अतिसंवेदनशील बूथों में सीआरपीएफ जवान संभालेंगे मोर्चा

पालमपुर : चुनाव के दौरान संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ के जवान संभालेंगे। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए लगभग अद्र्ध सैनिक बल के 150 जवानों की तैनाती की जा रही है। विदित रहे कि उपमंडल के अंतर्गत पालमपुर व सुलह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 16 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील व 20 संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में 5 मतदान केंद्रों को…

Read More

कार से 30 हजार के मोबाइल बरामद

ज्वाली : पुलिस की विशेष निगरानी टीम ने शनिवार को कैहरियां चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक कार की तलाशी में 30 हजार के मोबाइल बरामद किए। कार मालिक इन मोबाइल का कोई भी बिल नहीं दिखा सका। आबकारी एवं कराधान विभाग ने कार मालिक को 12 हजार रुपए जुर्माना किया है। ज्वाली के डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कैहरियां चौक पर नायब तहसीलदार एसएस पठानिया के नेतृत्व में पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान धर्मशाला की ओर से आई कार (नं. एच.पी.…

Read More

रीजनल सैंटर में शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार

धर्मशाला : धर्मशाला क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र में शनिवार को एससीए के शपथ ग्रहण का छात्रों ने बहिष्कार कर दिया। समारोह को प्रयास भवन के हाल में आयोजित न होने की वजह से एबीवीपी व एनएसयूआई के सदस्यों और प्राचार्य के बीच नोक-झोंक हो गई। क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र के छात्रों का कहना था कि उक्त समारोह प्रयास हाल में आयोजित होना चाहिए था लेकिन रीजनल सैंटर प्रशासन द्वारा इससे इंकार करने पर छात्रों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार कर दिया। दूसरी ओर एससीए उपाध्यक्ष भावना व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बताया…

Read More

घर बैठे ही वोटर कार्ड की पुष्टि

धर्मशाला : मतदाता सूचियों को भी ऑनलाइन किया गया है जिससे मतदाता अपने वोटरकार्ड की पुष्टि घर बैठे भी कर सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र चौहान ने बताया कि वोटर स्लिप को प्रत्येक मतदाता को उपलब्ध करवाने के लिए बूथ लेबल अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे सम्बन्धित मतदान केन्द्र के प्रत्येक मतदाता को स्लिप पहुंचाना सुनिश्चित करें। इससे पहले उप निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग आलोक शुक्ला ने आज गग्गल एयरपोर्ट पर कांगड़ा जिला में विधानसभा चुनाव के लिए किए गए प्रबन्धों की समीक्षा बैठक…

Read More

मढेड़ में युवक का कत्ल

बैजनाथ : उपमंडल के गांव मढेड़ में गत रात्रि शादी समारोह में गए युवक का कत्ल कर दिया गया। राजकुमार (37) पुत्र मुंशी राम शनिवार रात शादी समारोह में भाग लेने गया था लेकिन वहां से वह घर नहीं लौटा। युवक की लाश रविवार सुबह घर से कुछ दूरी पर मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक युवक के पिता मुंशी राम ने बताया कि राजकुमार मेहनत-मजदूरी करता था व उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने बताया…

Read More

राष्ट्रीय नेताओं का रुख हिमाचल की तरफ

धर्मशाला : प्रदेश में नामांकन वापस लेने की तारीख गुजरते ही राष्ट्रीय नेताओं ने भी हिमाचल प्रदेश की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने जहां सोनिया गांधी, डा. मनमोहन सिंह और राहुल गांधी को प्रदेश में चुनावी रैलियों के लिए बुलाया है वहीं भाजपा ने भी अपने आला नेताओं को प्रदेश में रैलियां करने का न्यौता भेज दिया है। कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी सोमवार को मंडी में रैली को संबोधित करने आ रही हैं, वहीं लाल कृष्ण अडवानी, अरुण जेतली और भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी भी इसी…

Read More

7 केंद्रों पर होगी मतगणना

धर्मशाला : जिला के 15 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती 20 दिसम्बर को 7 मतगणना केन्द्रों पर की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा केआर भारती ने बताया कि नूरपुर व इंदौरा (आरक्षित) हलकों के मतों की गिनती क्रमश: बचत भवन नूरपुर एवं राजकीय महाविद्यालय नूरपुर में की जाएगी। फतेहपुर व ज्वाली निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती संयुक्त कार्यालय भवन ज्वाली में होगी। देहरा, जसवां-परागपुर व ज्वालामुखी के मतों की गिनती उपमंडल मुख्यालय देहरा की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में की जाएगी। केआर भारती ने बताया कि…

Read More