हेलिकाप्टर के लिए करना होगा इंतजार

किन्नौर। भारी बर्फबारी के चलते चार दिन से विभिन्न स्थानों में फंसे दर्जनों लोगों को अभी भी कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। वीरवार और शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद किन्नौर और रामपुर में फंसे लाहौल स्पीति, काजा और किन्नौर के लोगों को निकालने के लिए हेलिकाप्टर सुविधा को अभी मंजूरी नहीं मिल पाई है। उपायुक्त किन्नौर ने प्रदेश सरकार से लाहौल स्पीति और काजा के लोगों को घाटी से निकालने के लिए हेलिकाप्टर की मांग की थी। लेकिन, प्रदेश सरकार की ओर से उपायुक्त किन्नौर को अभी…

Read More

रिकांगपिओ अस्पताल तक रोड बहाल

रिकांगपिओ/सांगला(किन्नौर) भारी बर्फबारी के बाद किन्नौर घाटी में जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। सरकारी तंत्र के कड़े प्रयास के बाद सोमवार को रिकांगपिओ से रिकांगपिओ अस्पताल और टापरी से चौरा तक छोटे वाहनों के लिए यातायात बहाल कर दिया गया है। जबकि, बिजली और पानी की समस्या अभी भी बनी हुई है। उपायुक्त किन्नौर ने बताया कि सभी विभागों के अधिकारियों को जल्द मूलभूत सुविधाएं बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। वीरवार और शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी के बाद किन्नौर घाटी में बिजली, पानी और सड़क सुविधा…

Read More

चार दिन बाद भी घर नहीं पहुंचे शव

किन्नौर। हिमखंड की चपेट में आए जम्मू-कश्मीर और चंबा के तीन लोगों के शव अभी तक उनके घरों तक नहीं पहुंच पाए हैं। हादसे में मारे गए लोगों के परिजन घर में अपने लाडलों के शव का इंतजार कर रहे हैं लेकिन बर्फबारी के चलते बंद हुए मार्ग के कारण हादसे के चार दिन बाद भी इन लोगों के शव उनके घर नहीं भेजे जा सके हैं। जबकि, रविवार को बर्फ में मिले दो अन्य लोगों के शवों की पहचान भी अभी तक नहीं हो पाई है। वीरवार को हिम…

Read More

किन्नौर के स्कीबा में कार सतलुज में गिरी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। स्कीबा क्षेत्र के पास मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक की मौत और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रिकांगपिओ अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 10 हजार और घायलों को पांच-पांच हजार फौरी राहत के रूप में दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब नौ…

Read More

सांगला के बटसेरी में उतरेनी मेले का आगाज

सांगला (किन्नौर)। कल्पा खंड के तहत आने वाले सांगला के बटसेरी गांव में उतरेनी मेला शनिवार मध्य रात्रि से शुरू गया है। यह मेला क्षेत्र में पांच दिन तक धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले का शुभारंभ शनिवार मध्य रात्रि से लोग 13 जनवरी से शुरू होने वाले नए साल के स्वागत के साथ करते हैं। इस दौरान दो नाबालिग किशोरों को देवता ईष्ट के रूप में नियुक्त करते हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी 12 जनवरी की मध्यरात्रि को ग्रामीण अपने ईष्ट देव नारायण बद्री और नारायण विष्णु…

Read More

किन्नौर की पहाड़ियों पर 15 सेंटीमीटर तक बर्फबारी

सांगला (किन्नौर)। शनिवार को जिले में हुई बर्फबारी से क्षेत्र के बागवानों और किसानों ने राहत की सांस ली है। बर्फबारी न होने के चलते बागवानों को आने वाली सेब की फसल चिंता सताने लगी थी। शनिवार को बर्फबारी शुरू होने के बाद किसानों और बागवानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। देर शाम तक किन्नौर की पहाड़ियों पर 10 से 15 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हो चुकी है। हालांकि, बर्फबारी के चलते दो घंटे तक यातायात बंद रहा था। उसके बाद से सभी रूटों पर बसें चल रही हैं।…

Read More

बिजली बोर्ड के छह लाख जल कर स्वाह

सांगला (किन्नौर)। निचार खंड के तहत आने वाले भाबानगर बिजली बोर्ड का लाखों रुपए का सामान जल कर स्वाह हो गया। गुरुवार को बिजली बोर्ड के गानवी में प्रोजेक्ट बिंग की कार्यशाला कालोनी के दो स्टोर में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस, होम गार्ड और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयानक थी की छह लाख रुपए से भी अधिक का सामान जल कर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट विंग के वर्कशाप…

Read More

दो दिन से 600 लोगों को नहीं मिल रहा है पानी

सांगला (किन्नौर)। जिला के कल्पा की ग्राम पंचायत सापनी के तहत आने वाले शुपानुदेन, दागोदेन, सोमो टोलारिंग, गुथुदेन और नागेसारिंग में पिछले दो दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में क्षेत्र के 600 लोगों को कड़ाके की ठंड में भी सिर पर उठा कर पानी लाना पड़ रहा है। लोगों ने इस बारे में आईपीएच विभाग को भी सूचना दी। फिर भी पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। क्षेत्र के लोगों में ग्रामीण विकास कमेटी सापनी एवं स्वयंसेवी संगठन के अध्यक्ष धर्म सेन नेगी,…

Read More

नाथपा से वांगतू तक पक्की होगी सड़क

सांगला (किन्नौर)। जिला के सीमांत क्षेत्र चौरा तक एनएच-22 पर सफर अब और भी सुहाना बन जाएगा। राष्ट्रीय उच्च मार्ग की हालत को सुधारने के लिए सात करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। जबकि चौरा से नाथपा तक 25 किमी सड़क पर पहले ही चार करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। जबकि, अब नाथपा से वांगतू तक पांच किमी सड़क पर सात करोड़ खर्च किए जाएंगे। इससे सड़क को चौड़ा और पक्का करने का काम किया जाएगा। एनएच-22 को चौरा से नाथपा तक 25 किमी सड़क की हालत सुधारने के…

Read More

तीन हजार की आबादी पानी से वंचित

सांगला (किन्नौर)। जिले के निचार खंड के तहत आने वाले भावानगर बाजार, आरएस कालोनी, एसडीएम आवास सहित अन्य क्षेत्रों में दस दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पानी की आपूर्ति न होने से क्षेत्र के करीब तीन हजार लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। ऐसे में लोगों को सर्दी के मौसम में पैदल चल कर सिर पर उठा कर पानी लाना पड़ रहा है। इसके अलावा आरएस कालोनी, डैड सुगरा लुतुक्सा, सुगरा गांव, थानंग गांव और बायुदा में भी करीब तीन हजार की आबादी वाले…

Read More