किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में हुआ ‘उजाला’

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में भारी बर्फबारी के बाद कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रविवार को बहाल कर दी गई है। इसके अलावा रामपुर से सांगला जाते वक्त बर्फबारी में फंसे परिवार को भी बचा लिया गया है। यह परिवार भारी बर्फबारी के चलते रास्ते में फंस गया था। इसके चलते उन्होंने एक मंदिर में शरण ली थी। इसके अलावा अभी जिले के सभी रूट पूर्ण रूप से बंद पड़े हैं। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, भावानगर, निचार और टापरी में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जबकि, जिले में पानी की समस्या अभी भी बनी हुई है। इधर, शनिवार को रामपुर के खनेरी अस्पताल से सांगला अपने घर जाते समय बर्फबारी में फंसे सांगला निवासी इंद्र सुख, सुशील कुमार, सूर्य मनी और ममता को भी प्रशासन की टीम ने बर्फबारी से निकाल कर उनके घर सांगला पहुंचा दिया है। ये सभी लोग रामपुर के खनेरी अस्पताल से सांगला लौट रहे थे। रास्ते में भारी बर्फबारी के चलते ये लोग रास्ते में फंस गए थे। उपायुक्त किन्नौर कै. जेएम पठानिया ने बताया जिले के रिकांगपिओ, टापरी, भावानगर और निचार में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। जबकि, बर्फ बारी में फंसे लोगों को भी निकाल कर उनके घर सांगला पहुंचा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी किन्नौर जिले के सभी रूट पूर्ण रूप से बंद हैं।

Related posts