से करीब 160 यात्रियों को रोहतांग दर्रा के आरपार किया गया। बीस सीटर हेलीकाप्टर की उड़ानें शुरू करने पर यात्रियों समेत कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और स्थानीय विधायक रवि ठाकुर का आभार…

Read More

जिला लोकनृत्य स्पर्धा में भूमतीर अव्वल

कुल्लू। ऐतिहासिक लाल चंद्र प्रार्थी कलाकेंद्र कुल्लू में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में कलाकारों ने खूब रंग जमाया। प्रतियोगिता का आयोजन भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम में चार सांस्कृतिक दलों ने शिरकत की। कार्यक्रम में जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी राजकुमार सकलानी ने मेधावी टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला लोक संपर्क अधिकारी मंजुला मुरीद भी मौजूद रहीं। प्रथम स्थान पर रहने वाले दलों का राज्यस्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान…

Read More

जनता की आवाज बुलंद करेगी समिति

कुल्लू। कुल्लू जिला सड़क, परिवहन, स्वास्थ्य सेवाएं एवं जनहित संघर्ष समिति की बैठक में क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर चरचा की गई। तय हुआ कि समिति का प्रतिनिधिमंडल जिला कुल्लू की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगा। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर ने की। बैठक में कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय मार्ग, रामशीला-मनाली लेफ्ट मार्ग, कुल्लू-लगवैली सड़क, भुंतर-मणिकर्ण सड़क, भुंतर-गड़सा सड़क, शमशी-भुंलग,बदाह पाहनाला सड़क, औट-बंजार-आनी सड़क, कुल्लू-बिजली महादेव सड़कों की हालत सुधारने तथा शारनी, तलपीणी सड़क, जरी, पुंथल सड़क का निर्माण कार्य आरंभ करने की मांग की गई। इसके…

Read More

विदेशियों के हाथ पार्क की कमान मंजूर नहीं

बंजार (कुल्लू)। जैव विविधता के संरक्षण के लिए विकसित ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को विदेशीकरण से बचाने के लिए बंजार के लोगों ने मुहिम शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि पार्क की संपदा को विदेशियों के हाथ में नहीं जाने दिया जाएगा। बंजार के पूर्व विधायक दिले राम शबाव ने सराज पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले जनता के सहयोग से इस धरोहर को बचाने की मुहिम छेड़ दी है। पूर्व विधायक दिले राम ने बताया कि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को विदेशियों के हाथों में…

Read More