फिर थाने पहुंचाएंगे पुराने गुनाह

धर्मशाला। पुराने गुनाह आरोपियों को फिर थाने की दहलीज तक पहुंचाएंगे। चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पुराने आरोपियों को पुलिस अब थानों में तलब करेगी। कांगड़ा जिला में चोरी की बढ़ती वारदातों पर नकेल कसने को जिला पुलिस ने यह फैसला लिया है। वहीं थाना प्रभारियों को संबंधित क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसी मुहिम के अंतर्गत थाना धर्मशाला में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके 100 आरोपियों की सूची भी तैयार कर ली गई है। इन्हें एक-एक करके थाना…

Read More

बस की टक्कर से मासूम की मौत

नूरपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत गांव सल्याणा में निजी बस की टक्कर से एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि आरोपी चालक बस को घटनास्थल पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान कार्तिक (6) पुत्र राम पाल निवासी सल्याणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कार्तिक घर में खेल रहा था। रैहन-चंगराड़ा सड़क मार्ग पर घर होने के कारण कार्तिक…

Read More

पालमपुर में बच्ची से दुराचार का आरोप

पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर के साथ लगते इलाके में एक बच्ची से कथित रूप से दुराचार का मामला सामने आया है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक राजपुर इलाके के आसपास एक बच्ची से उसी के एक रिश्तेदार ने कथित रूप से दुराचार कर डाला। आरोप पीड़ित बच्चे के दादा पर लगाया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक बच्ची की सही उम्र का खुलासा नहीं किया है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि बच्ची की…

Read More

सरकारी गवाह को जान से मारने की धमकी

धर्मशाला। हत्या के बारे में अगर तुमने किसी तरह का बयान दिया तो तुम्हारा भी वही हश्र होगा! मर्डर मामले के सरकारी गवाह को आरोपी की ओर से यह धमकी मिली है। सरकारी गवाह को मामले में चुप्पी साधने की नसीहत दी गई है। धमकी में कहा गया है कि अगर मुंह खोला तो अंजाम सिर्फ मर्डर होगा। इलाके में इस मामले से दहशत फैल गई है। उधर, गवाह की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना धर्मशाला में मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि थाना…

Read More

जरूरी क्षेत्रों के निवेश पर सरकार उदासीन : शांता

पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद शांता कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार आवश्यक क्षेत्रों में निवेश में उत्साह नहीं दिखा पा रही है। जबकि रेलवे, वायु सेवा, सुरक्षा, पावर सेक्टर आदि क्षेत्रों में विदेशी निवेश की अत्यंत जरूरत है। शुक्रवार को राज्य सभा में ‘मल्टी ब्रांड रिटेल सेक्टर’ में विदेशी निवेश पर जारी चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल की सीमाएं चीन से लगती हैं। सरकार सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पठानकोट-लेह लद्दाख रेल लाइन के निर्माण के लिए विदेशी निवेश की आवश्यकता नहीं समझती।…

Read More

पति से रोज तकरार के बाद फोड़ डाला सिर

बैजनाथ (कांगड़ा)। कांगड़ा और मंडी जिला की सीमा पर स्थित सुनपुर गांव में हुए घिरथोली निवासी जीवन लाल उर्फ जीवो के हत्याकांड के मामले में पुलिस ने अपनी तफ्तीश पूरी कर ली है। पुलिस के अनुसार पति व पत्नी का आए दिन होने वाला आपसी झगड़ा और पत्नी के बाहरी व्यक्ति विनोद कमार के साथ अवैध संबंध इस हत्याकांड के मुख्य कारण रहे हैं। शनिवार को मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हो हुई और मामले में मृतक की पत्नी कृष्णा देवी सहित दो अन्य लोग विनोद कुमार और मुकेश…

Read More

निकाले मजदूर बहाल न हुए तो होगा संघर्ष

पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि मजदूर संघ ने विवि प्रशासन से निकाले गए मजदूरों को वापस काम पर रखने की मांग की है। संघ ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मजदूरों को बहाल नहीं किया तो वह संघर्ष शुरू कर देंगे। संघ का कहना है कि निकाले गए मजदूरों को ठेकेदारी प्रथा में न रखा जाए। इसे लेकर कृषि विवि दैनिक वेतन भोगी मजदूर संघ की एक बैठक प्रधान अनिल राणा व उपप्रधान राजेश चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें साफ कहा गया कि विवि में…

Read More

पार्सल के बाद दलाईलामा की सुरक्षा बढ़ाई

धर्मशाला। पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला में दोरजे शुगदेन का पार्सल खुल गया है। सिंगापुर से दोरजे शुगदेन ग्रुप के पार्सल से पुलिस विभाग, सुरक्षा एजेंसियों समेत खुफिया तंत्र अलर्ट हो गए हैं। पार्सल के बाद पुलिस विभाग ने तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया है। शुगदेन ग्रुप के नाम से धर्मशाला एसएचओ के नाम पर आए इस पार्सल में फ्रांस के एक न्यूज चैनल की सीडी और दो पृष्ठों का एक नोट है। सीडी में मई 2009 में फ्रांस के एक न्यूज चैनल में…

Read More

पुलिस कर्मियों को रौंदने की कोशिश!

पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके में कथित रूप से अवैध शराब ले जा रहे कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस ने जब इन लोगों को रोका तो उन्होंने पुलिस कर्मियों पर कथित रूप से गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की। पुलिस ने बाद में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात चौपाटी बंदला के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी तभी वहां से एक कार निकली। इसे पुलिस ने रुकवा लिया। पुलिस के…

Read More

विद्यार्थियों को खिलाई जाएंगी आयरन की गोलियां

धर्मशाला। अनीमिया से निपटने के लिए प्रदेश शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एकजुट होकर मुहिम शुरू की है। इसके अंतर्गत स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से 12वीं तक के छात्रों को हर सप्ताह आयरन की गोलियां दी जाएंगी। इसी मुहिम के चलते शिक्षा विभाग जिला कांगड़ा ने समस्त खंड अधिकारियों की बैठक आयोजित की। बैठक में आठ नवंबर को शिमला में हुई शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग के बारे में चर्चा की गई। इसमें स्वास्थ्य विभाग से संबंधित डाक्टर व अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने खंड परियोजना अधिकारियों को…

Read More