गैस वितरकों और उपभोक्ताओं में धक्का मुक्की

फतेहपुर (कांगड़ा)। शहीद अशोक कुमार गैस एजेंसी फतेहपुर के कर्मचारियों को फतेहपुर में उपभोक्ताओं के गुस्से का शिकार होना पड़ा। गुस्साए उपभोक्ताओं के साथ बहसबाजी से शुरू हुआ मामला बाद में धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। बुधवार सुबह करीब 10 बजे गैस से भरा ट्रक गोदाम पहुंचा। इससे पूर्व सैकड़ों उपभोक्ता गैस लेने गोदाम में पहुंचे चुके थे, लेकिन गैस कर्मचारी कुलदीप सिंह ने उपभोक्ताओं को गोदाम में गैस न देकर हाड़ा चौक पर गैस लेने को कहा। जब उपभोक्ता वहां पहुंचे तो गैस से भरे सिलेंडरों की गाड़ी और आगे…

Read More

चोरी की घटनाओं पर थाना प्रभारी तलब

पालमपुर : गत कुछ दिनों में क्षेत्र में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस हरकत में आई है तथा चोरों की धरपकड़ के लिए रणनीति तय की गई है। ऐसे में डीएसपी पालमपुर ने सभी थाना प्रभारियों को तलब करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। डीएसपी ने क्राइम बैठक में पालमपुर, लंबागांव व भवारना थानों के प्रभारियों से जवाबतलबी की। वहीं उन्होंने इन घटनाओं के दृष्टिगत उठाए गए पगों के बारे में भी जानकारी ली। बताया जा रहा है कि बैठक में डीएसपी ने सभी…

Read More

अधजली लाश की हुई शिनाख्त

बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा और मंडी की सीमा पर स्थित गांव सुनपुर के जंगल में मिली अधजली लाश की शिनाख्त हो गई है। इसकी पहचान घिरथोली निवासी 46 वर्षीय जीवन लाल चौधरी (जीवो) पुत्र शीलू के रूप में हुई है। वह घिरथोली गांव में मीट व मुर्गा बेचने का कार्य करता था। परिजनों ने टांडा मेडिकल कालेज में पहुंचकर लाश की शिनाख्त कर ली है। शनिवार देर शाम विनबा खड्ड के समीप स्थित श्मशानघाट में लाश के बचे हिस्से का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि वीरवार शाम…

Read More

पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर हमला, दफ्तर में तोड़फोड़

नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। स्थानीय पेट्रोल पंप पर बीती रात कार सवार अज्ञात युवकों ने पेट्रोल भरवाने के बहाने वहां तैनात कर्मचारियों पर लात-घूसों से हमला कर घायल कर दिया। युवक पेट्रोल पंप में बने दफ्तर में घुस गए और वहां भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने शनिवार को दोनों घायलों का स्थानीय अस्पताल में मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है। जवाली के डीएसपी संजय शर्मा ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। एमपी फिलिंग स्टेशन के नाम से इंडियन आयल के स्थानीय पेट्रोल पंप कर तैनात कर्मचारियों बलवीर सिंह…

Read More

बाई अटारियां में मिली लाश, केस दर्ज

इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के तहत गांव बाई अटारियां में शनिवार देर सायं एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश की पहचान राजकुमार उर्फ बिट्टू (45) पुत्र हरनाम दास निवासी बाई अटारियां के रूप में हुई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शेखुपुरा पंचायत के प्रधान सुधीर पठानिया ने पुलिस को इस संदर्भ सूचना दी थी। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति शेखुपुरा चौक पर जूतों की दुकान करता था। परिवार में अनबन के…

Read More

तंगरोटी खास में वन विभाग ने गिराए छह मकान, दो दुकानें

योल (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत तंगरोटी खास में अवैध कब्जों पर वन विभाग का पीला पंजा चला। यहां करीब बीस वर्षों से रहे रहे आधा दर्जन परिवारों के आशियाने को वन विभाग ने गिरा दिया। इसमें छह मकान तथा दो दुकानें शामिल हैं। वन विभाग ने इन अवैध कब्जाधारियों को दस दिन पूर्व कब्जे हटाने के बारे में नोटिस जारी किए थे। लेकिन चार-पांच लोगों को छोड़ अन्य लोगों ने कब्जे नहीं छोड़े। इस पर शनिवार को वन विभाग ने जेसीबी की मदद से लैंटर वाले पक्के मकानों तथा दुकानों को…

Read More

एड्स का ज्ञान ही बचाएगा जान

धर्मशाला। एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके आयोजन का मूल मकसद यही है कि एचआईवी व एड्स के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके। लेकिन स्वास्थ्य विभाग व अन्य संस्थाओं की लाख कोशिशों के बावजूद भी एड्स व एचआईवी के मामलों में किसी तरह की कमी देखने को नहीं मिल रही। विश्व स्तर के आंकड़ों की बात करें तो सवा तीन करोड़ लोग एचआईवी व सवा करोड़ लोग एड्स से पीड़ित हैं। इनमें से हर वर्ष 17 लाख एड्स रोगी इस दुनिया…

Read More

सीयू में कक्षाओं का बहिष्कार

शाहपुर (कांगड़ा)। सेंट्रल यूनिवर्सिटी की बस हादसाग्रस्त हो जाने के बाद पुरानी बसों की खरीद के उठे कथित मामले पर शुक्रवार को सीयू के सैकड़ों छात्र धरने पर बैठ गए। छात्र-छात्राओं ने दिन भर कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए विवि प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेताया है कि दो दिन के भीतर उनकी समस्याओं का हल नहीं किया गया तो वे हायर अथारिटी से विवि की शिकायत करेंगे। छात्रों ने विवि प्रबंधन पर निजी फर्म से ऐसी बसें खरीदने का आरोप जड़ा, जिन्हें सरकार…

Read More

देश के 50 विद्वानों का बलाहर में मंथन

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान (मानित विश्वविद्यालय) वेद व्यास परिसर बलाहर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संगोष्ठी का समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर एसपी दिलजीत ठाकुर ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के कुलसचिव प्रो. केबी सुब्बारायडू ने की। संगोष्ठी के अंतिम दिन वशिष्ठ अतिथि के तौर पर जगतगुरु रामानंदाचार्य (राजस्थान) मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने कहा कि वेद हमारी संस्कृति का दर्पण हैं। मनुष्य को ज्ञान प्राप्ति हमारे वेदों से ही हुई है। वेदों के ज्ञान से ही हम समाज को स्वच्छ बनाकर…

Read More

मुंबई हमले के शहीदों को किया याद

धर्मशाला। मुंबई में 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के मकसद से हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शांति मार्च का आयोजन किया। सोशल वर्क स्टूडेंट्स के सहयोग से आयोजित हुए कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के डीन, टीचिंग और नान टीचिंग स्टाफ ने आतंकवाद के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाई। प्रो. एचआर वर्मा, प्रो. आशुतोष प्रधान, प्रो. रोशन लाल शर्मा, प्रो. टीआई खान, प्रो. अरविंद और प्रो. आशीष पारिक आदि ने आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सोशल वर्क स्टूडेंट साजिद खान ने अपने अभिभाषण में…

Read More