बंजार (कुल्लू)। बंजार विधानसभा क्षेत्र की युवा कांग्रेस की बैठक में जोन प्रभारियों की नियुक्तियां की गई। लारजी में बुधवार को हुई इस बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस अध्यक्ष बंजार तेजा सिंह ने की। बैठक में पूरे बंजार विधानसभा क्षेत्र को 8 जोनों में बांटा है। प्रत्येक जोन में से दो प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। 8 जोनों में से तीन कोठी जोन से पंचायत तांदी के उपप्रधान जसवंत सिंह और राकेश, गुशैणी जोन से सुनील, टीकम राम, पलाहच जोन से पंचायत पलाहच के उपप्रधान कमलेश और मान सिंह,…
Read MoreCategory: Kullu
भुंतर-रामशीला सड़क दुरुस्त में जुटा लोनिवि
कुल्लू। भुंतर-रामशीला सड़क की नौ करोड़ से की गई टायरिंग के उखड़ने के मामले को लेकर लोनिवि हरकत में आ गया है। विभाग ने टायरिंग करने वाले ठेकेदार को आदेश देते हुए उखड़ी सड़क को जल्द दुरुस्त करने को कहा है। इस पर अमल करते हुए ठेकेदार ने भी उन जगहों की निशानदेही शुरू कर दी है, जहां से तारकोल उखड़ा था। करीब दस किलोमीटर लंबे भुंतर-रामशीला मार्ग पर लोनिवि कुल्लू ने नौ करोड़ की लागत से टायरिंग की थी। यह दो माह के भी तर ही कई जगहों से…
Read Moreकुल्लू में स्टांप पेपरों की कालाबाजारी
कुल्लू। स्टांप पेपरों का टोटा होने से परेशान लोग जहां महंगे स्टांप पेपर खरीदने को मजबूर हैं वहीं कुछ लोग स्टांप पेपरों की कालाबाजारी में जुटे हैं। लोगों को एफिडेविट तथा एग्रीमेंट बनाने के साथ लाइसेंस सहित अन्य कार्याें में लगने वाले पांच, दस तथा बीस रुपये के स्टांप पेपर की जगह 100 रुपये के स्टांप पेपर से काम चलाना पड़ रहा है। महंगे स्टांप पेपरों से परेशान लोगों को अब तय स्टांप पेपर के रेट से अतिरिक्त पैसे देने पड़ रहे हैं। जिला कुल्लू में कुछ लोग 20 रुपये…
Read Moreफिल्म निर्देशक के भांजे का शव बरामद
मणिकर्ण (कुल्लू)। जिला के कसोल से लापता बालीवुड के एक्शन निर्देशक टीनू वर्मा के भांजे क्षितिज गोयल का शव पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया। शव एक खाई में पड़ा मिला है। क्षितिज का बिसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब शिमला भेजा जा रहा है। फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि यह मौत थी या कोई हादसा। जानकारी के अनुसार क्षितिज गोयल का शव कसोल से ग्राहण की ओर जाने वाले रास्ते में कुछ दूरी पर नदी के उस पार गिरा था। माना जा रहा है…
Read Moreहत्या के मामले में दो को उम्रकैद
कुल्लू। जिला एवं सत्र न्यायालय कुल्लू के न्यायाधीश बलदेव सिंह की अदालत ने दो लोगों को हत्या के आरोप में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा आरोपियों को दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने यह सजा भीम सेन गौतम पुत्र टेक राम गौतम निवासी खेरापुर नेपाल तथा हीरा लाल पासवान पुत्र मदन लाल पासवान कुशा गया बिहार को सुनाई है। जिला न्यायवादी एनएस वर्मा ने बताया कि 20 अप्रैल 2012 को दोषियों ने जिला मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर…
Read Moreबीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी गई
आनी/निरमंड (कुल्लू)। कांग्रेस के सत्ता में आते ही भाजपा से संबंध रखने वाले बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। ऐसे में दोनों को ही अपने पद से हटना पड़ा। इस दौरान कुल 15 सदस्यों मेें से 14 ने वोटिंग की। ऐसे में अब अगले 15 दिन में निरमंड में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद के लिए फिर चुनाव होंगे। कांग्रेस के सत्ता में आते ही निरमंड में बीडीसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद से हटाने की मुहिम शुरू हो गई थी। इस पर…
Read Moreआनी को नगर पंचायत का दर्जा मांगा
आनी (कुल्लू)। आनी कस्बा सात पंचायतों से घिरा हुआ है। सभी पंचायतों की बाउंडरी आनी में खत्म हो जाती है। ऐसे में आनी क्षेत्र विकास के मामले में लगातार पिछड़ रहा है। हालांकि, एसडीएम सहित सभी विभागों के कार्यालय यहां स्थित हैं, लेकिन फिर भी आनी की सुध लेने वाला यहां कोई नहीं है। ऐसे में यहां के लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। आनी क्षेत्र करीब सात पंचायताें से घिरा है। जबकि, मुख्य बाजार दो पंचायतों में बंटा है। आनी का नया बस अड्डा,…
Read Moreकुल्लू को 550 करोड़ की ऋण योजना
कुल्लू। जिले के विभिन्न बैंकों के माध्यम से चालू वित्त वर्ष के दौरान 550 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए जाएंगे। पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले वार्षिक ऋण योजना में सौ करोड़ रुपये का इजाफा किया गया है। शनिवार को एडीएम कमलकांत सरोच ने कुल्लू में वार्षिक ऋण योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक (पीएनबी) ने बताया कि एक अप्रैल 2013 से वार्षिक ऋण योजना का कार्यान्वयन आरंभ होगा। इसके तहत पिछले वर्ष के 450 करोड़ रुपये की तुलना में यह योजना 550 करोड़ रुपये की गई…
Read Moreसरसेई की सुकृति स्टूडेंट आफ दे ईयर
हरिपुर (कुल्लू)। ऊझी घाटी के सरस्वती विद्या मंदिर सरसेई के शनिवार को आयोजित वार्षिक समारोह में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक चंद्रसेन ठाकुर ने की। राजीव वर्मा कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर वाहवाही लूटी। बच्चों ने नाटी के अलावा फिल्मी गीतों पर डांस कर वाहवाही लूटी। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल प्रेम चंद ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। ओवर आल बेस्ट छात्रा का पुरस्कार सुकृति और बेस्ट खिलाड़ी का खिताब पवनीश को दिया गया। बेस्ट सिंगर…
Read Moreत्रैहण में बिरशु मेला दो से
भुंतर (कुल्लू)। कुल्लू की शिल्हीहार पंचायत के त्रैहण गांव में बिरशु मेले पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दो से नौ अप्रैल तक होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ हिलोपा के अध्यक्ष अजय जंबाल करेंगे। मेला जय माता भाग सिद्ध और नार सिंह देवता के सम्मान में होगा। मेले में खेलकूद के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसमें मुख्य आकर्षण कलाकार उत्तम चंद कमांडों और अनीता शर्मा की प्रस्तुतियां रहेंगी। यह जानकारी पारला भुंतर पंचायत की प्रधान पुष्पा देवी, उपप्रधान गंभीर और वार्ड पंच कमला देवी ने दी। नार सिंह युवक मंडल के…
Read More