सांगला सड़क पर हिमखंड, रास्ते में फंसे लोग

रिकांगपिओ (किन्नौर)। सांगला संपर्क सड़क पर दो स्थानों पर हिमखंड गिरने से सांगला के एक ही परिवार के चार सदस्य बीच रास्ते में फंस हुए हैं। सांगला निवासी इंद्र सुख, सुशील कुमार, सूर्य मनी और ममता दस घंटे से सांगला संपर्क सड़क पर स्थित एक मंदिर में शरण लिए हुए हैं। परिवार के सभी सदस्य महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी आए थे। जिला उपायुक्त जेएम पठानिया ने बताया कि इन लोगों से मोबाइल पर बराबर संपर्क जारी है। लोगाें के पास खाने को आलू होने के साथ ही ठंड से बचने को लकड़ी की व्यवस्था है। सभी लोगाें को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।
इसी तरह दरबंगा जिले के रहने वाले विनोद, ललित, विलास, वीना, राजीव, नितिश, चांदनी, पार्वती, काजल भी रिकांगपिओ में फंसे हुए हैं। शुुक्रवार को स्पीलो रेता खान जाने के लिए लोग रिकांगपिओ पहुंचे ही थे कि बर्फबारी होने से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। प्रशासन की ओर से इन लोगों के रहने की व्यवस्था कर दी गई है। उपायुक्त जेएम पठानिया और एसपी अजय बौद्ध ने शनिवार को रिकांगपिओ समेत आसपास के क्षेत्रों का दौरा भी किया और स्थिति का जायजा लिया।

Related posts