किन्नौर में बर्फबारी से 42 करोड़ की चपत

सांगला (किन्नौर)। जनवरी माह से हो रही भारी बर्फबारी से किन्नौर जिले को अब तक 42 करोड़ से अधिक की चपत लग चुकी है। सरकारी विभागों के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक केवल 10 फीसदी नुकसान का आकलन हो पाया है। इससे साफ है कि किन्नौर में नुकसान और बढ़ेगा। इसमें सब से अधिक नुकसान सड़काें और नेशनल हाइवे को पहुंचा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक आईपीएच विभाग को दो करोड़ का नुकसान हुआ है। एचआरटीसी को भी 1.20 करोड़ रुपये की चपत लगी है। नेशनल हाइवे प्राधिकरण…

Read More

निगुलसरी में खाली करवाए पांच मकान

सांगला (किन्नौर)। संपर्क मार्ग तरांडा से पत्थरों के लगातार खिसकने से निगुलसरी के 26 सेक्टर में कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पांच परिवारों को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया है। इन लोगों को निगुलसरी में ही पंचायत घर और पंचायत सचिव के आवास में ठहराया गया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को तरांडा लिंक रोड से भारी चट्टानें खिसक कर एनएच पर आ पहुंचीं। लिंक रोड से चट्टानों के खिसकने की लगातार संभावना बनी हुई है। इस कारण एनएच से सटे…

Read More

एक हफ्ते बाद बहाल होगा एनएच-22

सांगला (किन्नौर)। रिकांगपिओ सहित नेशनल हाइवे-22 को रल्ली से खाब तक बहाल करने में करीब एक सप्ताह का समय लग जाएगा। किन्नौर के पचास ग्रामीण रूटों को बहाल करने के लिए एक माह से भी अधिक का समय लग सकता है। भारी बर्फबारी के चलते जगह-जगह हिमखंड और ल्हासे गिरने से मार्ग पूर्ण रूप से बंद पड़ा है। इससे किन्नौर की 65 पंचायतों के सैकड़ों लोगाें को आगे भी लंबे समय तक परेशानियों से दो चार होना पड़ेगा। हालांकि, 17 और 18 जनवरी को हुई भारी बर्फबारी के बाद किन्नौर…

Read More

किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में हुआ ‘उजाला’

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में भारी बर्फबारी के बाद कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रविवार को बहाल कर दी गई है। इसके अलावा रामपुर से सांगला जाते वक्त बर्फबारी में फंसे परिवार को भी बचा लिया गया है। यह परिवार भारी बर्फबारी के चलते रास्ते में फंस गया था। इसके चलते उन्होंने एक मंदिर में शरण ली थी। इसके अलावा अभी जिले के सभी रूट पूर्ण रूप से बंद पड़े हैं। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, भावानगर, निचार और टापरी में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी…

Read More

एसडीएम ने सुना पीड़ितों का दुखड़ा

सांगला (किन्नौर)। एसडीएम भावानगर विवेक चौहान ने काफनू पंचायत का दौरा किया और ग्लेेशियर से प्रभावित लोगों का दुखड़ा सुना। उन्होंने प्रभावितों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। एसडीएम यहां के मोरानूंग नाले में खिसके ग्लेशियरों को देखकर दंग रह गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज से पहले इतने बड़े आकार का ग्लेशियर कभी नहीं देखा। गत दिनों काफनू के मोरानूंग नाले में भारी ग्लेशियर आया था और दो परिवार के सात लोग कई घंटों तक इसके नीचे दब रहे। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के…

Read More

आज किन्नौर के लिए भरी जाएंगी दो उड़ानें

रिकांगपिओ (किन्नौर)। कई दिन से भारी बर्फबारी में फंसे मरीजों, छात्रों और आम लोगों के लिए राहत की खबर है। इन लोगों को बर्फबारी से निकालने के लिए सोमवार को दो हेलिकाप्टर किन्नौर के लिए रामपुर से उड़ान भरेंगे। उपायुक्त किन्नौर कै. जेएम पठानिया ने बताया कि रामपुर से सोमवार सुबह 8:30 और 9:30 बजे किन्नौर के लिए हेलिकाप्टर उड़ाने भरेगा। पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद से जिला के नाको, लियो, पूह और ज्ञाबुंग में कई मरीजों सहित दर्जनों छात्र फंसे हुए हैं। ये छात्र शिमला, धर्मशाला, चंडीगढ़…

Read More

किन्नौर में पीछा नहीं छोड़ रहीं मुसीबतें

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर में मुसीबतें लोगों का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी पिछली बर्फबारी से ठप जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा था कि दोबारा बर्फबारी से जीवन की रफ्तार थम गई है। यहां सड़क, बिजली और पानी ठप है। लाल ढांक में सड़क अवरुद्ध होने से जहां रिकांगपिओ मुख्यालय का अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट गया है, वहीं यहां शुक्रवार रात से बिजली भी गुल है। ताजा हिमपात से पूरे जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इसके चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का…

Read More

सांगला सड़क पर हिमखंड, रास्ते में फंसे लोग

रिकांगपिओ (किन्नौर)। सांगला संपर्क सड़क पर दो स्थानों पर हिमखंड गिरने से सांगला के एक ही परिवार के चार सदस्य बीच रास्ते में फंस हुए हैं। सांगला निवासी इंद्र सुख, सुशील कुमार, सूर्य मनी और ममता दस घंटे से सांगला संपर्क सड़क पर स्थित एक मंदिर में शरण लिए हुए हैं। परिवार के सभी सदस्य महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी आए थे। जिला उपायुक्त जेएम पठानिया ने बताया कि इन लोगों से मोबाइल पर बराबर संपर्क जारी है। लोगाें के पास खाने को आलू होने के साथ ही ठंड…

Read More

दो गर्भवती महिलाओं सहित पांच फंसे

रिकांगपिओ (किन्नौर)। भारी बर्फबारी के बाद किन्नौर जिले में अभी भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। कई लोग ग्रामीण क्षेत्रों में फंसे हुए हैं और बीमारी के चलते भी अस्पतालों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। शुक्रवार को भी ज्ञाबुंग पीएचसी में दो गर्भवती महिलाओं के अलावा एक युवक को उपचार के लिए लाया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रिकांगपिओ के लिए रेफर किया गया है। लेकिन, रास्ते बंद होने के कारण इन मरीजों को रिकांगपिओ तक नहीं पहुंचाया जा सका है। इसके…

Read More

किन्नौर घाटी में गिरे बर्फ के फाहे

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में लोगों ने अभी राहत की सांस ली भी नहीं थी, कि एक बार फिर इंद्रदेव कहर बरपाने के लिए तैयार दिख रहे हैं। शुक्रवार दोपहर से किन्नौर घाटी में फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है। पांच बजे तक कल्पा में करीब आठ सेंमी बर्फबारी दर्ज की जा चुकी है। बर्फबारी के चलते करीब 28 दिन बाद वीरवार को किन्नौर के 70 फीसदी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बहाल हो पाई थी। जबकि, जिले में लोगों को पानी की आपूर्ति अभी भी नियमित रूप…

Read More