थुरल में दबोचा नशे का सौदागर

थुरल (कांगड़ा)। चोरी के आरोपी को पकड़ने के बाद अब थुरल पुलिस ने चरस सप्लायर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने चरस के इस आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि यह चरस सप्लायर स्कूली छात्रों को चरस सप्लाई करता था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थुरल पुलिस ने एक चरस के सप्लायर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इससे साढ़े 11 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार को थुरल पुलिस चौकी के प्रभारी लंबागांव से…

Read More

किस ओर झुकेगी हिलोपा?

बैजनाथ (कांगड़ा)। प्रदेश में थर्ड फ्रंट के रूप में सामने आई हिमाचल लोकहित पार्टी (हिलोपा) के नेताओं ने पार्टी की स्थिति स्पष्ट कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर सिंह और उपाध्यक्ष दूलो राम की ओर से किसी भी सूरत में दूसरी पार्टी में विलय न करने की योजना दोनों दलों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। पूर्व में हिविकां व दूसरे दलों का बाद में भाजपा या कांग्रेस में विलय होता रहा है। लेकिन महेश्वर सिंह के नेतृत्व में गठित पार्टी के तेवर कुछ और ही दिख…

Read More

चरस के शिकंजे में स्कूली छात्र

पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के थुरल इलाके में शुक्रवार को स्कूली छात्रों को चरस सप्लाई करने के सौदागर की गिरफ्तारी से कई सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, कल के भविष्य के प्रति लोग चिंतित हो गए हैं। चिंता स्वाभाविक भी है। बुद्धिजीवी वर्ग का मानना है कि अगर इस नशे को न रोका गया तो यह काफी खतरनाक हो सकता है। स्कूली छात्रों को चरस सप्लाई कर रहे नशे के सौदागर की गिरफ्तारी से साफ हो गया है कि अब ग्रामीण स्कूलों में भी चरस की गंध पहुंच चुकी…

Read More

बच्चों की न वर्दी बची न किताबें

मुलथान (कांगड़ा)। छोटा भंगाल के लुआई गांव में भीषण अग्निकांड़ ने डेढ़ दर्जन से अधिक परिवारों का सर्दी के मौसम में इस कड़कती ठंड में जीना मुहाल कर दिया है। प्रभावित परिवार अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों के यहां रात गुजार रहे हैं। वहीं, आगजनी के दूसरे दिन बुधवार को प्रभावित परिवारों के स्कूली बच्चे राख के ढेर में अपनी किताबें, वर्दियों समेत स्कूली सामान ढूंढते नजर आए। ग्यारहवीं कक्षा के नागेंद्र, दसवीं कक्षा के गुड्डू, कविता, आरती और सुनीता, आठवीं कक्षा की भारती, पांचवीं कक्षा की अंकिता और दूसरी कक्षा…

Read More

नूरपुर में दबोचा नशे का एक और सौदागर

नूरपुर (कांगड़ा)। जसूर में जम्मू-कश्मीर की कठुआ पुलिस ने नूरपुर पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने के मामले में बुधवार को एक और आरोपी को दबोचा है। बुधवार सुबह कठुआ पुलिस की एक पार्टी जसूर पहुंची और ठंगर निवासी अतुल शर्मा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। गौरतलब है कि मंगलवार को भी जसूर में ही जगतार नामक व्यक्ति को कठुआ पुलिस हिरासत में लिया था। नशीले पदार्थों के साथ पकड़े गए आरोपी जितेंद्र के कहने पर कठुआ पुलिस ने जसूर से जगतार नामक व्यक्ति को…

Read More

एचआरटीसी के सौ बस रूट फेल

धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला डिवीजन के तहत आने वाले धर्मशाला डिपो, पालमपुर, बैजनाथ, पठानकोट और चंबा बस डिपो में वर्क-टू-रूल के कारण सबसे अधिक सौ बस रूट फेल हो गए हैं। इसमें सबसे अधिक ग्रामीण बस रूट शामिल हैं। इसके अलावा लुधियाना, पठानकोट और शिमला समेत एक दर्जन लंबी दूरी के बस रूट भी शामिल हैं। अकेले धर्मशाला बस डिपो के कुल 27 बस रूट प्रभावित हुए हैं। बस रूट फेल होने से सबसे अधिक खामियाजा ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन बसर करने वाले लोगों को भुगतना पड़ा। वर्क-टू-रूल…

Read More

कांगड़ा में छह दुकानों के सैंपल फेल

धर्मशाला। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने दुकानदारों पर शिकंजा कसते हुए जिला भर में छापामारी कर अप्रैल से अक्तूबर 2012 के अंत तक जिला के 4669 व्यवसायिक संस्थानों के निरीक्षण के दौरान 132 होटल ढाबा मालिकों/सब्जी विक्रेताओं/अन्य व्यवसायिक संस्थानों से एक लाख 54 हजार रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की है। जिला नियंत्रक खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बलवंत ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का होटल/ढाबों पर इस्तेमाल करने पर 35 सिलेंडर जब्त किए गए हैं, जबकि विभिन्न खाद्य…

Read More

30 नवंबर तक कूहल में पानी न आया तो घेराव

पालमपुर (कांगड़ा)। जिया से घनेटा तक चलने वाली कथूल कहूल में पानी न आने से किसान परेशान हैं। किसानाें का कहना है कि इस कूहल में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं और गेहूं की फसल बीजने में लेट हो रहे हैं। यह कूहल जिया से दरंग, धोरन और घनेटा तक चलती है। कूहल में पानी न आने से धोरन के उपप्रधान सुखदेव सिंह मसंद की अध्यक्षता में आठ सदस्यों की कमेटी ने जिया में कूहल का…

Read More

पार्टी से बाहर होंगे भितरघाती

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ब्लाक कांग्रेस ज्वालामुखी की बैठक कांग्रेस नेता संजय रतन की अध्यक्षता में यात्री निवास में हुई। बैठक में सैकड़ाें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ब्लाक कांग्रेस ज्वालामुखी के नवनियुक्त अध्यक्ष राजिंद्र राणा ने सर्मसम्मति से निर्णय लिया कि चुनावों के दौरान भितरघात करने वाले कार्यकर्ताओं को ज्वालामुखी कांग्रेस बाहर का रास्ता दिखाएगी। जल्द ही ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर हाईकमान को सौंपी जाएगी, ताकि कांग्रेस के मजबूत जनाधार को कमजोर करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सके। बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी संजय रतन ने 92 बूथों से…

Read More

नगरोटा बगवां नप की बैठक का बहिष्कार

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां नगर परिषद में विकास कार्य न होने से सभी पार्षद उखड़ गए हैं। नगर परिषद की बुधवार को आयोजित मासिक बैठक का सभी पार्षदों ने यह कहकर बहिष्कार कर दिया कि उनकी ओर से बताए कोई भी कार्य नहीं हो रहे हैं। सभी सातों वार्डों के चुने हुए पार्षदों और दो मनोनीत पार्षदों ने यहां तक कह दिया है कि यदि नगर परिषद कार्यालय उनकी शिकायतों का शीघ्र निवारण नहीं करता है तो वे मजबूरन धरने पर तो बैठेंगे, साथ ही सामूहिक त्याग पत्र देेने…

Read More