किन्नौर में सत्तर फीसदी बिजली बहाल

सांगला (किन्नौर)। करीब एक माह से अंधेरे में रातें काट रहे किन्नौर के लोगों को वीरवार का दिन राहत लेकर आया। बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने वीरवार को रिकांगपिओ सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी है। बिजली बोर्ड का दावा है कि जल्द ही शेष क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बिजली बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार रिकांगपिओ सहित निचार और कल्पा ख्ंाड के तहत आने वाले क्षेत्र चौरा, निगुलसरी, भावानगर, टापरी, उरनी, चगांव के रिशाल, जनकपुरी, याशंग, दारमालिंग, रांगमे, चौलिंग, भावावैली…

Read More

केवल घोषणा से काम नहीं चलेगा : भाजपा

सांगला (किन्नौर)। जिला भाजपा अध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि किन्नौर में भारी बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश सरकार ने जिला को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है, जिसका भाजपा स्वागत करती है। लेकिन, घोषणा से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि किन्नौर में जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए मशीनों और अधिक कर्मचारियों की जरूरत है। क्षेत्र में करीब एक माह से बिजली और पानी की आपूर्ति ठप है, लेकिन सरकार और प्रशासन अभी तक कोई…

Read More

छापेमारी में नदारद पाए गए कर्मचारी

सांगला (किन्नौर)। रिकांगपिओ स्थित पशुपालन विभाग कार्यालय में औचक छापेमारी के दौरान विभाग के सात अधिकारियों और कर्मचारियों को नदारद पाया गया। इधर, इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से नोटिस जारी कर उपायुक्त के समक्ष पेश होकर अपनी सफाई देने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने साफ कर दिया है कि इन कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। रिकांगपिओ स्थित जिला उपनिदेशक पशु स्वास्थ्य किन्नौर के कार्यालय में वीरवार को प्रशासनिक अधिकारी एसी विवेक चंदेल की अगुवाई में एक दल…

Read More

एनएच-22 बहाल करने में जुटे मजदूर

सांगला/रिकांगपिओ (किन्नौर)। घाटी में पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद नेशनल हाइवे-22 पर यातायात बहाल करना सीमा सड़क संगठन और लोनिवि के लिए आफत बन गया है। आलम यह है कि चौरा से वांगतू तक 30 किमी रास्ते में दस स्थानों पर भूस्खलन और हिमखंड आने से मार्ग बंद पड़ा है। हालांकि, किन्नौर में यातायात बहाल करने के लिए कई जगह तीन सौ से अधिक मजदूर लगा रखे हैं। जबकि, तेरह से अधिक मशीनों को तैनात किया गया है। एनएच के कनिष्ठ अभियंता मोहन मेहता ने कहा कि सड़क…

Read More

रागपिंग में चट्टान में दरारों से सहमे लोग

सांगला (किन्नौर)। यहां निचार की पौंडा और बरी पंचायत के बीच रागपिंग नामक जगह पर स्थानीय लोगों ने दिन में धुआं उठता हुआ देखा। लोगों का दावा है कि यहां रात को आग जलती हुई दिख रही है। स्थानीय निवासी सोहनलाल और यशपाल ने इसके बारे में पांच फरवरी को प्रशासन को सूचना दी। लोगों से मिली सूचना पर भावानगर के एसडीएम विवेक चौहान और थाना प्रभारी इंद्रलाल ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट भूतल विभाग को भेज दी है। जहां स्टीम निकल रही है उस…

Read More

तेरह परिवारों के घर हिमखंड में दबे

रिकांगपिओ (किन्नौर)। गत 16 तथा 17 जनवरी को हुई बर्फबारी के कारण किन्नौर जिला के रूनंग गांव में हिम खंड गिरने से जिन दो लोगों की मौत हुई थी, उसी स्थान पर दोबारा बुधवार को भारी हिम खंड गिरने से रूनंग के 13 परिवाराें के घर हिम खंड में पूरी तरह दब गए। गनीमत रही कि हिम खंड गिरने के दौरान कोई भी व्यक्ति घर पर मौजूद नहीं था। स्थानीय पंचायत प्रधान सुशीला नेगी तथा उप प्रधान श्मशेर सिंह ने बताया कि बुधवार को रूनंग की पहाड़ियों पर से एक…

Read More

भारी बर्फबारी से डेढ़ सौ से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त

रामपुर बुशहर/किन्नौर। भारी बर्फबारी और बारिश के चलते रामपुर और किन्नौर में 157 घरों को खासा नुकसान पहुंचा है। प्रशासन का दावा है कि यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। जिले में दूरसंचार व्यवस्था ठप होने के कारण किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। भारी बारिश और बर्फबारी के चलते रामपुर के खोपड़ी में सात मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। इनमें से छह मकानों पर मलबा गिरने से नुकसान हुआ है, जबकि एक मकान लैंड स्लाइडिंग होने से क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश से कई घरों…

Read More

युद्ध स्तर पर छेड़ा सड़क बहाली का कार्य

सांगला (किन्नौर)। मौसम खुलते ही नेशनल हाईवे प्राधिकरण और सीमा सड़क संगठन ने एनएच को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर छेड़ दिया है। हाईवे को बहाल करने के लिए निगुलसरी से लेकर पूह तक भारी मशीनरियों समेत मजदूर लगा दिए गए हैं। दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग ने भी अवरुद्ध सड़कों को बहाल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने चौरा से लेकर वांगतू तक भारी बारिश से अवरुद्ध एनएच को बहाल करने के लिए तीन मशीनों समेत बीस मजदूर लगाए हैं। प्राधिकरण…

Read More

देश-दुनिया से कटी किन्नौर घाटी

सांगला/रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर घाटी देश और विश्व से पूर्ण रूप से कट चुकी है। भारी बर्फबारी के बाद किन्नौर को शेष विश्व से जोड़ने वाला नेशनल हाइवे-22 पूर्ण रूप से बंद हो गया है। नेशनल हाइवे पर करीब 15 स्थानों में ल्हारे गिरे हैं। इसके अलावा किन्नौर में करीब 55 रूटों पर भी बस सेवा पूर्ण रूप से ठप है। बुधवार को किन्नौर में करीब डेढ़ सौ से लेकर 190 सेंमी तक बर्फबारी दर्ज की गई है। इससे कड़च्छम से लेकर पूह तक करीब 15 स्थानों पर हिम खंड आने…

Read More

किन्नौर में पटरी से उतरा जन जीवन

सांगला(किन्नौर)। जिले में मंगलवार को भी बर्फबारी जारी रही है। मंगलवार दोपहर तक करीब 150 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की जा चुकी है। किन्नौर के निचलते क्षेत्रों में दो दिनों से लगातार भारी बारिश के जनजीवन पूरी तरह से पटरी से उतर चुका है। बर्फबारी और बारिश के चलते जिले में लोग बिजली और पानी की सुविधा से भी पूर्ण रूप से वंचित है। मिली जानकारी के अनुसार कल्पा में करीब 150 सेंटीमीटर, सांगला में 90 सेंटीमीटर, छितकुल में 120 सेंटीमीटर, नाको में 90 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की जा…

Read More