चकुरठा पंचायत छह माह से प्यासी

कु ल्लू। जिला की चकुरठा पंचायत छह माह से पानी की समस्या से परेशान है। पंचायत की 500 आबादी को पीने के पानी के लिए दो चार होना पड़ रहा है। समस्या के समाधान को लेकर पंचायत के ग्रामीणों ने कई बार विभाग को बताया है, लेकिन विभाग गहरी निंद्रा में सोया है। मजबूरन ग्रामीणों को तीन किलोमीटर दूर स्थित बावड़ी से पेयजल को ढोना पड़ रहा है। पंचायत के लौल, शौगला तथा बधारनी गांव में सबसे अधिक समस्या पेश आन पड़ रही है। ग्रामीण प्रेम सिंह, दिले राम, रेवती…

Read More

दिल्ली में गूंजेगी विस्थापितों की आवाज

कुल्लू। पार्वती जल बिजली परियोजना में स्थायी रोजगार की मांग कर रहे विस्थापितों का कहना है कि उन्हें परियोजना प्रबंधन के किसी भी आश्वासन पर भरोसा नहीं है। बिहाली में बीते एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे विस्थापितों ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द गौर नहीं किया गया तो आंदोलन की रूपरेखा नए सिरे से तैयार की जाएगी। विस्थापितों ने प्रबंधन को 15 अप्रैल तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 16 अप्रैल के बाद आंदोलन बिहाली में होगा। इस को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का दरवाजा खटखटाया…

Read More

कबड्डी स्पर्धा में लक्ष्मी हाउस रहा प्रथम

कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित भुट्टि कलोनी में रविवार को ठाकुर वेदराम की जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व बागवानी मंत्री एवं भुट्टिको अध्यक्ष सत्यप्रकाश ठाकुर ने किया। खेलकूद प्रतियोगिता में पुरुष व पुरुष वर्ग की कबड्डी तथा रस्साकसी और महिला वर्ग में मटका फोड़ तथा म्यूजिकल चेयर स्पर्धा आयोजित की गई। कबड्डी प्रतियोगिता में महिला में प्रथम स्थान लक्ष्मी हाऊस ने प्राप्त किया। रस्सा-कस्सी महिला प्रतियोगिता में इंदिरा हाउस भुट्टि कलोनी प्रथम तथा लक्ष्मी हाउस दूसरे स्थान पर रही है। पुरुष वर्ग में सुभाष…

Read More

501 महिलाएं लेंगी जल यात्रा में भाग

आनी (कुल्लू)। ब्राह्मण सभा परशुराम जयंती का आयोजन धूमधाम के साथ करेगी। इसी दिन सभा नव वर्ष का कैलेंडर भी जारी करेगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रविवार को दुर्गा माता मंदिर आनी में ब्राह्मण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभा के अध्यक्ष खयाले राम शर्मा ने कहा कि सात वर्ष में सभा ने आनी खंड की 32 पंचायतों और करसोग क्षेत्र के तुमन, चखाणा, कनेऊग, गवालपुर, महोग आदि के साठ से अधिक गांवों में तीन हजार सदस्य शामिल किए हैं। बैठक…

Read More

समस्याओं को लेकर सीएम से मिले

आनी (कुल्लू)। निरमंड खंड की नोर पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। क्षेत्र के विधायक खूबराम आनंद के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की बागीनाला से नगाड़ी सड़क निर्माण, नगाड़ी स्कूल में अध्यापकों के रिक्त पद भरने, बिजली की कम वोल्टेज की समस्या को दूर करने सहित अन्य समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल में नोर पंचायत प्रधान सावित्री देवी, नगाड़ी युवक मंडल, प्रधान कौलराम, भाग चंद, मेहर दास, जैहरू राम, तवारू राम, चेतराम, मोहर सिंह,…

Read More

आनी-रोहाचला रूट पर बस सेवा बहाल

कुल्लू। पांच माह से बंद पड़ी बस सेवा आखिर रोहाचला के लिए शुरू हो ही गई। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को सरकारी बस छह बजे रोहाचला पहुंची। 35 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर सरकारी बस सेवा के बहाल होने से रघुपुर घाटी की सात पंचायतों के लोगों ने राहत की सांस ली है। रोहाचला पहुंची बस को देखकर इलाके के लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। बस सेवा शुरू होने से लोगों का सफर उपमंडल आनी के साथ जिला मुख्यालय पहुंचने तक सुविधाजनक हो चुका है। अब लोगों को…

Read More

आखिर भांग से कब मुक्त होगा मलाणा

कुल्लू। पुलिस लाइन वाशिंग में मलाणा क्रीम और वहां की डेमोक्रेसी पर बनाई फिल्म बोम दिखाई गई। फिल्म में कुल्लू जिला के बुद्धिजीवी वर्ग ने इस विषय पर चर्चा भी की। फिल्म के निदेशक अम्लान दत्ता ने बताया कि उन्होंने छह साल पहले मलाणा गांव पर डाक्यूमेंटरी बनानी शुरू की थी। उन्हें यह सफलता पांच साल के प्रयास के बाद मिली। फिल्म में बताया कि कुछ साल पहले भांग का प्रयोग नशे के रूप में न कर भांग के पौधे से मलाणा गांव के लोग पैरों में पहनने के लिए…

Read More

नगर परिषद जल्द हटाएगी अवैध कब्जे

कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू ने बस अड्डा सरवरी के आसपास नप की जमीन पर हुए अवैध कब्जों को हटाने का फैसला लिया। शनिवार को हुई बैठक में नप ने इस मसले पर प्रस्ताव पारित कर 22 लोगों को नोटिस जारी करने की बात भी कही। बताया कि नोटिस में कब्जाधारियों को एक सप्ताह का समय दिया है। इस अवधि के भीतर कब्जे नहीं हटाए को कुल्लू नप खुद डोजर चलाकर कब्जा को उखाड़ फेंकेगी। नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष ऋषभ कालिया ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बस…

Read More

जातर मेले में सबलेटिंग बर्दाश्त नहीं

कुल्लू। जिला स्तरीय पीपल जातर मेले को लेकर नगर परिषद ने कमर कस ली है। प्लाटों की सबलेटिंग के मामलों पर नजर रखने के लिए नप ने कमेटियों का गठन भी कर लिया है। सबलेटिंग में शामिल पाए जाने वालों लोगों के खिलाफ नप ने कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया है। जिला मुख्यालय ढालपुर में पीपल जातर मेला 28 अप्रैल से आरंभ होगा। तीन दिवसीय इस मेले के सफल आयोजन को लेकर नप परिषद कुल्लू ने छह सब कमेटियों का गठन किया है। नगर परिषद की शनिवार को हुई बैठक…

Read More

कुल्लू की शैली की ऊंची उडार

मनाली। कुल्लू की शैली सूद ने भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल कर लिया है। कंबाइड डिफेंस सर्विसेज की परीक्षा पास करने के बाद अब 16 मार्च को शैली ने ओटीए की मार्च पास्ट आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट की वर्दी भी पहन ली है। चेन्नई में आयोजित ओटीए के मार्च पास्ट में उन्हें थल सेना अध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह ने सम्मानित किया। कुल्लू के रायसन की रहने वाली शैली सूद बचपन से ही सेना में जाना चाहती थी। शैक्षणिक गतिविधियों में हमेशा अव्वल रही। अटल बिहारी…

Read More