कुल्लू को 550 करोड़ की ऋण योजना

कुल्लू। जिले के विभिन्न बैंकों के माध्यम से चालू वित्त वर्ष के दौरान 550 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए जाएंगे। पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले वार्षिक ऋण योजना में सौ करोड़ रुपये का इजाफा किया गया है। शनिवार को एडीएम कमलकांत सरोच ने कुल्लू में वार्षिक ऋण योजना का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक (पीएनबी) ने बताया कि एक अप्रैल 2013 से वार्षिक ऋण योजना का कार्यान्वयन आरंभ होगा। इसके तहत पिछले वर्ष के 450 करोड़ रुपये की तुलना में यह योजना 550 करोड़ रुपये की गई है। इस योजना के तहत जिला के किसानों और बागवानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। वार्षिक ऋण योजना में सबसे अधिक राशि का प्रावधान किसानों और बागवानों के लिए किया गया। बागवानों को 300 करोड़ रुपये के ऋण प्रदान करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा जिले के बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए लघु और सूक्ष्म उद्योग लगाने के लिए वर्ष 124 करोड़ रुपये के ऋण प्रदान करने का लक्ष्य तय किया है। कमल सरोच ने बैंक अधिकारियों से आग्रह किया की पात्र लोगों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण प्रदान करें। उन्होंने साथ ही निर्धारित लक्ष्य समय पर प्राप्त करने का बैंक अधिकारियों से अनुरोध किया है।

Related posts